कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

कार्यकर्त्ता निर्माण के साथ साथ समाज परिवर्तन की और कदम बढ़ाएं: विस्पुते

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रान्त बैठक के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक दीपक बिस्पुते ने कहा की पिछले ९५ वर्षों से संघ लगातार कार्यकर्त्ता निर्माण के पुनीत कार्य को कर रहा है और इतने वर्षों में नए नए कार्यकर्ताओं ने समाज के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में संगठन खड़े किये आज समाज के सभी क्षेत्रों में संगठन और कार्यकर्त्ता समाज कार्य में लगे हुए है शाखा द्वारा व्यक्ति निर्माण का कार्य व्यवस्थित चलाते हुए संघ के कार्यकर्ताओं को समाज परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना होगा तथा हम सभी को अपने अपने मन की अयोध्या बनाने का कार्य करना है तभी समाज परिवर्तन का कार्य भी संभव हो सकेगा और राम मंदिर से राम राज्य की और की जो सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः की संकल्पना साकार हो सकेगी.

भाजपा नेता ओम यादव और लक्ष्य भारद्वाज का निधन

मध्यप्रदेश भाजपा के दो वरिष्ठ नेता ओम यादव और लक्ष्य भारद्वाज का रविवार को निधन हो गया। यादव भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे तथा यादव समाज के संरक्षक भी थे। लक्ष्य भारद्वाज भाजपा के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। इन नेताओं के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्ण दत्त शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

मोदी से बड़ा किसान हितैषी कोई नहीं यह बात किसानों को समझाएं : चौहान

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के लिए जो काम कर रही है, वह अभूतपूर्व है। इस तरह के काम पहले किसी सरकार ने नहीं किए। देश में नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से बड़ा किसान हितैषी कोई नहीं है। पार्टी के सांसद और विधायक यह बात हर किसान तक पहुंचाएं।

अटल जयंती पर प्रधानमंत्री करेंगे किसानों से चर्चा

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पीएम किसान योजना के अंतर्गत 18 हजार करोड़ रूपए लगभग 9 करोड़ परिवारों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन का दायित्व पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत को सौंपा है।

आरोप निराधार, वजूद बचाने और कमलनाथ को निपटाने में लगे हैं दिग्विजय: रजनीश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति में तो पहले ही अपना वजूद खो चुके हैं, अब वे कांग्रेस की राजनीति में भी हाशिये पर आ गए हैं। ऐसे में वे भाजपा पर आरोप लगाकर अपना वजूद बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं और इसके लिए वे अपनी ही पार्टी के दूसरे नेताओं को निपटाने से भी संकोच नहीं कर रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मंत्री महेंद्र सिसोदिया पहुँचे कोलार के वाल्मी पुल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के फलस्वरूप 5 करोड़ की लागत से राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा निर्मित वाल्मी पुल पिछले 4 साल से एप्रोच रोड नही बनने की वजह से धूल खा रहा है ओर कोलार की 4 लाख की आबादी रोज ट्रैफिक जाम से जूझ रही है । गौरतलब है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाला वाल्मी विभाग उक्त पुल के एप्रोच रोड देने के लिए पिछले 3 साल से आनाकानी कर रहा है । पुल के निर्माण एवं एप्रोच रोड बनाएं जाने के लिए निरंतर प्रयासरत मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर एवं स्थानीय हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की विशेष उपस्थिति में एप्रोच रोड के निर्माण के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में बैठक ली एवं बैठक के पश्चयात शर्मा ने वाल्मी स्थित पुल एवं प्रस्तावित एप्रोच रोड का स्थल निरीक्षण भी किया ।

ईं टेंडर घोटाले की जांच करने वाले अफसरों पर दबाव बनाने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाईः दिग्विजय

लोकसभा चुनाव के दौरान काले धन मामले में कमलनाथ के करीबी नौकरशाहों का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने सफाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कालेधन मामले में जिन पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए है, ये वे ही पुलिस अधिकारी है जिन्होंने ई-टेंडरिंग घोटाले को उजागर किया था। जिस अधिकारी ने यह घोटाला पकड़ा आज वह सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव हैं।

किसान बिल के विरोध और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का धरना

देश मे बढ़ती महंगाई तथा किसान बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस द्वारा सरकार से मांग की गई कि किसानों के तीनों काले कानून वापस लिए जाए तथा बिजली, पेट्रोल, डीजल ओर गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें वापस ली जाए।

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक कुणाल चौधरी तथा जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा उपस्थित रहे।

दादी का इलाज कराने आये युवक के साथ नशाखोर महिलाओं की लूटपाट

सिरोंज का दीपक पंथी अपनी दादी लक्ष्मी बाई को लेकर भोपाल में पीपुल्स अस्पताल आया था और रात को पैसे लेने जब वह मंगलावारा आया तो रात करीब दो बजे उसे दो लड़कियों ने लूट लिया। उसके पास रखे करीब डेढ़ हजार रुपए आरोपी लड़कियों ने छीन लिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इंदौर पहुंचे

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर इंदौर के प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने विभीन्न कार्यक्रम में शिरकत की। उनकी अगवानी के लिए इंदौर विमानतल पर विधायक रमेश मेंदोला, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे,पूर्व विधायक जीतू जिराती, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर पहुंचे। विमानतल पर स्थानीय नेताओं ने अनुराग ठाकुर से राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। ठाकुर की अगवानी और उनसे चर्चा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today