अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

चर्च हमेशा इस महामारी के दौरान गरीबों के साथ एकजुटता में खड़ा है

भोपाल के आर्चबिशप और मध्यप्रदेश में कैथोलिक समुदाय के प्रमुख लियो कॅार्नेलियो ने कहा कि चर्च हमेशा गरीबों की तरफ होता है और हम सभी को लोगों की मदद का सहारा बनना चाहिए, भूखे लोगों को भोजन देना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए।

कोरोना: वर्तमान और आगे का रंगमंच’ विषय पर एकाग्र चर्चा

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आयोजित बहुविधि कलानुशासनों की गतिविधियों एकाग्र ‘गमक’ श्रृंखला अंतर्गत 18 अक्टूबर को ख्यात रंगकर्मी, अभिनेता और निर्देशक अलोक चटर्जी, भोपाल द्वारा कोरोना: वर्तमान और आगे का रंगमंच’ विषय एकाग्र चर्चा हुई |

कॉर्पोरेट घरानों ने दिया भाजपा को सर्वाधिक चंदा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ADR) के एक अध्ययन गुरुवार को कहा गया कि वित्त वर्ष 2018-19 में देश के अनेक राजनीतिक दलों को कॉर्पोरेट और उद्योग घरानों से कम से कम 876 करोड़ रुपये का चंदा मिला और भाजपा को इसमें सर्वाधिक धन मिला, जिसके बाद कांग्रेस को चंदा मिला। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ADR) चुनाव संबंधी सूचनाओं का विश्लेषण करने वाले समूह है। ‘

छत्तीसगढ़: अमित जोगी और ऋचा जोगी का नामांकन निरस्त

छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस के अमित जोगी ने रातों रात अपने नामांकन पत्र के निरस्त होने पर कहा कि रातों रात उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति ने मेरा जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। इसकी खबर मुझे छोड़ बाक़ी सबको थी! निर्वाचन अधिकारी से मैंने उसे पढ़ने और अपना पक्ष रखने के लिए समय माँगा, वो भी नहीं दिया! मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उन्होंने मेरा नामांकन पत्र रद्द कर दिया। उसके बाद, आज २:३० बजे मेरे घर में छानबीन समिति का आदेश तामील किया गया।

कांग्रेस ने उप चुनावों को देखते हुए मुख्य वचन पत्र आज जारी किया

आज कांग्रेस ने 28 विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए अपना मुख्य वचन पत्र जारी किया, 52 बिंदुओं वाले इस वचन पत्र माध्यम से प्रदेश के विकास की नई तस्वीर लिखी जाएगी। इस वचन पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पचैरी और राष्ट्रीय प्रभारी सचिव सी.पी. मित्तल ने जारी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा और जीतू पटवारी भी उपस्थित थे।

दिग्विजय-कमल नाथ के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कूट रचित विडियो कांग्रेस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट करने, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा अपनी फेसबुक पोस्ट पर भाजपा उम्मीदवारों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चुनाव प्रचार के लिए फेसबुक पोस्ट में देवी-देवताओं के चित्र पोस्ट किए जाने को लेकर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला पूरक वचन-पत्र लेकर आएः गेहलोत

15 माह तक प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंककर लूट-खसोट करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक बार फिर से पूरक वचन पत्र लेकर आए हैं। इस बार के वचन पत्र में भी उन्होंने कई सपने दिखाए हैं, लेकिन अब प्रदेश की जनता समझ गई है कि इनके वचन सिर्फ झूठे वचन ही साबित होते हैं। ये तो कांग्रेस के खून में ही है कि वे फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम करते हुए जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इन्होंने ही देश-प्रदेश में जातिवाद को हवा दी।

बंगाल से आए छिंदवाड़ा, जनता का शोषण कर उद्योगपति बने कमल नाथः विष्णुदत्त

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेसी कह रहे हैं कि वे तो नंगे-भूखे घर से हैं। कमलनाथ तो बंगाल से आकर छिंदवाड़ा की जनता का शोषण कर उद्योगपति बने हैं। वे क्या जानें प्रदेश के गरीब, किसानों का दुख। उन्होंने न तो कभी गरीबी देखी है और न ही कभी गांव देखे हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को गुना जिले की बमौरी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने यहां पर बूथ सम्मेलन को भी संबोधित किया।

सांवेर में किया संकल्प पत्र का विमोचन

प्रदेश की जनता से 15 माह तक छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले कमलनाथ और देश-प्रदेश के सबसे बड़े जयचंद दिग्विजय सिंह को जनता जानती है। इनके कर्मों के कारण ही आज प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और अब इस छल-कपटी औैर झूठ मंडली को जबाव जनता ही देगी। इस झूठ मंडली ने गरीब, किसानों का मजाक उड़ाया है। इन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नंगा-भूखा कहकर पूरे प्रदेश की जनता को नंगा-भूखा कहा है। ये ही कांग्रेस के संस्कार हैं।

मैं इसी माटी में पैदा हुआ, यहीं खेत जोते तुम कहां से आए कमलनाथ?: शिवराज

उद्योगपति कमलनाथ मुझसे नालायक कहते हैं, क्या मैं आपको नालायक लगता हूं? फिर कहते हैं शिवराज कलाकार है, एक्टिंग करता है। इससे भी मन नहीं भरा, तो अब उनकी पार्टी कह रही है कि शिवराज नंगा-भूखा है। मैं तो इसी माटी में पैदा हुआ, यहीं खेला और बड़ा हुआ, यहीं खेत जोते पर तुम कहां से आए कमलनाथ? पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भांडेर विधानसभा के सालोन, अंबाह विधानसभा के रछेड़ एवं सुमावली में सभाओं को संबोधित करे हुए कही। सभा को केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर तथा प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today