POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

वन स्टॉप सेंटर की सहायता के लिए बनेगा रिसोर्स ग्रुप

न स्टॉप सेंटर की सहायता के लिए स्थानीय स्तर पर रिसोर्स ग्रुप गठित किया जाए, जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री अशोक शाह मंत्रालय में वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिये। बैठक में संचालक महिला बाल विकास श्रीमती स्वाति मीणा नायक भी उपस्थिति थीं।

होशंगाबाद, आगर-मालवा, मण्डला की रेत खदानें खनिज निगम ठेकेदारों द्वारा संचालित होंगी

होशंगाबाद जिले की 9, मण्डला जिले की 2 एवं आगर-मालवा जिले की 2 रेत खदानें, जिनकी ठेका अवधि 31 मार्च, 2020 को वैध थी, की वर्तमान परिस्थितियों में रेत खनिज की उपलब्धता के लिये अंतरिम व्यवस्था के तहत अवधि बढ़ाने का निर्णय राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है।

निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू

अब मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू की गयी है। यह योजना कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सभी 16 जिलों की सभी ग्राम पंचायतों में लागू कर दी गई है। योजना ग्राम पंचायत स्तर के उपभोक्ताओं एवं विद्युत वितरण कंपनी के मध्य एक सेतु की तरह काम करेगी। इस योजना के द्वारा बिजली कंपनी के राजस्व में वृद्धि होगी साथ ही विद्युत के अवैध उपयोग की रोकथाम के साथ-साथ नए कनेक्शन भी दिए जा सकेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएँ निष्ठा विद्युत मित्र सेवक के रूप में जानी जाएंगी और उनको आय का नया स्त्रोत भी मिलेगा।

नोवल कोरोना वायरस मीडिया बुलेटिन

नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) मीडिया बुलेटिन…..(क्लिक करें) 

होमगार्ड के जवानों को नियमित मानदेय मिलेगा: मंत्री

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के जवानों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके कार्य और सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने उनकी सेवा अवधि को छ: माह बढ़ाने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवानों को प्रतिमाह नियमित रूप से मानदेय का भुगतान होगा। डॉ. मिश्रा ने आज एसडीईआरएफ मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित ऑफिसर्स मेस के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उपार्जन में नंबर वन आना सरकार-किसानों के लिए गौरव की बात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गेहूँ उर्पाजन में पूरे देश में नंबर वन आना सरकार और किसानों के लिये गौरव की बात है। कोरोना संकट के चलते इससे न केवल किसानों को बड़ी मदद मिली है अपितु प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी गतिशील हुई है। प्रदेश में काफी कम समय में रिकार्ड मात्रा में गेहूँ का उपार्जन बड़ी उपलब्धि है। मध्यप्रदेश पहली बार गेहूँ उपार्जन में पंजाब से आगे निकला है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित सभी संबंधित विभाग तथा पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।

पूरे देश में मध्यप्रदेश का कोरोना ग्रोथ रेट कम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश कीकोरोना ग्रोथ रेट पूरे देश की दर से काफी कम है। मध्यप्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 2.74 प्रतिशत है, वहीं भारत की 5.4 प्रतिशत है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश की कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.54 प्रतिशत है, वहीं भारत की 5.43 प्रतिशत है। वहीं 68.3 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ मध्यप्रदेश भारत में दूसरे नंबर पर आ गया है, पहले स्थान पर राजस्थान है। पूरे देश की कोरोना रिकवरी रेट 48.4 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में कोरोना टैस्ट प्रतिदिन की संख्या 6729 पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश में “वन नेशन-वन राशन कार्ड” योजना प्रारम्भ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से वीसी केमाध्यम से मध्य प्रदेश में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना प्रारम्भ की। योजना के अंतर्गत अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत सम्मिलित सभी पात्र परिवारों को उनके निवास के नजदीक की दुकान से ही बॉयोमेट्रिकस के आधार पर 21 राज्यों में कहीं भी उचित मूल्य का राशन मिल सकेगा।

प्रवासी एवं अन्य राज्यों के मजदूरों को नि:शुल्क राशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूरों एवं मध्यप्रदेश में रूके अन्य राज्यों के मजदूरों को 2 माह के नि:शुल्क राशन का प्रदाय प्रारंभ किया। योजना के अंतर्गत इन मजदूरों को माह मई एवं जून के लिए 5 किलो प्रतिमाह प्रति सदस्य के मान से कुल 10 किलो गेहूँ एवं प्रति परिवार 1 किलो के मान से 2 किलो साबुत चना वितरित किया जा रहा है।

चौहान ने विधायक राणा के निवास जाकर दी सांत्वना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आगर मालवा जिले के सुसनेर पहुँचकर विधायक राणा विक्रम सिंह के बड़े भाई स्व.राणा यशवंत सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today