Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस विधि विभाग ने की प्रदेश समन्वय समिति की घोषणा

मध्य प्रदेश की 27 विधान सभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर एडवोकेट ने विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा (सांसद) की सहमति से 22 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति की घोषणा की है।

बाढ़ प्रभावितों को जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे, चिंता न करें:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गत दिनों प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से प्रदेश में जनहानि नहीं हुई है, परंतु प्रभावितों के घर, सामान आदि की अत्यधिक हानि हुई है। कई गाँवों में तो पूरे के पूरे घर टूट गए हैं तथा सामान नष्ट हो गया है। परंतु मेरे भाई-बहन चिंता न करें, हम उन्हें जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे। साथ ही उनके खेत, सामान आदि की हानि की भी अधिक से अधिक भरपाई की जाएगी। एक-एक बाढ़ पीड़ित के चेहरे पर पुन: मुस्कुराहट लाई जाएगी, ये मामा का वादा है।

जिन्होंने कुछ काम नहीं किया वे काम करने की बात कर रहे हैंः तोमर

मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा कि सिर्फ बिजली के बिल पर राजनीति करने वाले लोग जिन्होंने कुछ किया नही। वे काम करने की बात कर रहे है, हम पात्रता पर्ची बांटने जा रहे है। 9 तारीख को हम 10 हजार रुपये का लोन हितग्राहियों को देने जा रहे है। 15 महीन गरीबों को वल्ल्भ भवन में एंट्री नहीं थी, केवल दलालों औऱ कंपनियों की एंट्री थी।

कांग्रेस के पास बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ीः सिसौदिया

मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि बैठक में 27 सीटों को जीतने का संकल्प लिया गया। सीएम सबको आदेशित किया है कि क्षेत्र में जाये और काम करे। क्षेत्र में नाराजगी के सवाल पर कहा कि कोई नाराजगी नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास राम लखन (शिवराज – सिंधिया ) की जोड़ी है तो कांग्रेस के पास बड़े मिया छोटे मियां (कमलनाथ – दिग्विजय) की जोड़ी है।
0000

अंडा कुपोषण खत्म करने के लिए जरूरी हैः इमरती देवी

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कुपोषण को खत्म करने को लेकर अंडा बांटने के सवाल पर कहा कि हम कुपोषण को खत्म करना चाहते हैं। जिसे अंडा नहीं खाना है उसे जबर्दस्ती अंडा नहीं दे रहे है। इमरती देवी ने कहा कि कहा जाता है संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। डॉक्टर भी कहते है अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

किसान जिंदा रहेगा तो हम जिंदा रहेगें मगर कांग्रेस ने किसानों को मारा: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री कमल पटेल बोले लगातर हुई अति वृष्टि ओर प्राकर्तिक आपदा ने गरीबो औऱ किसानों की कमर तोड़ दी हैं। ऐसे समय में शिवतज सरकार उनके साथ खड़ी। किसानों की खराब हुई फसल ओर बेघर हुए गरीबो के लिए हम औऱ मुख्यमंत्री लगातार 12 दिनों से दौरा कर रहे हैं। किसानों से पहले यह कृषि मंत्री औऱ मुख्यमंत्री शिवराज खेतो में पहुँचे हैं।

लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में चालान पेश

फलैट के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने वाले आरोपियों रफीक इनाम उर्फ जावेद शन्ना ,गुफरान खान और तारिक अंसारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाना ने जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। आरोपी रफीक इनाम और तारिक अंसारी पिछले कई दिनों से जेल में बंद हैं , जबकि गुफरान खान अभी फरार है।

झूठ और फरेब फैलाने वाली कांग्रेस का डटकर मुकाबला करें

कांग्रेस ने हमेशा जनता को भड़काने का काम किया। इन उपचुनावों में भी वह झूठ और फरेब का सहारा ले रही है। 15 महीने तक सत्ता में रहने के बाद भी लगातार जनता से वादाखिलाफी करने वाली कमलनाथ सरकार की हकीकत हमें उजागर करना है।  5 माह के अल्प समय में हमने जो जनकल्याण के काम किए हैं, उसे जनता के सामने रखकर उन्हें भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार का फर्क बताना है। यह चुनाव प्रत्याशी को जिताने का नहीं बल्कि सरकार के भविष्य का चुनाव है।

दीन-दुखियों के लिए आश्रम सिद्ध होगा पार्टी कार्यालय

किसी भी दल का कार्यालय उस संगठन के कार्यो को गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता, कार्य और कार्यालय के माध्यम से संगठन कार्य निचले स्तर तक संचालित होते है। दतिया में बनने वाला जिला कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करेगा वहीं, पीड़ितों और दीन- दुखियों के लिए यह कार्यालय आश्रम सिद्ध होगा।

माडल मंडी एक्ट के विरोध में उतरे अजय सिंह

पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज सरकार ने माडल मण्डी एक्ट अधिनियम लाकर लाखों किसानों, हम्मालों, मंडी कर्मचारियो और छोटे छोटे अनाज व्यापारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है । जिन आढ़तियों और साहूकारों के चंगुल से किसानों को बचाने के लिए कांग्रेस सरकारों ने कृषि मण्डियों की व्यवस्था बनायी थी उसे भाजपा सरकार ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है । इसे फिर से व्यापारियो के हाथों में सौंपने का षड्यंत्र किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today