Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकी गयी

आयुक्त नगरीय प्रशसन एवं विकास पी नरहरि ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि को अंसचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। इनकी वेतन वृद्धि प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को समय पर राशि अंतरण नहीं करने के कारण रोकी गयी है।

सिंघल राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

राज्य शासन द्वारा सेवानिवृत्त आईएएस जीपी सिंघल को राज्य भूमि सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा मध्यप्रदेश राज्य भूमि सुधार आयोग के अध्यक्ष इन्द्रनील शंकर दाणी के 30 जून को पद से त्याग-पत्र दिये जाने के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया है।

भाप्रसे अधिकारियों के तबादले

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। इनके अलावा एक अधिकारी का स्थानान्तरण निरस्त किया गया है।

“किल कोरोना अभियान” की शुरूआत एक जुलाई से

कोविड-19 के व्यापक सर्वेलेन्स के लिए प्रदेश भर में 15 दिवसीय ‘किल कोरोना अभियान’ चलाया जायेगा। इसकी शुरूआत एक जुलाई को होगी। अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे।

आनंदी बेन पटेल की आज शपथ, मंत्रिमंडल का विस्तार भी संभव

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने की वजह से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और वे बुधवार को भोपाल आ रही हैं।

डीजीजीआई ने शराब कारोबारी सोम ग्रुप पर छापा मारा

डॉयरेक्टर जनरल आॅफ जीएसटी इंवेस्टीगेशन(डीजीजीआई) ने जीएसटी चोरी के मामले में गुटखा व्यापारी किशोर वाधवानी के बाद अब शराब कारोबारी सोम ग्रुप पर कार्रवाई की है। ग्रुप के रायसेन स्थित ठिकाने पर छापा मारा जिसमें दो टीमों ने कार्रवाई की। अभी कर चोरी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है लेकिन समूह द्वारा करोड़ों का कर नहीं जमा कराए जाने की जानकारी मिली है।

उज्जैन के होटल मालिक, नगर निगम-राजस्व अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला

उज्जैन के होटल शांति पैलेस के मालिक एवं अन्य द्वारा होटल के अवैध विस्तार हेतु तीन आवासीय संस्थाओं के अध्यक्षों के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। इसमें 31 क्रेताओं / विक्रेताओं एवं नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों से सांठ-गांठ की गई और झूठे दस्तावेजों के आधारों पर छलपूर्वक विकास अनुमति प्राप्त की गई। ईओडब्ल्यू ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली है।

कांग्रेस ने कहा शिवराज सरकार कमल नाथ और उनके नजदीकी लोगों के करा रही फोन टेप

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने आरोप लगाया है कि शिवराज सरकार आउटसोर्स की सरकार है। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार को अपहरण और खरीदी हुई सरकार भी कहा। वर्मा और पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कमल नाथ और उनके नजदीकी लोगों के फोन टेप करा रही है।

अर्चना जायसवाल मोर्चा-संगठनों व विभागों की प्रदेश प्रभारी मनोनीत


मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी मोर्चा, संगठन और विभागों की प्रदेश प्रभारी के रूप में पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) अर्चना जायसवाल को मनोनीत किया गया है। पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ ने उनकी नियुक्ति की है। जायसवाल मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार

आदिमजाति कल्याण विभाग ने वर्ष 2019 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को शंकरशाह रानी दुर्गावती योजना में दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की है।

बोर्ड की परीक्षा में कक्षा 10 की परीक्षा में सतना जिले के शासकीय हायर सेकेन्ड्री स्कूल के छात्र अमित राज कोल को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 51 हजार रूपये की राशि दी गई है। छात्र अमित राज ने 500 में से 487 अंक प्राप्त किये हैa। द्वितीय पुरस्कार शिवपुरी जिले के सरस्वती विद्या पीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कोठी के छात्र दीपक भगत को दिया गया है। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 40 हजार रूपये की राशि दी गई है। दीपक भगत ने 500 मे से 486 अंक प्राप्त किये हैं। छिन्दवाड़ा जिले के नवदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कु. लता तेकाम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है। कु. लता को पुरस्कार स्वरूप 30 हजार रूपये की राशि दी गई है। कु. लता ने 500 मे से 484 अंक प्राप्त किये हैa। बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में बड़वानी के शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कु. नेहा को मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रूपये और मंन्दसौर के शासकीय बालिका हायर सेकेन्ड्री स्कूल की कु. मधुबाला को पांचवा स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रूपये की राशि से पुरस्कृत किया गया है।

कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

आदिमजाति कल्याण विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। श्योपुर जिले के शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कु. रूपा तिग्गा को अनुसूचित जनजाति की मेरिट सूची में उच्च अंक प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 51 हजार रूपये की राशि दी गई है। मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बुरहानपुर के सेवासदन इएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अंकित घाण्डे को 40 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी गई है। सीधी के शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अरविंद सिंह को तृतीय स्थान मिलने पर 30 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में भोपाल के एम.के.एन.गोविन्दपुरा की छात्रा कु. विशाखा पोछाटे को चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर 20 हजार रूपये, दमोह के शासकीय आदर्श मल्टी परपस की कु. प्रियाशी गौंड को मेरिट सूची में पांचवे स्थान प्राप्त करने पर 15 हजार रूपये और भोपाल के नांलदा पब्लिक स्कूल अरेरा कालोनी की कु. मुस्कान घुर्वे को मेरिट सूची में छंटवे स्थान प्राप्त करने कर 10 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today