Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकरणों को देखते हुए सभी जिलों में कोरोना संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। जिलों में प्रभारी अधिकारी एवं सभी कलेक्टर्स कोरोना रणनीति आई.आई.टी.टी. (आईडेंटिफाई, आयसोलेट, टेस्ट एण्ड ट्रीट) का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिन जिलों में टैस्टिंग कम है, वहां टैस्टिंग बढ़ाई जाए। जिलों की परिस्थिति अनुरूप होम क्वारेंटाइन व संस्थागत क्वारेंटाइन किया जाए। कोरोना अस्पतालों में सर्वोत्तम इलाज किया जाए। जनता को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने, भीड़ न लगाने आदि के लिए जागरू‍क किया जाए तथा ऐसा न करने पर जुर्माने आदि की कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री चौहान को एग्रो निगम द्वारा लाभांश चेक भेंट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में  एग्रो इंडस्ट्रीज निगम द्वारा 2 करोड़ 64 लाख 85 हजार 618 रुपए  का लाभांश चेक भेंट किया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य  मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने एमपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कारपोरेशन की ओर से लाभांश का चेक भेंट किया। राज्य सरकार के इस सरकारी उपक्रम की कुल प्रदत्त समता अंश पूंजी 3 करोड़ 29 लाख 49 हजार 800 रुपए है।

दिग्विजय के ट्वीट्स को संवेदनशील सामग्री बताकर रोके जाने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि ट्विटर पर उनकी टिप्पणी और विचारों को सार्वजनिक नहीं होने दिया है। ट्वीटस पर यह कहते हुए रोका जा रहा है कि इसमें “संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल है”। दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़ा किया है कि ये बताए बिना कि मेरे ट्वीट में “संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री” क्या है? भारत के ट्विटर कंट्री हेड अपनी प्रतिक्रिया दें।

सार्वजनिक रूप से नहीं मनेगी राखी और ईद

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष रक्षाबंधन और ईद-उल-जुहा का त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सकेगा। चिकित्सा शिक्षा और गैस राहत मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। हॉट स्पाट बन चुके भोपाल की नगर निगम सीमा में 24 जुलाई से 4 अगस्त प्रात: 5 बजे तक पुन: लॉकडाउन लागू किया गया है।

बेटियों के विरूद्ध अपराध के मामले फास्टट्रैक में चलाये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा में 3 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और मौत की घटना में शामिल आरोपियों का मामला फास्टट्रैक में ले जाकर इस जघन्य अपराध के लिए फाँसी की सजा कराने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आज पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि इस घटना की तत्परता से कड़ी जाँच की जाये और प्रकरण फास्टट्रैक अदालत में चलाकर आरोपी को कड़ा से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जाये।

मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा में चौहान ने प्राथमिकताएं निर्धारित कीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रीगणों से वन-टू-वन चर्चा कर विभाग की प्राथमिकताएं निर्धारित कीं। श्री चौहान ने कहा कि चर्चा में तय हुए बिन्दुओं पर विभाग अपना रोडमेप तैयार करें तथा समय-सीमा निर्धारित कर बिन्दुओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले माह पुन: विभागवार समीक्षा की जाएगी।

भोपाल जिले में रहेगा 10 दिवसीय लॉकडाउन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 24 जुलाई रात्रि 8 बजे से भोपाल जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में 10 दिवसीय कंपलीट लॉकडाउन होगा। इस दौरान दवाओ, सब्जी, फल, दूध आदि अतिआवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। गरीब वर्ग की सुविधा के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानें खुली रहेंगी। सभी निजी कार्यालय एवं व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। सभी उद्योग चालू रहेंगे तथा औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने के लिए फैक्ट्री स्वामी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए परिचय-पत्र मान्य किए जाएंगे। अति आवश्यक कार्य से भोपाल की सीमाओं के अंदर और बाहर जाने के‍ लिए ई-पास दिए जाएंगे।

कमल नाथ ने पीएम से लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का आग्रह किया

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर लोकतांत्रिक मूल्य को जिंदा रखने का आग्रह किया है। इसमें उन्होने चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराने के बाद भी कांग्रेस के विधायकों से इस्तीफा दिलाकर अपने साथ करने की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। पीएम से आग्रह किया है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की दिशा में प्रयास करें।

मांधाता विधायक नारायण पटेल ने विधायकी छोड़ी, भाजपा में शामिल

मांधाता से कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल ने गुरुवार को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को विधायक पद से इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इस तरह अब तक कांग्रेस के 25 विधायकों ने विधायकी त्यागकर भाजपा में प्रवेश लिया है।

सब जेल बरेली के सहायक अधीक्षक निलंबित

सब जेल बरेली के सहायक जेल अधीक्षक विनय गढ़वाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका मुख्यालय जिला जेल रायसेन किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today