Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

आपराधिक तत्वों के विरूद्ध मुहिम जारी रहेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आपराधिक तत्व चाहे वे कोई भी हो के विरूद्ध मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उज्जैन में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक को तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए।

स्ट्रीट वेंडर्स को बैंक ऋण के लिए स्टाम्प डयूटी में छूट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने दिवंगत निरीक्षक श्री यशवंत पाल की पुत्री कु.फाल्गुनी पाल को विशेष प्रकरण मानकर उप निरीक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किये जाने तथा स्वं. निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी की पत्नी श्रीमती सुषमा चन्द्रवंशी को विशेष प्रकरण मानकर उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया।

अजा आयोग के अध्यक्ष अहिरवार के कक्ष में लगाया ताला

मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद आनंद अहिरवार को बुधवार को कार्यालय में प्रवेश देने से रोक दिया गया। उनके ऑफिस में आयोग के सचिव ने ताला लगवा दिया।
बताया जाता है कि सचिव का तर्क है कि गुना में दलित किसान से पिटाई कांड को संज्ञान में लेकर सरकार को पत्र लिखने के बाद आयोग को निर्देश मिले हैं कि अहिरवार को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाए।

भोपाल में 24 की रात आठ बजे से दस दिन का लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के प्रकरणों की संख्या बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने एकबार फिर दस दिन के लिए लॉकडाउन का फैसला किया है। यह लॉकडाउन 24 जुलाई की रात आठ बजे से प्रभावी होगा और इसमें फल, सब्जी, दूध, मेडिकल सेवा, सरकारी राशन की दुकानों को छोड़कर सभी पर लागू होगा।

कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने का आरोपी गब्बू एक वर्ष के लिए जिलाबदर

गुना के बहुचर्चित जगनपुर मामले में कॉलेज की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी गब्बू पारदी को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण जिला कलेक्टर ने एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है। कलेक्टर ने गब्बू को जिला गुना एवं उसके आसपास के जिलों भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा और अशोक नगर की सीमा के भीतर से 24 घंटे के भीतर एक वर्ष के लिए बाहर चले जाने के आदेश दिए हैं।

सिसौदिया ने ग्राम सभा की वीडियोग्राफी कराने के दिये निर्देश

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि ग्राम विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। ग्रामों के चहुमुखी विकास के लिये ग्रामसभाओं की महती भूमिका होती है। गॉवों में होने वाले विकास कार्यों का चयन एवं समीक्षा ग्रामसभा के माध्यम से हो। ग्राम सभाओं के आयोजन की वीडियोग्राफी भी करवाई जाये।

जेल में रखने के पहले होगा कोरोना टेस्ट: मंत्री मिश्रा

गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा हैं कि अब प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को कोरोना जांच के बाद ही जेल में लिया जाएगा। टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव पाएं जाने वाले कैदियों को अलग सेल में क्‍वारेंटीन किया जाकर उपचार के प्रबंध किए जाएँगे।

ऊर्जा मंत्री निरीक्षण करने गोविंदपुरा बिजली दफ्तर पहुंचे

ऊर्जा मंत्री प्रद्मुम्न सिंह तोमर मंगलवार को अचानक भोपाल के गोविंदपुरा स्थित बिजली के दफ्तर पहुंच गए। यहां कॉल सेंटर पर उन्होंने बैठकर लोगों के शिकायती टेलीफोन कॉल को सुना और आश्वास्त किया कि जल्द ही समस्या को हल किया जाएगा।

राज्यपाल लालजी टंडन का निधन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन का मंगलवार को सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे और इसकी वजह से मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को दिया गया था। टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लॉकडाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अब प्रदेश के अधिक संक्रमण वाले जिलों में सप्ताह में 2 दिन लगातार पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसके दौरान आवश्यक सेवाएं छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लॉकडाउन रविवार को रहेगा ही, दूसरा दिन शनिवार हो या सोमवार, यह जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के निर्णय अनुसार तय किया जाएगा। सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 8 बजे से प्रात: 5 बजे तक रहेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today