कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

प्रत्याशियों के चयन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका

नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलावार समितियों का गठन किया गया था, इन समितियों में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की अनुशंसा पर प्रत्येक जिले में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षो को भी प्रमुखता के साथ स्थान दिया गया है।अब जिलेवार प्रत्याशियों के चयन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्य ऐसा हो कि एक साल बाद लोग मध्य प्रदेश को बधाई देंः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के पास कोलार. वन विश्राम गृह में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश का विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि 1 वर्ष पश्चात मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विभाग वार एक्सरसाइज कर अच्छे कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए।

कंचन सोनी के शोकाकुल परिजनों से मिले राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार को राजगढ़ पहुंचे। नेताद्वय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

नगरीय निकाय चुनाव विधानसभा चुनाव का आधार: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि आज की राजनीति व समय परिवर्तित हो चुका है, जिसने परिवर्तन को अपना लिया वही सफल। अब वह समय गया कि जब एक व्यक्ति हजारों मतदाताओं को किसी एक के पक्ष में करने की गारंटी ले लिया करता था। आज तो वह समय है जिसमें एक व्यक्ति अपने घर के व घर के आसपास के वोटों की भी गारंटी नहीं ले सकता है।

किसान की सच्ची हमदर्द है कांग्रेस, किसी सबूत की जरूरत नहीं: यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह किसानों को झूठ, प्रलोभन और दोगले बयानों से बहलाती आई है। इसी भरोसे की आड़ में अब किसानों को बर्बाद करने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। कांग्रेस ने किसानों का हित समझा है, भला किया है और कल के बेहतर जीवन के लिए किसानों की चिंता की है। कांग्रेस कल भी किसानों के साथ थी, आज भी है और भविष्य में भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहेगी।

बर्ड फ्लू रोकने प्रदेश में अलर्ट जारी

पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के निर्देश पर प्रदेश में हो रही कौओं की मृत्यु पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिये अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों को सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में कौओं और पक्षियों की मृत्यु की सूचना पर तत्काल रोग नियंत्रण के लिये भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

जिले बनाएं विकास योजना: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रत्येक जिले की पृथक विकास योजना बनाई जाए। आगामी एक अप्रैल से इसका क्रियान्वयन प्रारंभ होगा। नगरों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी विकास का प्लान बनाया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नागरिकों को विकास का पूरा लाभ दिलवाने के साथ ही अच्छी कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। जिला विकास योजना के निर्माण के साथ ही सुशासन, आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग, योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, नागरिकों को समय पर आवश्यक सेवाएं देने, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, सभी तरह के माफिया को नेस्तनाबूत करने की हमारी प्राथमिकता है। सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और शासन स्तर के अधिकारी इन लक्ष्यों के अनुकूल कार्य करते हुए परफार्म करें। अच्छा कार्य प्रदर्शन करने वाले ही पदों पर कायम रहेंगे।

सत्येन्द्र यादव कांगे्रस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी को कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक सत्येन्द्र यादव द्वारा पार्टी विरोधी कार्य किये जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थी। सत्येन्द्र यादव की कार्यप्रणाली और पार्टी विरोधी गतिविधियों को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांगे्रस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने उन्हें कांगे्रस पार्टी से 6 वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक 05 को

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक 5 जनवरी को दोपहर 2बजे राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन के सभाकक्ष में आहुत की गई है।

धार में आयोजित होगा युवक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर- डॉ विक्रांत भूरिया

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 10,11 और 12 को युवक कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today