Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कल से खुलेंगे भोपाल के बाज़ार

भोपाल में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 24 जुलाई से लगाया गया दस दिन का टोटल लॉकडाउन चार अगस्त को सुबह पांच बजे से खुल जाएगा। इसके बाद लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। बाजार खुल जाएंगे लेकिन सिनेमाघर, जिम आदि नहीं खुल सकेंगे।

सरकारी सहायता प्राप्त मंदिरों में 4-5 को रामधुन बजेगी, सुंदरकाण्ड होगा

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने सरकार सहायता प्राप्त सभी मंदिरों में चार और पांच अगस्त तो रामधुन बजाने तथा सुंदरकांड करने की अनुमति दी है।

बारिश के लिए 80 साल की बुजुर्ग और मेंढक-मेंढकी की बारा निकली

मध्यप्रदेश की राजधानी के सीमावर्ती सीहोर जिले के बरखेड़ा गांव में बारिश के लिए अनोखा टोटका किया गया। 80 साल की एक बुजुर्ग महिला और मेंंढक-मेढकी की बारात निकाली गई। महिला को बैलगाड़ी में नीम और अन्य वृक्षों के पत्तों के वस्त्र पहनाए गए। साफा पहनाकर बारात निकाली। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं दो किलोमीटर दूर तालाब तक बारात ले जाने के बाद मेंढक-मेंढकी की बारात भी निकाली।

प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार सहन नहीं, माफी मांगें कमल नाथ: शर्मा

कांग्रेस और उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब करने के लिए लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की यह करतूत भी ऐसा ही प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को अपने अधीनस्थ की इस करतूत के लिए देश और प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का निधन

अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमरवाड़ा के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी का आज शाम बजे ह्र्दयगति रुक जाने के कारण भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले दिनों से सीने में दर्द की शिकायत के चलते चिरायु अस्पताल में भर्ती थे।

शासकीय भूमियों के प्रबंधन की नीति बनाने के लिय मंत्रि-परिषद समिति गठित

राज्य शासन द्वारा शासकीय भूमियों के प्रबंधन (राजस्व पुस्तक परिपत्र के अन्तर्गत प्रावधानों एवं नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमण इत्यादि) के संबंध में नीति बनाये जाने के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है।

कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रमित के उपचार के प्रंबध किये जा रहे: सुलेमान

अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने और संक्रमित व्यक्तियों के समुचित उपचार के सभी प्रंबध किये जा रहे हैं। कोरोना सस्पेक्ट की समय पर पहचान, क्वारेंटाइन की व्यवस्था और समय पर टेस्टिंग की प्राथमिकताओं पर प्रदेश में कार्य हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना नियंत्रण एवं उपचार के लिये किये जा रहे इन प्रयासों में समाज को भी अहम् भूमिका निभाना होगी। प्रदेश में अब रेपिड एंटीजन टेस्ट प्रारंभ किये जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य ने रविवार को समन्वय भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से रू-ब-रू हो कर कोविड-19 के लिये प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान और राज्य शासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

आबकारी मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति गठित

राज्य शासन द्वारा आबकारी मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। समिति में वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवडा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री कु. मीना सिंह मांडवे और पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल सदस्य बनाये गये हैं। प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर इस समिति के सचिव होंगे।

रक्षाबंधन पर बाहर से आ रहे व्यक्तियों की जाँच सुनिश्चित करायें कलेक्टर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरेंटाइन सेन्टर्स पर भोजन, पानी तथा स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे यहाँ भर्ती लोगों को शिकायत का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बाहर से आनेवाले लोगों की स्क्रीनिंग की पुख्ता व्यवस्था सभी जिला कलेक्टर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार की सतर्कता रखी जाये, जिससे किसी भी जिले में लॉकडाउन की स्थिति अब न बने।

प्रदेश में संचालित होगा पोषण अभियान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बच्चों और महिलाओं का कुपोषण दूर कर उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में आंगनवाड़ी केन्द्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड-19 के दौर में इसका महत्व और भी बढ़ गया है। दूसरे विभाग भी आंगनवाड़ी केन्द्रों को सक्षम बनाने में सहयोग करें। अधिकारी और मंत्रीगण भी जिलों में भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरस्त करने में सहयोग प्रदान करें। पोषण अभियान की कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए जाएं। महिला और बाल विकास की योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को बेहतर बनाया जाए। जो कमियां दिखें उन्हें दूर किया जाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today