अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

रेणु जैन देवी अहिल्या विवि की कुलपति व यूएन शुक्ला विक्रम विवि नए कुलसचिव

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की कुलपति रेणु जैन बनी. विक्रम विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव डॉक्टर यू एन शुक्ला होंगे. डॉक्टर शुक्ला मंगलवार को विक्रम विश्वविद्यालय में कुल सचिव का पद संभालेंगे इसके पहले वे भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे।

सस्ती लोकप्रियता के लिये उषा ठाकुर विवादित बयान देकर पलट जाती हैंः सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को ऐसा विभाग मिला है जिसमें काम करने को ज्यादा कुछ काम नहीं है इसलिए फुर्सत में सस्ती लोकप्रियता के लिये पहले निरंतर उल-जलूल व विवादास्पद बयान देना और बाद में पलट जाना उनकी आदत बन चुका है।

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आज राजधानी भोपाल के कमला पार्क स्थित रेत घाट पर केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने जंगी प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर हमला किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिये बनाये कानून के माध्यम से देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षड्यंत्र रचा है, इन कानूनों से देश की हरित क्रांति को खत्म करने की साजिश की है।

गांधी की जयंती से हर मंडल में होंगे सम्मेलन: भूपेंद्र सिंह

विधानसभा उपचुनावों के लिए गठित भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया।

कांग्रेस ने नौ और प्रत्याशी घोषित किए

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के लिए नौ और प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है, इनमें से कुछ भाजपा से आने वाले भी हैं। जौरा से कांग्रेस ने जीतू पटवारी के विश्वस्त पंकज उपाध्याय को टिकट दिया है तो सुमावली में अजब सिंह कुशवाह और पौहरी से हरिवल्लभ शुक्ला को टिकट दिया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 गुरु-शिष्य परंपरा का करेगी पुनरुत्थान : बरतूनिया

परिवेश पहले 100 – 50 वर्ष में बदलता था वह अब प्रतिदिन प्रतिफल बदलता जा रहा है हमारी संस्कृति में कहा जाता है कि जीवन नश्वर है, इस बात को व्यक्ति आज हर पल महसूस कर पा रहा है। इस बदलते परिवेश में लोगों का नजरिया भी उतनी ही तीव्र गति से बदल रहा है जितनी तीव्र गति से आज का समय और परिवेश बदल रहा है।
यह बात मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह समिति के द्वारा “बदलता परिवेश और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” विषय पर आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा में केंद्रीय जनजाति विश्वविद्यालय विजयनगरम आंध्र प्रदेश के कुलपति प्रो. टीवी कट्टीमणि ने कही।

के-2 क्लब में बदमाश जुबैर मौलाना की बर्थडे पार्टी

चूना भट्टी स्थित के-2 क्लब एंड लॉज में क्राइम ब्रांच ने शहर के कुख्या बदमाश जुबैर मौलाना की बर्थ डे पार्टी मनाते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से कुछ लोग हुक्का एवं शराब पी रहे थे जिनके पास अवैध हथियार भी थे। क्राइम ब्रांच ने चूना भट्टी पुलिस के साथ के-2 क्लब पर छापा मारा और क्लाब संचालक विवेक शिवहरे, मैनेजर कैलाश लोधी को पकड़ा। क्लब में सरेआम तंबाकू युक्त हुक्का, शराब की बोतल परोसी गई थीं।

उत्तराधिकार में हुआ निमाड़ी लोक गायन

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा रविवार को आयोजित, पारम्परिक संगीत की श्रृंखला ‘उत्तराधिकार’ में आज शिव गुप्ता और साथी, खरगोन द्वारा निमाड़ी लोक गायन में, माँ नर्मदा की स्तुति ‘कलिमल हरणी, मंगल करणी’, सिंगाजी के पद ‘तुम कब आओगे मारी हालई..’, गणगौर पर्व गीत ‘गणागौर चैत में आई गई रे..’, और ‘मके क्यों मारी रे वालमा, हरी-हरी लाकड़ी से क्यों मारी रे..’, ‘कहाँ दे दी रे दादा पहाड़ी में..’, ‘घूगरो कावुली आई हो ननदवाई..’, ‘विधना ने मिलाओ नाता, तुम्हारो मारो जोड़ो..’ निमाड़ी लोकगीत और राम भजन ‘हम बूढी हुई गई रे, वाट देखत-देखत, देर क्यों लगाई दी राम आउत- आउत आदि निमाड़ी परम्परा में गए जाने वाले गीतों का प्रसारण संग्रहालय के यूट्यूब चैनल http://bit.ly/culturempYT.  पर हुआ | 

रेल अफसरों ने किया रेलवे वीआईपी गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म

रेलवे के दो अधिकारियों राजेश तिवारी, आलोक मालवीय ने मिलकर उत्तरप्रदेश के महोबा की एक युवती के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिव-ज्योति पैसेन्जर दो स्टेशन भी पार नहीं कर पायेगी: भूपेन्द्र गुप्ता

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कालापीपल से कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने आज एक प्रेस कान्फ्रेंस में ऐसे कई किसानों को प्रस्तुत किया जिनके बैंक खातों में कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के पैसे ट्रांसफर किये गये है। कुणाल चौधरी ने सबूत के साथ बताया कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने 26 लाख 95 हज़ार किसानों का क़र्ज़ माफ़ किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today