अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

कांग्रेस सिंधिया परिवार के घोटालो को लेकर सुप्रीम कोर्ट जायेगी

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल दुबे एवं मीडिया प्रमुख (ग्वालियर-चम्बल संभाग) केके मिश्रा ने भू-माफिया सिंधिया परिवार पर तीसरा बड़ा हमला बोलते हुये आरोप लगाया है कि सिंधिया परिवार ने ग्वालियर के जयेन्द्रगंज स्थित माहोरकर के बाडा की 8 बीघा 2 बिस्वा भूमि जिसकी कीमत 360 करोड़ रूपयों के लगभग है, जो ग्वालियर के पूर्व राजघराने की व्यक्तिगत सम्पत्ति की सूची में शामिल भी नहीं है, फिर भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उस पर अवैध कब्जा जमा लिया, अवैध निर्माण कर आज भी वहां से किराया वसूली हो रही है और उसके कुछ हिस्से को अपंजीकृत सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के माध्यम से बेचकर करोड़ों रूपयों की अवैध वसूली भी कर डाली है, यह एक गंभीर व अक्षम्य अपराध है।

5 को मप्र के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस करेगी मौन प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर भाजपा राज में बहन-बेटियों के साथ बढ़ रही दरिंदगी, दुष्कर्म गैंग रेप व हत्याओं की घटनाओं के विरोध में 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस मौन धरना-प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित करेगी और इन घटनाआंे से जुड़े दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की सरकार से मांग करेगी।

हाट पिपलिया में गरजे कमलनाथ, देख लो शिवराज यह सरकारी भीड़ नहीं

हाटपिपलिया में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के स्वागत तथा जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा| जनसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ जमकर गरजे, उन्होंने कहा कि शिवराज यह देख ले कि यहां सरकारी भीड़ नहीं है, जैसी शिवराज बुलाते हैं अपनी सभाओं में| अधिकारियों को बुलाकर पूछते हैं की कितनी भीड़ लाओगे?

लता सिंह मुंशी, अरोही मुन्शी व रिया झा द्वारा ‘भरतनाट्यम’ की प्रस्तुति

कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के पाँचवे दिवस पर, वरिष्ठ भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. लता सिंह मुंशी, और उनकी शिष्य सुश्री अरोही मुन्शी एवं सुश्री रिया झा द्वारा ‘भरतनाट्यम’ की प्रस्तुति हुई|  

28 विधानसभाओं में शुरू हुए बूथ सम्मेलनः भूपेंद्र सिंह

उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं के 128 मंडलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02अक्टूबर से बूथ सम्मेलनों की शुरुआत हुई। मंडल सम्मेलनों में पार्टी कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में दोगुनी ऊर्जा के साथ जुटने का संकल्प ले रहे हैं। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर गठित पार्टी की चुनाव प्रबन्ध समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं के बूथ सम्मेलनों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रीगण राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

झूठे, एडिटेड व फ़ेक वीडियो का सहारा लेकर कांग्रेस को बदनाम कर रही: सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने एक जारी बयान में बताया कि आगामी उप चुनावो में अपनी संभावित हार से बोखलाकर भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है। झूठे, एडिटेड व फ़ेक वीडियो का सहारा लेकर वह कांग्रेस को बदनाम करने का काम कर रही है।

प्रशासनिक मशीनरी के राजनीतिक इस्तेमाल की लत कांग्रेस को है: विजयवर्गीय

यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि नेहरू जी और इंदिरा जी के समय से ही कांग्रेस को प्रशासनिक मशीनरी के राजनीतिकरण और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए प्रशासन के इस्तेमाल की गंदी आदत रही है। प्रदेश में भी 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने इसी परंपरा को बिना संकोच आगे बढ़ाया। लेकिन अब सरकार चले जाने के बाद जब कांग्रेस को अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रशासन का सहारा मिलना बंद हो गया है, तो बौखलाए कमलनाथ अधिकारी/कर्मचारियों पर ही आरोप लगा रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं।

महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मिंटो हॉल के प्रांगण में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने माल्यार्पण किया। चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को सांझा किया।

विधानसभा में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुस्तकालय में शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बंद करो मतदान का बटन मतदाता को उपलब्ध कराया जाए- मिश्र

एंटी हॉर्स ट्रेडिंग फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक हरीश मिश्र ने भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष पीड़ित पक्षकार ” हम भारत के लोग ” की तरफ से एक याचिका दायर कर आयोग से अपील की है कि मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में 22 सीटों पर जहां पर इस्तीफा देकर विधायकों ने अनावश्यक उपचुनाव थोपे हैं । उन क्षेत्रों में “नोटा” की तरह ” बंद करो मतदान ” का बटन भी वैकल्पिक रूप से मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाए। निर्वाचन आयोग ने पीड़ित पक्ष की याचिका सुनवाई हेतु स्वीकार की है ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today