Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित भोपाल

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रि-परिषद के नवनियुक्त 20 केबिनेट मंत्रियों और 8 राज्य मंत्रियों को तात्कालिक रूप से मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक 1 में 5 जुलाई तक के लिए कक्ष आवंटित किये गए हैं।

शिवराज सरकार में 28 नए मंत्रियों की शपथ

भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार में गुरुवार को बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया जिसमें 28 नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। इसमें सिंधिया समर्थकों का पलडा भारी रहा और उन्होंने जितने नाम प्रस्तावित किए थे, वे सभी मंत्री बन गए। विस्तार से यह बात साफ हो गई है कि विधानसभा के 24 उपचुनाव की बिसात बिछ चुकी है और चुनाव आयोग के इशारे की देर है।

जिस विमान से सिंधिया आए, उस पर सवाल उठे

भाजपा राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल गुरुवार को किराये के जिस विमान से शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आए, उसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय ने विमान के चित्र के साथ एक पोस्ट की है जिसमें विमान कंपनी स्पान एयर का बताया गया है और इस कंपनी को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का बताया गया है। वहीं, मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर स्पष्टीकरण दिया है कि विमान फोरम 1 एवीएशन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का है। उस कंपनी से कमल नाथ का आज कोई लेना देना नहीं है।

मध्यप्रदेश को बनायें कोरोना मुक्त और रोगमुक्त

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस सेआगामी 15 दिवस तक संचालित होने वाले ‘किल कोरोना’ अभियान का समन्वय भवन भोपाल में शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना से जंग हम सबको मिलकर लड़ना है। हमारी जीत निश्चित है। हम सभी संकल्प लें कि मध्यप्रदेश को कोरोना मुक्त और रोगमुक्त बनायें। उन्होंने कोरोना के खात्मे के लिए किल-कोरोना अभियान में आमजन से सक्रिय सहयोग का आव्हान किया।

राज्यपाल के पद की श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने शपथ ली

राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अजय कुमार मित्तल ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ राजभवन के सांदीपनि सभागार में दिलाई।

मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को, सिंधिया समर्थकों सहित दो दर्जन मंत्री लेंगे शपथ

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार अंततः गुरुवार को होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले मंत्रियों को सूचना भेजे जाने का काम मध्य रात तक चलता रहा। सिंधिया समर्थकों सहित करीब दो दर्जन विधायक गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे जिनमें कुछ पू्र्व मंत्री होंगे।

अपने आप में परिवर्तन लाये, दूसरों को भी परिवर्तन में जोड़े: कमलनाथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज के समय में परिवर्तन की आवश्यकता है, पहले 10-20 प्रतिशत लोग ही सोशल मीडिया से जुड़े हुए थे, लेकिन आज 90 प्रतिशत लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। सेवादल कांगे्रस का एक ऐसा अंग है जो आजादी के पहले और बाद में भी पूरी ताकत और अनुशासन के साथ संघर्ष व आजादी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर चलता है।

शिवराज कहां चक्कर में पड़े हो, नर्मदा यात्रा करो: सज्जन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर जमकर कटाक्ष किया। शिवराज सिंह द्वारा एक ट्वीट किया गया जिसमें उन्होंने अपना दुख और मन की वेदना प्रकट की थी, इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल विस्तार ना कर पाने की पीड़ा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्य प्रदेश सरकार में दखल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।

रेरा प्राधिकरण ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया रिकार्ड 178 प्रकरणों का निपटारा

रेरा-प्राधिकरण द्वारा कोरोना महामारी के चलते पक्षकारों की शिकायतों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ऑनलाईन शुरू करने पर अच्छे परिणाम मिले हैं। कोविड-19 के बीच मई तथा जून में रिकार्ड 178 प्रकरणों के निपटारे से पक्षकार लाभान्वित हुए हैं। मई-जून में प्राधिकरण ने इन माहों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के बदले तीन गुना अधिक प्रकरणों का निराकरण किया है। अब कुल निराकृत प्रकरण 3273 हो गए हैं।

वन्य प्राणी-अवयवों का अवैध व्यापार करने वाले गिरफ्तार

वन विभाग की राज्य एवं क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन अवैध व्यापार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने पोहरी -शिवपुरी मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति के पास से वन्यप्राणी पेंगोलिन के 2.7 किलोग्राम शल्क बरामद हुये। प्रकरण में विधि अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today