Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

70 हजार अतिथि शिक्षकों की मांग को पूरा कर वेतन के भुगतान की अपील

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को प्रणाम करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार को शिक्षकों के हित में तुरंत निर्णय लेने का अनुरोध किया। सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के माध्यम से श्री वर्मा ने प्रदेश के 70 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों की मांग को पूरा कर उन्हें नियमित करने तथा उनके रुके हुए वेतन के भुगतान के लिए तुरंत निर्णय लेने की अपील की।

युवाओं को भड़का रही कांग्रेसः राहुल कोठारी

कांग्रेस ने अपने 15 महीनों के शासन में प्रदेश के युवाओं के सपनों से खिलवाड़ के अलावा कुछ नहीं किया। उनसे झूठे वादे किए, धोखा दिया और उनकी बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया। अपनी इस नाकामी पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस अब युवाओं को षडयंत्रपूर्वक और प्रायोजित तरीके से भड़का रही है, ताकि इसका राजनीतिक फायदा लिया जा सके और प्रदेश के माहौल को खराब किया जा सके। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने युवाओं के आंदोलन के लिए कांग्रेस नेता पी.सी.शर्मा द्वारा अनुमति मांगे जाने से संबंधी पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

कोरोना वाइरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नि:शुल्क दवा का तीन दिवसीय वितरण

बचाव ही वैश्विक आपदा कोरोना का एकमात्र उपाय है. इसी क्रम में  वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार रोग प्रतिरोधक औषधि आर्सेनिक एल्ब -30 का निशुल्क वितरण गुरुवार दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होकर शनिवार शाम 05 बजे समाप्त हुआ।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने की रोजगार दो अभियान की शुरुआत

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में पत्रकार वार्ता कर ‘रोजगार दो’अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश में की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भोपाल आए श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि देश में इस समय सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। भारत में सबसे ज्यादा युवा बेरोजगार है। 

संपदा अधिकारी सज्जन सिंह के सरकारी आवास उनकी अनुपस्थिति में घुसे

भोपाल में आज संपदा विभाग के अधिकारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के सरकारी आवास B-10, चार इमली में वर्मा एवं परिवारजनों की अनुपस्थिति में ताले तोड़कर घुसे। उक्त मामले में वर्मा की और से इंदौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी| 

जब सत्ता में थे, तब कांग्रेसियों ने क्यों नहीं की युवाओं की फिक्रः सरतेन्दु तिवारी

युवा हों, किसान हों, गरीब हों या महिलाएं हों, कांग्रेस हर वर्ग को सिर्फ राजनीति के एक औजार की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। वर्ष 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस ने ऐसा ही किया था। उसने झूठे वादों से इन वर्गों को लुभाने का प्रयास किया, लेकिन जब सरकार बन गई, तो इन्हें भुला दिया। अब जब अपने ही कुकर्मों के कारण कांग्रेस की सरकार चली गई है, तो उसके नेता फिर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाने लगे हैं। अपने आपको बेरोजगार युवाओं का साथी बताने वाले दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के दूसरे नेताओं को प्रदेश के युवाओं को यह बताना चाहिए कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने इन युवाओं की फिक्र क्यों नहीं की? क्यों उन्हें छला, क्यों उनसे झूठे वादे किए? यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सरतेन्दु तिवारी ने दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेताओं के बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

प्रदेश में आज से खुलेंगे संग्रहालय और स्मारक

राज्य शासन ने प्रदेश में स्थित सभी संग्रहालय और राज्य संरक्षित स्मारकों को शुक्रवार 4 सितंबर से खोलने का निर्णय लिया है। आयुक्त पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च 2020 से सभी संग्रहालय और राज्य संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था।

गुणवत्ता विहीन चावल प्रदाय का मामला ईओडब्ल्यू को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता विहीन चावल प्रदाय करने का मामला गंभीर है। इसकी ईओडब्ल्यू से जांच करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

हम निपटाने की नहीं विकास की राजनीति करते हैं:सिंधिया

राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर आए। इस दौरान गुरुवार को सूफी संत मंसूर शाह बाबा के उर्स की परंपरा में शामिल होने आए भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा कांग्रेस को निपटाने या कांग्रेस द्वारा सिंधिया को निपटाने के सवालों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की सोच जनता का विकास करता है। विकास योजनाएं लाना और उन्हें मूर्तरूप देना है जबकि कांग्रेस नेताओं की सोच नकारात्मक प्रतिक्रिया देना है।

हिन्दी विश्वविद्यालय का परीक्षा टाइम टेबल घोषित

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने ओपन बुक एग्जाम के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। टाइम टेबल के अनुसार 7 सितंबर से 21 सितंबर तक परीक्षाएं चलेंगी। प्रश्न-पत्र प्रतिदिन समय 12 से 3 के बीच अपलोड किये जायेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today