अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

टीआई सीहोनिया ने दिमनी से कांग्रेस प्रत्याशाी के भाई का सिर फोडा

देश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने ग्वालियर-चम्बल अंचल में होने जा रहे उपचुनावों में अपनी दैयनीय राजनैतिक स्थिति से चिंतित भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पुलिसियाई दमन पर आमदा होकर कांग्रेस नेताओं और उनके परिवार पर अत्याचार करने पर तुल गई है, ऐसी घिनौनी हरकतों को तत्काल प्रभाव से रोका जाये।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेशचंद्र जैन का निधन

प्रदेश कांगे्रस के पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान मंे जिला कांगे्रस अध्यक्ष सागर ग्रामीण, सागर निवासी बीड़ी उद्योगपति नरेशचंद्र जैन का आज शाम दुःखद निधन हो गया। बीते कुछ दिनों से भोपाल में जैन का इलाज चल रहा था, जैन प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ जी के बहुत ही करीबी थे।

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित शोकसभा में जैन के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्री जैन के निधन से कांगे्रस पार्टी को हुई क्षति को कभी पूर्ण नहीं हो सकेगी। प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन ने दिवंगत जैन की पारिवारित पृष्ठभूमि और कांगे्रस पार्टी के लिए उनके समर्पणभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका परिवार पीढ़ियों से कांगे्रस पार्टी के लिए समर्पित रहा है तथा लोगों के हित के लिए कई सराहनीय कार्य किये हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिवंगत जैन का परिवार और मेरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार था और उनकी कांगे्रस में अटूट आस्था थी। वे कांगे्रस के लिए कुर्बान हो गए। शोक सभा में प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री राजीव सिंह, अजीता वाजपेयी पांडे सहित अन्य कांगे्रसजन एवं प्रदेश कांगे्रस के कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत लांछन आपत्तिजनक, कार्रवाई के लिए नियम बनाए आयोगः भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के लीगल सेल ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के बारे में की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए नियमों के प्रावधान का सुझाव निर्वाचन आयोग को दिया है। पार्टी के लीगल सेल के प्रतिनिधिमंडल ने डाक मतपत्रों के लिए समयसीमा बढ़ाने सहित अन्य बातों से संबंधित पांच सुझाव मंगलवार को चुनाव आयोग को सौंपे हैं। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य संतोष शर्मा, निर्वाचन समिति के सदस्य एस.एस. उप्प्पल, ओमशंकर श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

प्रदेश का विनाश करने वाली कांग्रेस को घर बैठाएं : जयभान पवैया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडल सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व मंत्री जयभानसिंह पवैया ने करेरा और प्रदेश शासन के मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने डबरा में मंडल सम्मेलनों को संबोधित किया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने और प्रदेश के विकास के लिए, उसके भविष्य को संवारने के लिए हर सीट पर जीत हासिल करने का आह्वान किया।

जनता को गरीब और भूखा ही छोड़ दिया: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि शिवराज जी व भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसीलिए वह चुनाव को विकास के मुद्दों की बजाय भावनात्मक मुद्दों पर ले जाना चाहते हैं। एक बयान को भाजपा व शिवराज मुद्दा बनाने का काम कर रहे हैं और चुनाव को उस ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो वह यह जान ले प्रदेश की जनता बहुत समझदार है और भाजपा की इस घृणित राजनीति को भलीभांति समझती है व चुनाव में इसका भाजपा को कड़ा जवाब भी देगी।

भाजपा के डिजिटल रथों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया

प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कन्यापूजन के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने आज डिजिटल रथों को रवाना किया। यह डिजिटल रथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां लेकर 28 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे।

शिवराजजी, आप भले कहे प्रदेश की जनता आपकी भगवान है लेकिन जनता सच्चाई जानती है:कमल नाथ

“कलाकारी में माहिर शिवराज जी कभी घुटनों के बल बैठ जाते हैं, कभी कहते हैं कि प्रदेश की जनता मेरी भगवान और मैं उसका पुजारी, अरे शिवराज जी प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि आपकी नज़र में जनता असली भगवान नहीं, आपकी नज़र में तो माफिया और मिलावट खोर भगवान हैं और आप उनके पुजारी है।

गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर ‘वो शाम कुछ अजीब थी’ कार्यक्रम

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा बहुविधि कलानुशासनों की गतिविधियों एकाग्र ‘गमक’ की दूसरी श्रृंखला में आज विख्यात पार्श्व गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके गीतों पर एकाग्र ‘वो शाम कुछ अजीब थी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में हरफन मौला गायक कलाकार किशोर कुमार का भावपूर्ण स्मरण उनके यादगार गीतों से  किया गया |

कला विविधताओं का प्रदर्शन ‘गमक’

संस्कृति संचालनालय द्वारा- आयोजित कला विविधताओं के प्रदर्शन ‘गमक’ के समापन दिवस,आज सुप्रसिद्ध मालवी गायक सुन्दरलाल मालवीय, उज्जैन द्वारा ‘मालवी गायन’ की प्रस्तुति हुई | मालवीय ने अपने चित-परिचित अंदाज में मालवा की ठेठ परम्परा में बहुविध गीतों का गायन किया|

कड़ेल ने हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक का पदभार ग्रहण किया

उज्जैन के वरिष्ठ शिक्षाविद श्री अशोक कड़ेल ने मंगलवार को हिन्दी ग्रन्थ अकादमी मे संचालक पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं हिन्दी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष डॉ मोहन यादव, कृषि मंत्री कमल पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष तपन भौमिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today