भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

रेल अफसरों ने किया रेलवे वीआईपी गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म

रेलवे के दो अधिकारियों राजेश तिवारी, आलोक मालवीय ने मिलकर उत्तरप्रदेश के महोबा की एक युवती के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिव-ज्योति पैसेन्जर दो स्टेशन भी पार नहीं कर पायेगी: भूपेन्द्र गुप्ता

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कालापीपल से कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने आज एक प्रेस कान्फ्रेंस में ऐसे कई किसानों को प्रस्तुत किया जिनके बैंक खातों में कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के पैसे ट्रांसफर किये गये है। कुणाल चौधरी ने सबूत के साथ बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 26 लाख 95 हज़ार किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया है।

किसान विरोधी कानून के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अति आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि सोमवार 28 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भोपाल जिले के आसपास सीहोर, रायसेन, होशंगाबाद के कांग्रेस जन एवं किसान राजधानी भोपाल के कमला पार्क स्थित रेत घाट पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

आर्य अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

भाजपा अजा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य रविवार को महू स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आर्य ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता बाबा साहब के समानता, समरसता व भाईचारे के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

लोक समता पार्टी का भाजपा में विलय

सामाजिक न्याय, गरीबों और पिछड़ों की भलाई भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य रहे हैं और यही लक्ष्य लोक समता पार्टी के भी रहे हैं। जब दोनों के लक्ष्य समान हैं, तो फिर रास्ते क्यों अलग होना चाहिए? मैं भारतीय जनता पार्टी में आप सभी का स्वागत करता हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी का मान,सम्मान, स्थान और शान कभी कम नहीं होंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करते हुए कही।

मोदी देश के किसानों को अडानी-अंबानी के यहां गिरवी रखना चाहते हैं: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज किसानों के समर्थन में “स्पीक अप फॉर फार्मर”अभियान के तहत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे लोग देश के किसानों को अडानी और अंबानी जैसे परिवारों के यहां गिरवी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये आपके हाथ मजबूत नहीं करना चाहते,किसान अपनी मेहनत से खून पसीने से फसल उगाता है लेकिन जो नए कानून नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं वह किसानों की मेहनत का लाभांश अडानी और अंबानी को देना चाहते हैं।

कांग्रेस को वोट दिया, तो दिग्विजय सिंह को जाएगा एक-एक वोटः सिंधिया

जनता से वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस की सरकार को सिंधिया जी और उनके साथियों ने गिरा दिया। कल्पना कीजिए, अगर वो सरकार नहीं गिरती तो प्रदेश का क्या हाल होता? इसलिए आप अगर ये मानते हैं कि सिंधिया जी और उनके साथियों ने उस सरकार को गिराकर प्रदेश को बचा लिया है, तो इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जिताकर ‘गद्दार’ कहने वालों को जवाब दीजिए। आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार आपके क्षेत्र और मध्यप्रदेश के विकास में पैसे की कमी नहीं आने देगी, कोई काम नहीं रुकने देगी। मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेरे साथ भाजपा को जिताने का संकल्प लीजिए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर जिले के सांवेर, धार जिले के कोद एवं देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा के बरोठ में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही अवसर पर कही। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने भी संबोधित किया।

महा जनसंपर्क अभियान को मिल रहा है अभूतपूर्व जनसमर्थन: भूपेन्द्र सिंह

उपचुनाव वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के 7815 मतदान केन्द्रों पर पं. दीनदयाल जी की जयंती के साथ ही ऐतिहासिक महाजनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ। चुनाव प्रबंध समिति के प्रदेश संयोजक एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पं. दीनदयाल जी के सिद्धांतों का अनुकरण करते हुए घर-घर संपर्क (महाजनसंपर्क) अभियान के माध्यम से 10 लाख घरों तक पहुंचनें का संकल्प लेकर निकले है। 25 एवं 26सितंबर तक 615 सेक्टरों में 4200 मतदान केन्द्रों के लगभग साढ़े 5 लाख घरों तक पहुंचनें का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर चुके है।

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस : अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि संसद में पारित कृषि संबंधित तीन विधेयकों का कांग्रेस बेवजह विरोध कर रही है। कांग्रेस को विरोध करने से पहले जनता को जवाब देने की आवश्यकता है। कृषि संबंधी विधेयक में जिन बातों का उल्लेख है कांग्रेस उन बातों का समर्थन करते आयी है, लेकिन कांग्रेस आज सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रही है क्योंकि असल मुद्दा किसानों को गुमराह करना है। कांग्रेस नेता सत्ता में आते है तो किसानों से किए गए वादों पर मुकर जाते है और विपक्ष में किसानों को गुमराह करते है।

देश, आंबेडकर का संविधान, एससी वर्ग का स्वाभिमान भाजपा के कारण खतरे मेंः कांग्रेस

म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आज प्रदेष कांग्रेस कार्यालय पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें म.प्र.कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नव नियुक्त प्रदेष अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय सुरेन्द्र चैधरी ने कार्यभार ग्रहण किया। बैठक में मुख्यरूप से 28 विधानसभा सीटो को जीतने के लिए चर्चा हुई.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today