Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कोविड में चिरायु हॉस्पिटल नागरिकों की मजबूरी का फ़ायदा उठा रहा: कमल नाथ

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मेरे संज्ञान में लाया गया कि चिरायु हॉस्पिटल, जो कोविड की महामारी के लिए चिन्हित किया गया है, वहाँ आम लोगों के साथ ज्यादती की जा रही है । उपचार में गंभीर लापरवाही भी बरती जा रही है । 

तोमर ने कहा- हर बूथ पर जीत का संकल्प लें कार्यकर्ता

सिंधिया और उनके 22 साथियों ने मध्यप्रदेश को बचाने के लिए इस्तीफे दिये और कमलनाथ की भ्रष्टाचारी सरकार गिरा दी। प्रदेश के विकास के लिए इन लोगों ने शिवराजसिंह चौहान के हाथों में प्रदेश की सत्ता सौंपी है। अब भाजपा की सरकार को स्थिर बनाना, उसे मजबूती प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने और भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

अवयस्क संबंधित अपराध विवेचना पर वेबिनार प्रारंभ

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय   उमरिया में ” अवयस्क संबंधित अपराधों में घटनास्थल का महत्व एवं फॉरेंसिक साक्ष्य संग्रहण परीक्षण तथा साक्ष्य में उपयोगिता” विषय पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आज प्रारम्भ हुआ। इस प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से प्रधान आरक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 220प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

पानी उतरते फसलों, मकान, सामान के नुकसान का सर्वे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज होशंगाबाद जिले के बाढ़ में टापू बने गांव बालाभेंट एवं सीहोर जिले के नसरूल्लागंज के ग्राम नीलकंठ में सेना के जवानों के साथ नाव में बैठकर पहुंचे। वे होशंगाबाद जिले के ग्राम सांगाखेड़ा एवं सीहोर जिले के अन्य ग्रामों में भी गए। इन ग्रामों में उन्होंने बाढ़ राहत कायों को देखा, बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि “जब आपका मामा आपके साथ है, तो आपको चिंता किस बात की”। किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाने देंगे तथा बाढ़ से हुए नुकसान का भरसक मुआवजा दिलवाएंगे।

मुखर्जी के निधन पर प्रदेश में 7 दिवसीय राजकीय शोक

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश में सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक राजकीय शोक के दौरान प्रदेशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में शासकीय मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

चौहान नाव से पहुँचे बाबई के बाढ़ प्रभावित बालाभेंट ग्राम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को होशंगाबाद जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विकासखंड बाबई के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम बालाभेंट में मुख्यमंत्री श्री चौहान आर्मी के जवानों के साथ नाव से पहुँचे। लगभग आधे घंटे की दूरी नाव से तय कर गाँव पहुँचे मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों के हाल जाने।

कोविड से लड़ाई में जीवन-आजीविका दोनों की सुरक्षा जरूरी: राज्यपाल

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि कोविड-19 की लड़ाई में जीवन और आजीविका दोनों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरुरी है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया है कि अपने सपनो को पूरा करने के प्रयासों में वे निरंतर जुटे रहें। सफलता निश्चित है। हमारे इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मौजूद है जब बड़े संकटो, चुनौतियों के बाद सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय पुनर्निमाण का कार्य नई उर्जा के साथ सफलता पूर्वक हुआ है।

नर्मदा नदी के दोनों ओर 10 किमी बाढ़ का असर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गत तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हो रही अनवरत वर्षा के कारण प्रदेश के बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। देवास, हरदा, सीहौर, होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, खंडवा आदि जिलों में बाढ़ का अधिक असर हुआ है। कई गाँव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। वहां मकानों की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। खेत पूरी तरह डूब गए हैं। पेड़ों के ऊपरी हिस्से ही दिखाई दे रहे हैं। नर्मदा नदी के 10 किलोमीटर तक दोनों ओर के क्षेत्रों में बाढ़ का असर है।

गरीबों को गधे-घोड़ों के खाने वाला चावल बांटा जा रहा: अजय

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुये कहा है कि मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत भोली भाली जनता को वह चावल दिया जा रहा है जो गधे घोड़ों, भेड़ बकरियों और मुर्गियों को खिलाने लायक है | उन्होंने पूरे प्रकरण की सी0बी0आई0 जांच की मांग करते हुये दोषियों के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज करने की मांग की है |

बारिश से मप्र के नौ जिलों के 394 गांव प्रभावित, सेना को बुलाया

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नौ जिलों में 394 से ज्यादा गांव में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण अब तक 7000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आवश्यक मात्रा में भोजन इत्यादि की व्यवस्था शिविरों में की गई है। छिंदवाड़ा में बाढ़ में फंसे 5 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today