भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

भाजपा का तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान 25 से

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती 25 सितंबर को प्रदेश में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी। इसी दिन उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपचुनाव प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

संपूर्ण समाज पार्टी की प्रदेश इकाई का भाजपा में विल

संपूर्ण समाज पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर सम्पूर्ण समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय सचिव, सभी संभागीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।

चौहान के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लिया. छिंदवाड़ा की घटनाक्रम को सीएम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. अधिकारियों की गनमैन और वाहन पर बत्ती लगाने की मांग को लेकर सीएम ने प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजने की सहमति जताई.

शिवराज का झूठ कमल पटेल ने किया बेनकाब

प्रदेश की 8 करोड़ जनता कि किस तरह मध्य प्रदेश में अनैतिक संसाधनों से बहुमत बनाकर बनी सरकार पहले दिन से ही किसान फसल ऋण माफी योजना को लेकर जनता के साथ झूठ बोल रही है। पहले यह कहा गया कि कोई कर्ज ही माफ नहीं किया गया। फिर कहा गया 2लाख तक का माफ नहीं किया , फिर कहा गया 2रुपये चार रुपये किया गया। फिर बोले 10 दिन में नहीं किया गया लगातार झूठ बोलते बोलते जनता को गुमराह करने की सरकार कोशिश करती रही लेकिन सच तो किसान जानते थे। कमलनाथ बार बार इसीलिये कहते थे उन्हें भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं जनता के सर्टिफिकेट की जरूरत है। आपको अच्छी तरह याद होगा कि प्रदेश के किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल घोषणा करते रहे कि कमलनाथ सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया झूठे ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे गए और यह भी कि कमल पटेल कमलनाथ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएंगे।

किसानों की ऋण माफी पर झूठ बोलने के लिए शिवराज और सिंधिया माफी मांगे

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी अपने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की ऋण माफी पर पहले दिन से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए ज्योतिरदित्य सिंधिया झूठ बोलते रहे हैं। इस झूठ की राजनीति का पर्दाफाश स्वयं शिवराज सरकार ने कल विधानसभा में कर दिया है और स्वीकार किया कि प्रदेश में प्रथम और द्वितीय चरण में कांग्रेस की सरकार ने 51 जिलों में 26 लाख 95 हजार किसानों का 11 हजार 6 सौ करोड़ रूपये से अधिक का ऋण माफ किया है। 

दांगी के परिजनों से मिलने कमल नाथ-दिग्विजय साथ मोर्चाखेड़ी जाएंगे

कोरोना संक्रमित होने के बाद दिवंगत हुए कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी के गांव मोर्चाखेड़ी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह 26 सितंबर को एकसाथ जाएंगे। दिग्विजय सिंह 26 सितंबर को दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे और विमानतल से ही वे कमल नाथ के साथ हेलीकॉप्टर से ब्यावरा रवाना हो जाएंगे।

पुलिसकर्मी डीजीपी की प्रेरणा से करेंगे रक्तदान

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी की प्रेरणा से पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी 23 सितंबर को सुबह दस बजे से पुलिस चिकित्सालय (पुरूष) 7वीं वाहिनी विसबल, जहाँगीराबाद में रक्तदान करेंगे।

कांग्रेस ने महेंद्र बौद्ध को निष्कासित किया

मप्र कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पूर्व गृह मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद से त्य़ागपत्र दे चुके महेंद्र बौद्ध को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आज ही बौद्ध ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली है।

कोरोना महामारी में वर्चुअल चली विधानसभा, डेढ़ घंटे में कार्यवाही पूरी

मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार सदन हिस्सा विधानसभा परिसर की सीमा से बाहर जिलों में बैठे विधायकों भी बने। कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए कोविड मापदंडों का पालन करते हुए विधानसभा ने वर्चुअल कार्यवाही की जिसके लिए जिलों में राष्ट्रीय सूचना केंद्रों के कार्यालयों में विधायकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा गया। 12 जिलों के 23 विधायक ऐसे जुड़े और करीब सवा विधायक विधानसभा में सदन के भीतर और परिसर में कार्यवाही का हिस्सा तो कुछ श्रोता बने।
सदन में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से लेकर मौजूदा विधानसभा के सदस्य गोवर्धन दांगी सहित कई नेताओं के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। पहली बार रहा कि केवल प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सभी दिवंगत नेताओं का परिचय देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और वही पूरे सदन की ओर से मान ली गई। यह भी पहली बार हुआ कि वर्चुअल रूप से किसी प्रदेश के बजट को सदस्यों ने पारित करने पर सहमति दी। मगर कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना वक्तव्य दिया तो नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने इसके इलाज में निजी अस्पताल में चल रही मनमानी पर सरकार को घेरा।

तीन संभाग की ग्रामीण नलजल योजना में 197 करोड़ स्वीकृत

प्रदेश की ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जा सके इस हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा समुचित जलसंरचनाऐं निर्मित की जा रही हैं। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 2023 तक समूचे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today