कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

अटल जी के जन्मदिवस पर जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर 25 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल जिला कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ डालेंगे प्रधानमंत्री मोदी: रावत

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि के 18 हजार करोड़ रूपए 9 करोड़ किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री किसानों को दोपहर 12 बजे से संबोधित करेंगे और उनके इस संबोधन को प्रदेश के 01 करोड़ किसान सुनेंगे।

भाजपा के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 को सीहोर में

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग 26 और 27 दिसंबर को सीहोर मं होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार यह वर्ग दो दिवसीय रहेगा और वर्ग में 9 सत्र रहेंगे। सीहोर के क्रिसेंट रिसोर्ट में 26 दिसंबर को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन होगा।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसरों के लेक्चर को पसंद किया जा रहा: मंत्री डॉ. मोहन यादव

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देने के उद्देश्य से यूजी-पीजी की सभी संकायों के लेक्चर ऑडियो और वीडियो के माध्यम से तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किये हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसरों के इन लेक्चर को पसंद किया जा रहा है। यू-ट्यूब चैनल पर लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों ने इन्हें पसंद किया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

लव जिहाद में पूरा रैकेट काम करता है: मंत्री विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने लव जिहाद को प्रोत्साहित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि लव जिहाद में पूरा रैकेट काम करता है। उस रैकेट पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन धर्मगुरुओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जो ऐसे विवाह कराते हैं।

भाजपा में गए नेता युवा कांग्रेस चुनाव में जीते, अब कांग्रेस ने उनके चुनाव निरस्त किए

युवा कांग्रेस के पिछले दिनों हुए संगठनात्मक चुनाव में भाजपा में चले गए कुछ लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें सिवनी से उमंग शर्मा औऱ जबलपुर से हर्षित सिंघई चुनाव जीत भी गए थे। मगर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब युवा कांग्रेस में ज्योतिरादित्य समर्थक और भाजपा में चले गए नेताओं के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की भनक लगी तो ताबड़तोड़ ढंग से कार्रवाई की गई।

उमंग शर्मा और हर्षित सिंघई के निर्वाचन को युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने निरस्त कर दिया।

जनजातीय परम्पराओं और जीवन मूल्यों की रक्षा के साथ प्रगति के प्रयास हों: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय वर्ग सहित वो लोग जो विकास में सबसे पीछे और सबसे नीचे हैं उनका कल्याण राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। सरकारी खजाने पर भी पहला हक इन वर्गों का ही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजाति वर्ग की परंपराओं, जीवन मूल्यों और उनकी संस्कृति को कायम रखते हुए उनकी समग्र प्रगति के प्रयास बढ़ाये जाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर कैसे सशक्त होगी कांग्रेस?: डॉ. अभिलाष पाण्डे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस के नेता कांग्रेस को सशक्त करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को युवक कांग्रेस के चुनावों में पदाधिकारी बनाकर चुनाव की गरिमा को ही ध्वस्त करने का काम करते हैं।

‘गीता संपूर्ण विश्व के लिए उपयोगी ग्रंथ’- सांची विवि में संगोष्ठी

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में “भगवद्गीता के परिप्रेक्ष्य में ज्ञानयोग एवं कर्मयोग का अनुशीलन ” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं म.प्र शासन संस्कृति विभाग तथा जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि गीता, उपनिषद तथा रामचरितमानस जैसे ग्रंथों को आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। शुक्ला के मुताबिक इन ग्रंथों को इतना अधिक व्यापक किया जाना चाहिए कि युवा पीढ़ी इनसे जुड़कर अपना कल्याण कर सके।

बिल्डरों के अतिक्रमण भाजपा को क्या मंदिर दिखते हैं ? : अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने रीवा में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के इकलौते केंद्र भगवान परशुराम आश्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इशारे पर प्रशासन द्वारा अचानक ढहाए जाने पर कड़ी आपत्ति की हैद्य जिस समय आश्रम ढहाया जा रहा था, उस समय वहाँ पर ढ़ोल मंजीरों के साथ राम नाम का संकीर्तन चल रहा था। उन्होंने कहा कि यह घटना देश के साधु संतों का घोर अपमान है। देश के कई संत महात्मा राम वन पथ गमन और चित्रकूट यात्रा के दौरान यहाँ रुकते थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today