Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

भोपाल में रविवार को एक दिन का कंप्लीट लॉक डाउन

भोपाल में जिला मजिस्ट्रेट भोपाल श्री अविनाश लवानिया द्वारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भोपाल जिले की राजस्व सीमाओं में एक दिन के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सम्पूर्ण लॉक डाउन किया गया हैं | यह आदेश जुलाई माह के प्रति रविवार को लागू रहेंगे।

सभी के सहयोग से कोरोना को पराजित करेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। हम शीघ्र ही सभी के सहयोग से प्रदेश में कोरोना को पूर्ण रूप से परास्त करेंगे। अस्पताल में कोरोना के इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर निरंतर नीचे जा रही है तथा हमारे प्रयास हैं कि कोरोना का हर मरीज स्वस्थ होकर घर जाए।

कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर देखने पहुँचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर प्रवास के दौरान मोतीमहल स्थित एकीकृत कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर देखने भी पहुँचे। अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों से सुसज्जित स्मार्ट सिटी योजना की इस महत्वपूर्ण इकाई का उपयोग वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर के रूप में हो रहा है। इसका निर्माण लगभग 30 करोड़ रूपए की लागत से हुआ है। मुख्यमंत्री ने कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर की क्रियाविधि समझी। साथ ही यहाँ से वीडियो कॉलिंग के जरिए कोरोना संक्रमित मरीज श्रीमती मनोरमा बाथम से चर्चा कर उनका हालचाल जाना ।

कोरोना से बचाव के लिये पुख्ता रणनीति से काम हो: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करने शनिवार को मुरैना मुख्यालय पहुँचे। उन्होंने कहा कि मुरैना में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इस स्थिति में स्थानीय प्रशासन पूरी सजगता से कार्य करें। कोरोना सेम्पलिंग में वृद्धि की जाये, जिससे समय रहते कोरोना संक्रमितों की पहचान की जाकर उनका समुचित उपचार पुख्ता रणनीति के साथ सुनिश्चित किया जाये।

अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हुए

कोरोना महामारी के संक्रमण में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन लोगों से कोविड 19 की जांच कराने का आग्रह किया जो उनसे पिछले दिनों मिले थे।

कृषि वैज्ञानिक खेतों का भ्रमण कर किसानों को दें उचित सलाह: मंत्री

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कृषि वैज्ञानिकों को नियमित रूप से किसानों के खेतों का भ्रमण कर उन्हें उन्नत खेती की उचित सलाह देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को उनकी उपज में वृद्धि एवं गुणवत्ता के लिए कृषि वैज्ञानिक आवश्यक मार्गदर्शन के साथ उन्नत खेती के गुर भी बतायें।

भारत विश्व में “क्लीन एनर्जी” का मॉडल बनेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत विश्व में ‘क्लीन एनर्जी का मॉडल बनेगा। भारत ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये ‘अंतर्राष्ट्रीय सोलर एलायंस’ का निर्माण किया है। हमारे प्रयास है कि आम आदमी अपनी जरूरत की बिजली घर पर ही पैदा करे। इस कार्य में सरकार मदद करेगी। हम प्रयासरत है कि देश में बेहतर सोलर पैनल, बेट्री, स्टोरेज बनें तथा हमें विदेशों से उपकरण आयात नहीं करना पड़ें। मध्यप्रदेश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हो रहे है। मध्यप्रदेश सस्ती एवं साफ-सुथरी बिजली का हब बन रहा है। रीवा ने आज वाकई इतिहास रच दिया है। सफेद बाघ के नाम से जाना जाने वाला रीवा अब विश्व में सेालर प्लांट के नाम से भी जाना जाएगा। यहां खेतों में लगे हजारों पैनल ऐसा एहसास दिलाते है, मानो खेतो में फसल लहरा रही हो या गहरे समंदर का नीला पानी हो।

आज भी नहीं बंटे मंत्रियों के विभाग

शिवराज सिंह मंत्रिमंडल विस्तार को आज आठ दिन हो गए हैं लेकिन विभाग वितरण की गुत्थी आज भी बरकरार है। इसमें बड़े विभागों के बंटवारे में तालमेल नहीं बैठ पाने से मंत्रियों को कोई जवाबदारी नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री को इसमें कई बार मीडिया के सामने सफाई दी गई है।

जयवर्धन ने कृष्णा घाडगे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भोपाल डीआईजी इरशाद वली को शिकायत कर भाजपा नेता कृष्णा घाडगे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि घाडगे ने षड़यंत्रपूर्वक छवि खराब करने के लिए उनका विवादास्पद होर्डिंग लगाया।

आठ जवानों का हत्या का आरोपी विकास दुबे कानपुर पहुंचने के पहले ही मरा

उत्तरप्रदेश के कानपुर का दुर्दांत अपराधी विकास दुबे आठ जवानों की हत्या के बाद फरारी काटते हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में जिंदा पकड़ा तो गया लेकिन वह कानपुर पहुंचने के पहले ही मारा गया। उत्तरप्रदेश पुलिस के मुताबिक उसे उज्जैन से लेकर कानपुर जा रही थी कि अचानक एक एक्सीडेंट हुआ और जवान का हथियार छीनने के बाद चकमा देकर भागने की कोशिश में पुलिस की गोलियों से मारा गया। हालांकि पुलिस की यह कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही है क्योंकि घटनास्थल, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और वाहन में दुबे के अलावा बैठे सिपाहियों को घटना के कई घंटे बाद तक पुलिस ने आमजन से दूर रखा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today