Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

मंत्रिमंडल विस्तार दो दिन में होने के संकेत

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को अब विराम लगने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली पहुंचने के बाद घटे घटनाक्रम से दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के बाद उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से यह संभावना प्रबल हुई है।

अधिकारी माइंडसेट बना लें, गरीब के अधिकार को मैं छिनने नहीं दूंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अधिकारी माइंडंसेट बना लें, गरीब के अधिकारों को मैं छिनने नहीं दूंगा। कलेक्टर एवं वनमंडलधिकारी ध्यान से सुन लें, कोई भी आदिवासी जो 31 दिसम्बर 2005 को या उससे पहले से भूमि पर काबिज है, उसे अनिवार्य रूप से भूमि का पट्टा मिल जाए। कोई पात्र आदिवासी पट्टे से वंचित न रहे। काम में थोड़ी भी लापरवाही की, तो सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में 3 लाख 58 हजार 339 आदिवासियों के वनाधिकार दावों को निरस्त किया जाना दर्शाता है कि अधिकारियों ने कार्य को गंभीरता से लिया ही नहीं है। आदिवासी समाज का ऐसा वर्ग है जो अपनी बात ढंग से बता भी नहीं पाता, ऐसे में उनसे पट्टों के साक्ष्य मांगना तथा उसके आधार पर पट्टों को निरस्त करना नितांत अनुचित है। सभी कलेक्टर एवं डी.एफ.ओ. समस्त प्रकरणों का पुनरीक्षण करें एवं एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। आदिवासियों को पट्टा देना ही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में वनाधिकार पट्टों के निराकरण की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल आदि उपस्थित थे।

राजस्व भूमि पर काबिज हो तो उसका पट्टा दें

बैठक में वनाधिकार दावों की समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि बहुत से ऐसे प्रकरण हैं जिनमें आदिवासी राजस्व भूमि पर काबिज है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्य सचिव श्री बैंस को निर्देश दिए कि परीक्षण कराकर ऐसे आदिवासियों को राजस्व भूमि के पट्टे प्रदान किए जाएं।

160 में 153 दावे निरस्त किए

बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलावार वनाधिकार पट्टों के दावों की समीक्षा की। मुरैना जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां 160 दावों में से 153 दावे निरस्त कर दिए गए। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकारी पट्टे देना चाहते हैं कि नहीं ?  गरीबों के लिए यदि इस प्रकार का कार्य किया तो सख्त कार्रवाई होगी। कटनी एवं सिवनी ज़िलों में भी कार्य में खराब प्रगति पर चेतावनी दी गई।

बड़वानी जिले की सराहना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समीक्षा में पाया कि बड़वानी जिले में 10 हजार 438 वनाधिकार पट्टों के दावों में से 9764 आदिवासियों के पट्टे स्वीकृत किए गए। इस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़वानी जिले के कलेक्टर एवं डी.एफ.ओ. की सराहना करते हुए बधाई दी। इंदौर जिले को भी इस कार्य में अच्छी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।

आदिवासी पंचायतें आयोजित करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही आदिवासी अंचलों में आदिवासी पंचायतें आयोजित की जाएंगी, जिनमें वे तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह भी जाएंगी। इनमें आदिवासियों को वनाधिकार पट्टों का वितरण किया जाएगा।

गैर-आदिवासियों के भी दावे अमान्य न करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जो गैर-आदिवासी भी पात्र हैं, उनके प्रकरणों को भी अकारण निरस्त न करें। उनके प्रकरणों का परीक्षण करें तथा प्रावधानों के अनुसार उन्हें भी पट्टे दिए जाएं। भोपाल जिले की समीक्षा में पाया गया कि यहां 6794 वनाधिकार पट्टों के दावों को निरस्त किया गया है, इनमें 404 आदिवासियों के हैं, शेष सभी गैर-आदिवासी हैं।

“किल कोरोना” में एक जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आगामी एक जुलाई से ‘किल कोरोना अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा, जिसमें कोरोना के साथ ही अन्य रोगों से संबंधित परीक्षण भी किया जाएगा। हमें प्रदेश के हर नागरिक का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।

तिरुपति से लौटे शिवराज, मुख्यमंत्री निवास में पहुंचे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ तिरुपति गए थे जहां उन्होंने तिरुपति जी के दर्शन किए। वे तिरुपति में पत्नी साधना सिंह और दोनों पुत्रों के साथ गए थे। शनिवार को चौहान चार्टर्ड प्लेन से भोपाल लौटे और आते ही सीधे श्यामला हिल्स मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

धीरज पटेरिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

धीरज पटेरिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों जबलपुर में ली थी सदस्यता, धीरज पटेरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस ने मुझे यथोचित महत्व व सम्मान दिया।

पुलिस महकमें में 4269 आरक्षकों की होगी भर्ती: मिश्रा

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस महकमें में शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जोहरी को पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देष दिये। ग्रह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आर्मी की तर्ज पर पुलिस हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

प्रत्येक प्रवासी श्रमिक के कल्याण एवं विकास के लिये मप्र प्रतिबद् : चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट काल में प्रदेश लौटे हमारे हर मजदूर भाई-बहन को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलवाने व उनके परिवार के कल्याण तथा विकास के लिये मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ‘मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग’ का गठन किया गया है। हम प्रदेश में ही उनकी आजीविका इतनी सुगम बनायेंगे कि उन्हें आजीविका के लिये दोबारा अन्य राज्यों में जाने की जरूरत ही न पड़े।

खेल पुरस्कार- 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

मध्यप्रदेश के बहुप्रतिष्ठित खेल पुरस्कार- 2020 के लिए खेल एवं युवा कल्याण द्वारा ऑनलाइन आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। कोविड- 19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफ टाईम एचीव्हमेंट तथा स्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2020 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।

10 एचपी तक के पंप पर 700 रूपये प्रति एचपी प्रतिवर्ष बिजली बिल

प्रदेश के कृषि उपभोक्ताओं को फ्लेट रेट के 10 हार्सपावर तक के पंप पर 700 रूपये प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष की दर से तथा 10 हार्सपावर से अधिक के फ्लेट रेट उपभोक्ताओं को 1400 रूपये प्रति हार्सपावर प्रतिवर्ष की दर से बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही एक हेक्टेयर तक कृषि भूमि वाले अनुसूचित जाति/जनजाति उपभोक्ताओं के 5 हार्सपावर तक के कनेक्शन में नि:शुल्क विद्युत प्रदाय किया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा की गतिविधियों एवं प्राथमिकताओं पर फेसबुक लाइव

कोरोना संकट काल में स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों एवं प्राथमिकताओं पर 27 जून को सुबह 11 बजे से फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव सत्र का आयोजन किया जायेगा जिसके माध्यम से शिक्षकों एवं मैदानी सहयोगियों को वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today