Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

कमल नाथ ने टाइगर का जवाब घोड़े के प्रकार बताकर दिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के टाइगर जिंदा है बयान का जवाब रतलाम के सैलाना में दिया। उन्होंने कहा कि टाइगर के साथ-साथ घोड़े भी कई तरह के होते हैं। एक वो घोड़े होते हैं तो शादी में सज सजाकर नाचने जाते हैं और दूसरे रेस के घोड़े होते हैं। इसी तरह टाइगर भी कई प्रकार के होते हैं, एक पेपर का और दूसरा सर्कस का।

बॉबी छाबड़ा को मिली हाईकोर्ट से जमानत

इंदौर हाईकोर्ट ने आज बॉबी छाबड़ा को ज़मानत दे दी है। आज हाईकोर्ट जज वीरेंद्र सिंह के सामने बाबी के चार प्रकरण लगे थे। सिंह ने चारों मामलों में ज़मानत दे दी है। बॉबी की तरफ़ से अधिवक्ता विनय सराफ़ ने पेरवी की।

सेवा, सहयोग, सुधार और संकल्प के 100 दिन

भारतीय जनता पार्टी सरकार के आज 100 दिन पूरे हुए है। यह 100 दिन सेवा, सहयोग, सुधार और संकल्प के 100 दिन है। इन 100 दिनों में कोरोना संकट की विषम परिस्थितियां होते हुए भी समाज के हर वर्ग की सेवा की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प दिया, उसे आत्मसात करते हुए हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की ओर आगे बढ़े। इन 100 दिनों में सरकार ने ऐतिहासिक काम किए है। यह काम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और मध्यप्रदेश समृद्ध और विकसित बनें, इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं।

प्रधानमंत्री करेंगे 4 जुलाई को कार्यकर्ताओं से चर्चा

कोरोना संकटकाल में भारतीय जनता पार्टी ने जो सेवा कार्य किए उनका प्रजेन्टेशन, टेलीविजन व सोशल मीडिया के माध्यम से 4 जुलाई शनिवार को शाम 4.30 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के 7 राज्यों के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

पीएम ने मुखर्जी के सपने और संकल्प को साकार कियाः वीडी शर्मा

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी का यह निश्चय था कि धारा-370 हटाकर एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और मैं वहां बिना परमिट के जाउंगा। उन्होंने बिना परमिट के प्रवेश किया और वहीं जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका स्वर्गवास हो गया। बलिदान की यह भावना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में है और हम देश और समाज के लिए अपनी भूमिका निभाने का कार्य करते है। यह बात शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को लेकर आयोजित नरेला विधानसभा के वर्ग को सम्बोधित करते हुए कही।

जनता की अदालत में जाकर कांग्रेस को करें बे-नकाब: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी एक राजनैतिक दल न होकर परिवार है। यहां सभी परिवारभाव से काम करते है। आज आप भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए है, अब आप पार्टी के अभिन्न अंग है। आप सभी भाजपा के सिपाही बनकर जनता की अदालत में जाएं और झूठ बोलने वाली कांग्रेस को बेनकाब करें। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा किसानों और गरीबों को भ्रमित करने का काम किया। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाटपिपल्या विधानसभा से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

चौहान के कार्यकाल के सफल 100 दिवस पूर्ण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में सौ दिवस पूर्ण होने पर श्री चौहान को केंद्रीय मंत्रियों पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता श्री थावर चंद गहलोत, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य सांसदों, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायक गणों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल द्वारा एकीकृत विवि प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सॉफ्टवेयर के विभिन्न माड्यूल और प्रक्रियात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि एकीकृत प्रबंधन प्रणाली समय मर्यादा में भ्रष्टाचार विहीन व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

पैरा-मेडिकल स्टाफ 24 घंटे वन स्टॉप सेंटर पर सेवाएँ देगें

वन स्टॉप सेंटर में पहुँचने वाली हिंसा प्रभावित महिला को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के मद्देनजर अब पैरा मेडिकल स्टॉफ जिसमें प्रशिक्षित नर्स, ए.एन.एम., एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस., बी.एच.एम.एस, यूनानी डॉक्टर्स को शिफ्ट के आधार पर चौबीस घंटे सेवाऍ देनी होगी। भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन अनुसार वन स्टॉप सेंटर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को जारी किया गया है।

चौहान ने मंत्रियों से प्रदेश की जनता के लिए पूरे परिश्रम से जुट जाने का किया आव्हान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज नवगठित मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर समस्त मंत्रियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे राज्य की जनता के हित में पूरे परिश्रम से जुटकर कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि मंत्रीगण विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप समन्वय से कार्य करते हुए प्रदेश की जनता का कल्याण सुनिश्चित करें। कोरोना से लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था भी धीरे-धीरे ठीक होगी और मध्यप्रदेश को बदलने में समय नहीं लगेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today