AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

किसान मोर्चा योजना का प्रारूप तैयार करे किसान हित में अमल करेंगे: शिवराज

किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों और सरकार के बीच एक सेतु का काम कर रहा है, जिसके लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। किसान मोर्चा प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में प्रारूप तैयार करके दे,किसानों के हित में लाये गये सुझावों पर अमल किया जायेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री विनोदसिंह जादौन से चर्चा के दौरान कही।

भाजपा कितने भी हथकंडे अपना ले, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मतगणना की पूर्वसंध्या पर कहा कि भाजपा कितने भी हथकंडे अपना ले, सरकार कांग्रेस की ही बनेगी|  वर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार की नियत ठीक नहीं लग रही, पहले जो सर्कुलर आया था उसमे पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी उसके बाद ईवीएम के वोटों की गणना होगी अब एक नया सर्कुलर आया है जिसमें पोस्टल बैलेट की गिनती ईवीएम के वोटों के साथ में कराने का कहा गया है|

41 जुआड़ी सात लाख 40 हजार 250 रूपये के साथ गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने जुए की फड़ पर दांव लगा रहे जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की और छापे में 41 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब साढ़े सात लाख रुपए और अवैध हथियार भी जप्त किए गए।

मसूद के बाद कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर बुलडोजर चला

कमल नाथ सरकार में मंत्री का दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा के इंदौर स्थित आश्रम पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है और बुलडोजल से आश्रम से अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। इसके पहले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के भोपाल स्थित खानूगाव के कॉलेज परिसर पर भी अवैध निर्माण की कार्रवाई की गई थी। इसको लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीतिक द्वेषभावना से काम कर रहे हैं और बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

बैगा जनजाति का ‘परघौनी’ एवं ‘करमा’, ‘बरेदी’ लोकनृत्य की प्रस्तुति

एकाग्र ‘गमक: रंग मध्यप्रदेश’ श्रृंखला अंतर्गत आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा आज 08 नवम्बर, 2020 को श्री दयाराम, डिंडोरी द्वारा बैगा जनजाति का ‘परघौनी’ एवं ‘करमा’, श्री लक्ष्मी नारायण- हरदा द्वारा ‘काठी’, सुश्री अनसुइया तेलीराम भारती- छिंदवाड़ा द्वारा ‘सैताम’, श्री अर्जुन बाघमारे- बैतूल द्वारा ‘ठाठया’ और श्री मनीष यादव, सागर द्वारा ‘बरेदी’ लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई |

बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर

असंगठित एवं कमजोर वर्ग के श्रमिकों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार करने, कोरोना के लिए निवारक होम्योपैथिक दवा वितरण एवं जीरो बैलेंस पर भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुलवाने, प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे कार्यक्रमों का शुभारम्भ एम्स के पास कम्युनिटी सेंटर, पिपलिया पेंदे खां, भोपाल में विधायक श्रीमती कृष्णा गौर के मुख्य आतिथ्य में बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थाओं के माध्यम से किया गया।

मोदी ने नोटबंदी का तुगलकी निर्णय लिया – सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर देशवासियों को अपना संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से दिया| वर्मा ने कहा कि देश की जनता आज के इस काले दिन को कभी नहीं भूलेगी, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के रूप में एक तुगलकी निर्णय लिया जिसने देश को बर्बाद कर दिया| जिस उद्देश्य को लेकर नोटबंदी की गई थी कि काला धन आएगा वह तो कभी आया नहीं उल्टा नोट बंदी के कारण पूरे देश की जनता लाइनों में लग गई| सैकड़ों लोगों ने इन लाइनों में अपनी जान गवा दी,अनेकों बैंक कर्मी भी इस तुगलकी निर्णय के कारण अपनी जान गवा बैठे|

ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल करने का आह्वान

26 नवंबर को पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान को सफल करने के संकल्प के साथ आज भोपाल के गांधी भवन मे ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रदेश भर से आए चुनिन्दा प्रतिनिधियों नें हिस्सेदारी की।

मुख्यमंत्री पद पर बैठने की हवस मध्यप्रदेश ने देखी है: जीतू

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व वर्तमान मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को चंबल संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चंबल संभागायुक्त रविन्द्र कुमार मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में उपचुनाव में पुलिस-प्रशासन के पक्षपाती रवैये एवं भाजपा प्रत्याशियों को सहयोग करने के संबंध में अपनी आपत्ति जताई है।

भाजपा की सुनिश्चित जीत देख बौखला गए हैं कांग्रेसीः शिवराज

भारतीय जनता पार्टी उपचुनाव में शानदार सफलता प्राप्त करने जा रही है। भाजपा की उसी जीत के पूर्वानुमान से कांग्रेस पार्टी और उसके कमलनाथ जैसे नेता बौखला गए हैं। ये नेता भाजपा पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। इन नेताओं ने कांग्रेस की करारी हार की भूमिका पहले से बनाना शुरू कर दी है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today