Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

रोगी को सड़क पर छोड़ जाने की घटना अमानवीय: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना मरीज को अस्पताल केबहार छोड़ने की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना की जाँच के आदेश दिये है। उन्होंने कहा कि यह घटना अमानवीय और निंदनीय है। घटना के दोषी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

लम्बे समय से राशन सामग्री न लेने वालों की समीक्षा करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को जून माह के राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से राशन सामग्री न लेने वाले उपभोक्ताओं के नामों की समीक्षा करते हुए नए पात्र उपभोक्ताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही की जाए।

वर्तमान मानसून में अब तक 2.40 करोड़ पौधों का रोपण

वन विभाग द्वारा वर्तमान मानसून के दौरान प्रदेश में 3 करोड़ 61 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 2 करोड़ 40 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वन महोत्सव पर प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की है।

अतिथि विद्वानों की आमंत्रण अवधि में वृद्धि

उच्च शिक्षा विभाग ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिये अतिथि विद्वानों को आमंत्रित किया है। विभाग द्वारा कोविड संक्रमण के मद्देनजर आमंत्रित अतिथि विद्वानों की उपस्थिति दिनांक में परिवर्तन किया गया है। अब अतिथि विद्वानों की उपस्थिति 15 जुलाई, 2020 तक तथा रिक्त पदों की जानकारी ऑनलाइन मॉड्यूल में दर्ज करने की तिथि 18 जुलाई, 2020 तक की गई है। पूर्व में अतिथि विद्वानों की उपस्थिति 8 जुलाई तक तथा रिक्त पदों की जानकारी 13 जुलाई तक अपलोड किये जाने के निर्देश दिये गये थे।

मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोपाल अविनाश लवानिया ने रोगी को सड़क पर छोड़कर जाने की घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिये हैं। जाँच अपर जिला मजिस्ट्रेट सतीश कुमार द्वारा की जाएगी।

विधानसभा के मानसून सत्र में चिन्हित जगह पर नहीं बैठेंगे विधायक

मध्यप्रदेश विधानसभा के 16 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के तहत विधायकों की बैठक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विधायकों को सदन के भीतर शारीरिक दूरी मापदंडों का पालन करते हुए कम से कम दो गज की दूरी बनाकर बैठाने पर मंगलवार को भाजपा-कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतकों के साथ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की बैठक हुई।

भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने और प्रदेश के भविष्य को संवारने का चुनाव: भाजपा

15 महीने रही कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचारियों का अड्डा बना दिया। इस सरकार ने गरीबों के हित की योजनाएं बंद कर दीं। झूठ बोलकर सत्ता में आई इस सरकार ने हर वर्ग से वादाखिलाफी की। आने वाले उपचुनाव इन भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का चुनाव है। यह साधारण चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को संवारने का चुनाव है।

आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए 19 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन

आई.टी.आई. में प्रवेश की प्रक्रिया प्रांरभ हो चुकी है। विद्यार्थी आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए 19 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में पूरी जानकारी वेबसाइट iti.mponline.gov.in और www.dsd.mp.gov.in पर उपलब्ध है। यह प्रवेश प्रक्रिया सत्र- 2020 हेतु सभी शासकीय एवं निजी आई.टी.आई. के लिए शुरू की गयी है।

टाईगर की जुबान में लोकतंत्र का खून लग गया है, जनता उपचुनाव में करेगी शिकार: वासनिक

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश, जिला एवं शहर प्रवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा हमारा ध्येय कोई भी हो, जो हमारे दिल-दिमाग में है, उसे हमें लोगों के दिलों में उतारने की आवश्यकता है, यदि हम अपनी बात को मीडिया के माध्यम से लोगों के दिमाग में नहीं उतार पाये तो चाहे कितनी भी अच्छी नीतियां हों, कितने भी अच्छे कार्यक्रम हों वे सब बेअसर रह जाते हैं। हमारी बातों को लोगों के दिलो-दिमाग में पहुंचाने से ही हमें कामयाबी मिलती है और वह व्यक्ति हमारे साथ खड़ा होता है, जिसने हमारी बात दिल से सुनी हो।

रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना पीएम राष्ट्र को समर्पित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के. सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को रीवा में एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पावर प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today