कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महाशक्ति बनेगा भारतः शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और अब दुनिया के शक्ति संपन्न देश भी इस तथ्य को स्वीकारने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को जिस राह पर ले जा रहे हैं, उस पर चलकर भारत निश्चित रूप से एक वैश्विक महाशक्ति बनेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

भाजपा के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 को सीहोर में

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 दिसंबर को सीहोर में होगा। यह वर्ग दो दिवसीय रहेगा और वर्ग में 9 सत्र रहेंगे। सीहोर के क्रिसेंट पार्क में 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन होगा।

गीता के ‘ज्ञान’ एवं ‘कर्म’ योग पर होगी चर्चा

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा “भगवद्गीता के परिप्रेक्ष्य में ज्ञानयोग एवं कर्मयोग का अनुशीलन ” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। सांची विश्वविद्यालय के भारतीय दर्शन विभाग द्वारा ये ऑनलाइन संगोष्ठी कल यानी 22 दिसंबर को गूगल मीट पर दोपहर 2 बजे से 03:30 बजे तक आयोजित होगी।

विद्युत कंपनी के उप महाप्रबंधक रितेश श्रीवास्तव रिश्वत लेते पकड़ाया

विद्युत कंपनी के उप महाप्रबंधक रितेश श्रीवास्तव को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक ठेकेदार से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

एमएसपी घाटे की भरपाई के लिए बोनस कब तक घोषित करेंगे?: अजय सिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा है कि किसानों के लिए बड़ी बड़ी बातें करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के साथ साथ अब उनके बच्चों के साथ भी छल और धोखा किया है| उन्होंने किसानों के बच्चों के लिए चल रही कृषि उद्यमी योजना को अचानक बंद करके इस बात को स्वयं सिद्ध कर दिया है| किसान पुत्रों को स्व रोजगार के लिए बैंक लोन लेने पर 18 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती थी, जो अब नहीं मिलेगी| बीस हजार किसान पुत्रों के आवेदन शिवराज सरकार के पास लंबित हैं जिन पर उन्हें अब सब्सिडी नहीं मिलेगी| वे सभी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं|

मुख्यमंत्री 25 को नवनिर्मित जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण: पचौरी

भारतीय जनता पार्टी भोपाल के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 25 दिसंबर को अग्रसेन चौक इमामबाडा में दोपहर 2 बजे भव्य नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

मोतीलाल वोरा का निधन

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया। वे 93 वर्ष की उम्र के थे। वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे थे। साथ ही उन्होंने उत्तरप्रदेश जैसे राज्य के दो बार राज्यपाल रहकर पद को सुशोभित किया।
मोतीलाल 93 वर्ष की उम्र के बावजूद उनकी चाल नौजवानों की तरह थी और वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लंबे समय तक कोषाध्यक्ष रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में रहते हुए उनके गांधी परिवार से नजदीकी संबंध हो गए थे। मध्यप्रदेश की राजनीति में वोरा ने दो बार मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। उनके निधन पर कांग्रेस के अलावा भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आम आदमी पार्टी भोपाल जोन कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

आम आदमी पार्टी भोपाल जोन कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भोपाल गांधी भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आप प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, विशेष अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जायसवाल, अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत और प्रदेश के कई नेता समलित रहे। 

जीरो बैलेंस से खाता खोलने व दवा वितरण शिविर का शुभारंभ पद्ममनाभ नगर में

भेल क्षेत्र के सेवा बस्तियों में निवासरत असंगठित एवं कमजोर वर्ग के श्रमिकों में शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार करने विषयक दो दिवसीय श्रमिक जागरुकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, जीरो बैलेंस से बैंक खाता खोलने व कोरोना के लिए निवारक होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक अल्ब – 30 वितरण कार्यक्रम का आयोजन बिहार सांस्कृतिक परिषद द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है।

एमएसएमई लोन डिस्बर्समेंट पर रोक लगाने का फैसला बेरोजगारों के सपनों की हत्या: भूपेन्द्र गुप्ता

एक तरफ मध्य प्रदेश की सरकार बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मेले लगाने का छद्म परोस रही है और दूसरी तरफ बैंकों से कह रही है कि जिन बेरोजगारों का लोन स्वीकृत हो चुका है और उनका वितरण नहीं हुआ है उसका डिसबर्समेंट रोक दिया जाए।एम एस एम ई विभाग द्वारा जारी यह सर्कुलर मध्य प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के साथ जो उद्यमी बनना चाहते हैं एक बड़ा धोखा है ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today