Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

पाप धोने हनुमान चालीसा पाठ पर्याप्त नहीं, माफी मांगें कांग्रेस और कमलनाथ- संजर

प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान जी अपनी शरण में आए हर व्यक्ति का उद्धार करने में पूर्णत समर्थ हैं, लेकिन कांग्रेस ने पूरे राम मंदिर आंदोलन के दौरान जो पाप किए हैं, उनसे हनुमान चालीसा पाठ भी मुक्ति नहीं दिला सकेगा। इस पाप से मुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राम लला और देश-प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, जिसकी भावनाओं को कांग्रेस ने लगातार ठेस पहुंचाई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद आलोक संजर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हनुमान चालीसा पाठ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

फरार आरोपी आकार जैन की गिरफ्तारी पर पाँच हज़ार का इनाम

पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने फरार आरोपी आकार जैन उर्फ लकी निवासी मकान नंबर 154 सत्‍यम कॉलोनी सी.टी.ओ. बैरागढ़ की गिरफ्तारी पर पाँच हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया है, जो भी व्यक्ति विधि संगत तरीकों से इस आरोपी को बंदी बनाएगा या फिर बंदी बनाने के लिए सही सूचना देगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा।

श्रीराम मंदिर निर्माण की खुशी में श्रीराम के टेटू बनवाये

भगवान श्रीराम भक्त मंडल के प्रदेश संयोजक दुर्गेश केसवानी एवं संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की खशी में रामभक्त एवं युवाओं ने अपने- अपने हाथों पर श्रीराम भगवान के टेटू बनवाकर जय श्रीराम के नारे लगाये। 

भाजपा द्वारा राम दरबार चित्र घर-घर बांटे जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष समित पचोरी ने बताया कि 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला भोपाल द्वारा राम दरबार चित्र घर-घर बांटे जाएंगे।

एक मास्क-अनेक जिंदगी अभियान में 413 बैंक स्थापित

नागरिकों को कोराना संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ‘एक मास्क – अनेक जिंदगी’ अभियान में अभी तक 413 मास्क बैंक स्थापित किये जा चुके हैं। मास्क बैंक स्वयं सेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से स्थापित किये गए हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने का मास्क सबसे सरल और सस्ता साधन है। श्री सिंह ने कहा है कि जिन निकायों में अभियान धीमे गति से चल रहा है, वहाँ जन-सहयोग से तेजी लायें।

रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति गठित

राज्य शासन ने रोजगार मामलों के लिये मंत्रि-परिषद् समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

आत्मनिर्भर मप्र के लिए नीति आयोग के निर्देशन में वेबीनार मील का पत्थर सिद्ध होगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए बनाए जा रहे रोड मैप की प्रदेश में जो तैयारियाँ की जा रही हैं, उनमें 7 से 11अगस्त तक हो रहे वेबीनार मील का पत्थर सिद्ध होंगे। नीति आयोग के निर्देशन में मध्यप्रदेश में अधोसंरचना, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और सुशासन के संबंध में विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों, आर्थिक क्षेत्र के विद्वानों के विचार और सुझाव प्राप्त कर एक रोड मैप बनाने के लिए प्रत्येक वेबीनार में युवाओं को भी जोड़ा जाए। इसके साथ ही कलेक्टर्स कमिश्नर जैसे मैदानी अधिकारी और राजधानी में पदस्थ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मंत्रीगण अपने अनुभवों से व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत करें। तैयार रोड मैप से आम जनता को अवगत करवाया जाएगा। आगामी तीन वर्ष में रोड मैप का क्रियान्वयन किया जाएगा।

भू-अभिलेख डिजिटाइजेशन परियोजना के लिए 59.89 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्यप्रदेश में मंत्रि-परिषद की दूसरी वर्चुअल बैठक हुई। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मंत्रीगण ने विभिन्न स्थानों से भागीदारी की।

शिवराज को अस्पताल की नर्स व मंत्री भदौरिया की पत्नी ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में ही त्योहार को मनाया। उन्हें अस्पताल की नर्स और मंत्री मंत्री अरविंद भदोरिया की पत्नी अर्चना सिंह ने रक्षा सूत्र बांधे। गौरतलब है कि भदौरिया, उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं और वे भी चिरायु अस्पताल में ही भर्ती हैं।

अमर सिंह का दिल्ली में अंतिम संस्कार

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का दिल्ली के छतरपुर में अंतिम संस्कार किया गया. अमर सिंह की दोनों बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. गौरतलब है कि अमर सिंह का सिंगापुर में 1 अगस्त को निधन हो गया था. रविवार को उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया था.कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उनके अंतिम संस्कार में चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे. इस मौक पर पूर्व अभिनेत्री और बीजेपी नेता जयाप्रदा भी मौजूद रहीं.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today