भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

पत्रकार बीमा योजना में आवेदन करने की तिथि बढ़ी

राज्य शासन जनसम्पर्क विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए क्रियान्वित पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितम्बर, 2020 किया गया है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर थी।

बाँधवगढ़ में मादा बाघ की टेरिटोरियल फाइट से मृत्यु

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टेरिटोरियल फाइट में एक मादा बाघ की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। बाँधवगढ़ रिजर्व के धमोखर बफर क्षेत्र में बुधवार की शाम 4.30 बजे धौरखोह बीट के एक नाले में मादा बाघ के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वन अमले द्वारा आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी की गई। इसके उपरांत खोजी कुत्ता दलों से स्थल का निरीक्षण कराया गया। पास में ही एक नर बाघ के पंजों के निशान मिले। प्रथम दृष्ट्या मृत मादा बाघ पर खरोंच और घाव के निशान मिले, जो दूसरे बाघ के साथ हुए संघर्ष को इंगित करते हैं।

पोस्टल बैलेट वाले मतदाता घर से ही दे सकेंगे वोट

भारत निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया है। आयोग द्वारा 3 तरह के वोटर्स को यह सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक के वोटर्स, पीडब्ल्यूडी वोटर्स (पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज) एवं कोविड-19 से प्रभावित व्यक्ति तथा कोविड-19 के संदिग्ध व्यक्ति शामिल हैं।

शिव-ज्योति एक्सप्रेस जनता के कल्याण-विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस जनता के कल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी। राज्य सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स के कल्याण के लिए योजना प्रारंभ की है, जिसके अंतर्गत उन्हें 10-10 हजार रूपए की राशि बिना सुरक्षा एवं बिना ब्याज के उपलब्ध कराई जा रही है।

चौहान 26 को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष में 3 समान किश्तों में 6 हजार रूपये का भुगतान किया जाता है। इस योजना की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश में किसान कल्याण योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों को वर्ष में 2 समान किश्तों में 4 हजार रूपये सम्मान निधि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इस प्रकार हर किसान को अब प्रति वर्ष कुल 10 हजार रूपए की सम्मान निधि प्राप्त होगी।

कमलनाथ के 15 महीने का लेखा-जोखा खोल दिया तो जेल में होंगे

उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है| इस बीच शिवराज सरकार में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है| मंत्री तोमर का कहना है कि कमलनाथ के 15 महीने का लेखा जोखा खोल दिया गया तो वो जेल में होंगे|

किराना दुकानें एवं सांची पार्लर रात्रि 8:00 बजे तक ही खुली रहेंगी

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भोपाल अविनाश लवानिया द्वारा 20 सितंबर को जारी आदेश के बिंदु क्रमांक 09 के संबंध में स्पष्ट किया है कि किराना दुकानें एवं सांची पार्लर रात्रि 8:00 बजे तक ही खोलने की अनुमति रहेगी।शेष आदेश 20 सितम्बर को जारी आदेश अनुसार यथावत रहेंगे।

कोरोना से रेल राज्यमंत्री की मौत

नई दिल्ली में रेल राज्यमंत्री सुरेश अगाड़ी की मौत हो गई। अगाड़ी कोरोना संक्रमित थे और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मंत्रियों और कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। अगाड़ी के निधन का समाचार सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

तकनीकी दल के निरीक्षण के बाद पुल से आवागमन प्रारंभ

दौर-इच्छापुर हाईवे पर खरगोन स्थित मोरटक्का पुल रिपेयरिंग करने के बाद तकनीकी दल ने अवलोकन किया। अवलोकन करने के पश्चात पुल से आवागमन प्रारंभ कर दिया गया।

अरुण यादव के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्री अरविंद भदौरिया का पुतला दहन

सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वाधान में आज सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का पुतला दहन एवं बंगले का घेराव किया गया। शासन-प्रशासन के सख्त इंतजाम एवं बेरिकेटिंग तथा पुलिस के रोकने के बाद भी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today