Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कांग्रेस ने गोरों से देश बचाया था अब सौदागरों से लोकमत बचायेगी : कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि आजादी के आंदोलन की पवित्र भावना के साथ आज देश में कुछ राजनीतिक दल धोखा कर रहे हैं। अंग्रेजों के हाथ से इस देश की आजादी इसलिए छीनी गई थी कि हम खुद अपनी जनता के हाथ में सत्ता सौंपेंगे। जनता तय करेगी कि कौन उसका शासन संभालेगा। संविधान के माध्यम से जनता का जनता के लिए शासन स्थापित किया गया।

प्रधानमंत्री ने की लटेरी के कृषक से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विदिशा जिले के लटेरी के कृषक श्री मुकेश शर्मा से बातचीत की। प्रधानमंत्री, रिलीज ऑफ बेनिफिट अंडर पीएम किसान एंड लांच ऑफ फांयनेशियल फैसिलिटी अंडर एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड कार्यक्रम के अवसर पर वेबकास्ट द्वारा देश के कृषक संघों से चर्चा कर रहे थे।

कोरोना पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए शासन, प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और जनसामान्य को साथ मिलकर काम करना होगा। कोरोना संभावित व्यक्तियों की जल्द पहचान तथा उन्हें तत्काल मेडिकल केयर उपलब्ध कराना ही बचाव एवं उपचार ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है। इसके लिए प्रदेश में परीक्षण क्षमता बढ़ाना होगी।

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे प्लाज्मा डोनेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे भी कोरोना पॉजिटीव हो गये थे। उपचार के बाद पूर्ण स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी बॉडी में कोरोना के एंटीवायरस डेवलप हो गये होंगे। प्लाज्मा थेरेपी के लिये वे शीघ्र ही प्लाजमा डोनेट करेंगे।

राज्यपाल कर्मचारी आवासों का करेंगी लोकार्पण

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल सोमवार 10 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे भोपाल आएंगी। वे शाम 5 बजे राजभवन में नवनिर्मित 40 कर्मचारी आवासों का लोकार्पण करेंगी।

भाजपा बदले, दबाव, दुर्भावना से काम कर रही

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष कमल नाथ ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में निरंतर ग़लत परंपराओ को जन्म दे रही है , राजनैतिक बदले, दबाव -दुर्भावना की राजनीति व द्वेष भावना से काम कर रही है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है इसलिये बौखलाहट में यह सब कर रही है। सरकारें आती जाती रहती है।

शिक्षा-सामाजिक समरसता के विशेष प्रयास करें स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने वर्तमान चुनौतियों एवं आने वाले समय को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए मध्यभारत एवं मालवा प्रान्त के प्रमुख स्वयंसेवकों का प्रबोधन किया। उन्होंने रविवार को ठेंगड़ी भवन में दोनों प्रान्तों के चयनित स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा समाज एवं अन्य संस्थाओं को साथ लेकर चलाए गए सेवाकार्यों और संघ की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने मोहल्ला एवं ग्राम शिक्षा केंद्र संचालित करने का आह्वान किया है, इस कार्य में समूचे समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

12 तक प्रदेश में सात लाख ट्रक और अन्य माल वाहन नहीं चलेंगे

परिवहन विभाग की चौकियों से हो रहे भ्रष्टाचार, मप्र में डीजल पर लग रहे सबसे ज्यादा वैट समेत अन्य मांगों को लेकर मप्र के सात लाख ट्रक और अन्य वाणिज्यिक माल परिवहन वाहन 10 से 12 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।

वन्दे भारत मिशन के अंतर्गत इंदौर विमानतल पर उतरे 64 यात्री

वंदे भारत मिशन के अंतर्गत एयर इंडिया की फ्लाइट रविवार की रात्रि 8.15 पर इंदौर के देवी अहिल्या अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर 64 यात्रियों को लेकर आई । इनमें सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई उक्त सभी यात्री सामान्य पाए गए। जो यात्री इंदौर के हैं उन्हें संस्थागत क्वारन्टीन के तहत 7 दिवस के लिये होटल प्रेसिडेंट आरएनटी मार्ग में स्वयं के व्यय पर क्वारन्टीन किया जाएगा

आत्ममंथन से निकले अमृत को जनता तक पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में सुशासन के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। मध्यप्रदेश भी उनकी सुशासन एवं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए कृत-संकल्पित है तथा इसके लिए प्रदेश में तेज गति से कार्य हो रहा है। विषय विशेषज्ञों के साथ वैबीनार के आयोजन का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योजनाएं बनाकर, उन्हें प्रभावी ढंग से प्रदेश में लागू करना है। वैबिनार में मंथन के उपरांत निकले अमृत को जनता तक पहुंचाने में मध्यप्रदेश में तत्परता के साथ कार्य होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today