Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

स्कूल बंद करने का उद्देश्य स्कूल परिसरों को निजी हाथों में सौंपना तो नहीं: गुप्ता

मध्यप्रदेश के 4500 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। वे भगवान भरोसे चल रहीं हैं और सरकार इस प्रदेश को देश में शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाना चाहती है। प्रदेश के 13000 स्कूल बंद किए जाने की योजना प्रचलित है। पिछले 15 वर्षों में प्रदेश की प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा का जो बेड़ा गर्क किया गया है उसे कोरी बयानबाजी से सुधारा नहीं जा सकता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने शिवराज सिंह से मांग की है कि वे प्रदेश को शिक्षा क्षेत्र की वास्तविकता से अवगत कराएं ।इतनी बड़ी मात्रा में स्कूल बंद करने का उद्देश्य कहीं स्कूल परिसरों को निजी हाथों में सौंपने का तो नहीं है?

कर्मचारी विरोधी अपरिपक्व शिवराज सरकारः सज्जन

मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने शासकीय कर्मचारियों के हितों को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। वर्मा ने आज सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश की शिवराज सरकार पर शासकीय कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने के षड्यंत्र करने का आरोप लगाया।

आत्मनिर्भर मप्र के लिए अर्थव्यवस्था व रोजगार पर वेबिनार आज

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिये रोडमेप तैयार करने के लिए मंगलवार को ‘अर्थव्यवस्था व रोजगार’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश के विषय-विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर अपने सुझाव साझा करेंगे। वेबिनार का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वेबिनार में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, नीति आयोग के सदस्य रमेशचन्द्र, आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ व न्यू इंडियन एक्सप्रेस के एस. गुरूमूर्ति सहित मंत्रि-परिषद के सदस्य, अर्थव्यवस्था व रोजगार के विषय-विशेषज्ञों के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होकर अपने विचार साझा करेंगे।

नई शिक्षा नीति का मप्र में होगा आदर्श क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिस तरह मध्यप्रदेश ने बीते वर्षों में बिजली, पानी और कृषि के क्षेत्र में विकास के नए रिकार्ड बनाए हैं, उसी तरह अब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपलब्धियाँ प्राप्त करने के प्रयास होंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप निर्माण के लिए वेबिनार श्रृंखला के माध्यम से किए जा रहे मंथन के तीसरे दिन स्वास्थ्य और शिक्षा वेबिनार का शुभारंभ कर रहे थे।

आत्मनिर्भर स्वस्थ मप्र के लिए स्वास्थ्य-शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए ‘आत्मनिर्भर स्वस्थ मध्यप्रदेश’ की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। इन विषयों पर आज आयोजित वेबिनार में आए सुझावों के आधार पर जो ‘गोल’ निर्धारित किए गए हैं, उन्हें हासिल करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में ‘यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज’ हर व्यक्ति को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा तथा ‘यूनिवर्सल इम्यूनाईजेशन’ प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में डॉ. हर्षवर्धन का मार्गदर्शन मील का पत्थर साबित होगा।

राष्ट्र निर्माण के लिए पढ़ना-लिखना जरूरी: पटेल

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि बच्चों में असीमित क्षमता होती है। आवश्यकता उनकी शक्ति और कौशल को निखारकर अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि राजभवन परिवार के सभी बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा, पुस्तकालय और रचनात्मक गतिविधियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों का आव्हान किया कि बच्चों में पुस्तक अध्ययन की आदत डालें। शनिवार और रविवार को हर बच्चा एक घंटा पुस्तक जरूर पढ़े।

स्वतंत्रता दिवस परेड, पदक अलंकरण कार्यक्रम में परिवर्तन

मध्यप्रदेश में देश की स्वतंत्रता की 73वीं वर्षगांठ का मुख्य समारोह 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउण्ड, भोपाल स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल का पालन दृढ़ता से सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम हर्षोल्लास से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी।

ऑनलाइन मदिरा परमिट की जानकारी में हाथ से परिवर्तन न किया जाये

आबकारी विभाग द्वारा ऑनलाइन मदिरा परमिट में परिसर में किसी भी स्थिति में अंकित जानकारी को परिवर्तित नहीं करने के लिये कहा गया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त ने सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखा है।

डीएलएड प्रथम-द्वितीय वर्ष-2020 की परीक्षा एक सितम्बर से

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (डी.एल.एड.) के नियमित प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा एक सितम्बर से 11 सितम्बर, 2020 के मध्य संचालित की जायेंगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।

स्कूली बच्चों की ऑनलाइन चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को

शालेय बच्चों के लिये ‘गंदगी मुक्त मेरा गाँव” विषय पर ऑनलाइन चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता 13 अगस्त को आयोजित की जा रही है। कक्षा-6 से 8वीं के बच्चों के मध्य चित्रकला एवं कक्षा-9 से 12वीं के बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिलों के प्रथम तीन विजेताओं में से उत्कृष्ट विजेताओं का चयन कर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जायेगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today