Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कुर्बानी नहीं, विसर्जन कर दो बची हुई काँग्रेस का: मालू

उमंग सिंघार ने ट्वीट के जरिए कहा कि “भारत के स्वतन्त्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस में अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं नेहरू गांधी परिवार का कुर्बानी का इतिहास रहा है लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिये युवा नेतृत्व एवं देश की सबसे पुरानी पार्टी को कुर्बान करने पर लगे हैं। खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मीडिया प्रभारी गोविन्द मालू ने पलटवार करते हुए कहा कि “कुर्बानी, कुर्बानी, कुर्बानी अल्लाह को प्यारी है कुर्बानी! गाँधीजी की इच्छा पूरी करने का समय आ गया है, कि अब काँग्रेस का काम खत्म हो गया इसका विसर्जन कर देना चाहिए।

जबलपुर कॉफी हाउस के 45 कर्मचारी पॉजिटिव

जबलपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की ग्राफ ने सबको चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार की रात में आए 125 कोरोना पॉजिटिवों में नगर के कॉफी हाउसों के 45 कर्मचारियों के शामिल होने से नगर में हड़कम्प की स्थिती है। इनमें करमचंद चौक व तीन पत्ती चौक कॉफी हाउसों के कर्मचारी हैं।

जबलपुर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, सीएम ने दुख जताया

जबलपुर के गोसलपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है। जबलपुर जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को प्रावधान अनुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

24 घंटे अंखंड चलेगी ऑनलाइन रामायण

अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर की नींव पड़ने जा रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन की तैयारियाँ चरम पर हैं। 5 अगस्त को होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर सम्पूर्ण विश्व के धर्मावलम्बियों में भारी उत्साह है। यह भारतवर्ष के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है।

माँ का दूध बच्चों को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है : इमरती देवी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने 1 अगस्त से 7 अगस्त 2020 तक आयोजित होने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह का शनिवार को ग्वालियर में ऑनलाइन शुभारंभ किया । उन्होंने वीसी के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहयोगी पार्टनर को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के 1 घंटे के तत्काल बाद एवं छह माह तक के शिशु के लिए मां का दूध अमृत है। मां का दूध बच्चे को विभिन्न बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है और बच्चे के लिये जीवन भर दवाई का भी काम करता है।

किल कोरोना अभियान-2 में गृह विभाग करेगा निगरानी एवं समन्वय

किल कोरोना अभियान-2 के दौरान निगरानी एवं समन्वय के लिये गृह विभाग को राज्य-स्तर पर नोडल विभाग बनाया गया है। इस अभियान में संचालित गतिविधियों में गृह विभाग के साथ-साथ नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भी कार्यवाही की जाएगी।

संकल्प की चेन जोड़ो, कोरोना की चेन तोड़ो- मंत्री डॉ. चौधरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन में जिला चिकित्सालय, कोविड केयर सेंटर तथा क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वयं पीपीई किट पहनकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों से बात की। उन्होंने चिकित्सकों को कोरोना संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों का पूरी गम्भीरता और सजगता से उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटर तथा जिला चिकित्सालय में भर्ती कोरोना पॉजीटिव मरीजों से चर्चा करते हुए उपचार तथा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

उत्तराधिकार में होगी बैगा जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा पारम्परिक संगीत की श्रृंखला ‘उत्तराधिकार’ में रविवार 2 अगस्त को बैगा जनजातीय नृत्यों ‘करमा, परघौनी, घोड़ी पैठाई और फाग’ की प्रस्तुति होगी।  निदेशक, मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय ने बताया कि इसकाप्रसारण  संग्राहालय के यू-ट्यूब चैनल पर सायं 7:45 बजे से प्रसारितहोगा।  

मास्क नहीं लगाने पर चालान के साथ ही दो मास्क भी मिलेंगे

बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार चालान तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘एक मास्क- अनेक जिंदगी’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया।

आईएएस अधिकारी थेटे ने रिटायरमेंट के दिन कहा गुलामी से मुक्त हुआ

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी रमेश थेटे ने रिटायरमेंट के अंतिम दिन 31 जुलाई को मीडिया को एक पत्र लिखकर उसे वायरल किया और कहा कि वे अाज गुलामी मुक्त महसूस कर रहे हैं। उन्हें अनुसूचित जाति का होने के कारण सेवा में काफी कष्ट झेलना पड़े हैं। उन्हें किसी जिले का कलेक्टर तक नहीं बनाया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today