अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

आईसेक्ट पीएमकेके रोजगार पखवाड़ा का शुभारंभ

सरकार के द्वारा प्रत्येक जिले में मॉडल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गए हैं. जिन्हें प्रधानमंत्री कौशल केंद्र कहा जाता है। भोपाल के होशंगाबाद रोड के स्कोप कैंपस में स्थित पीएमकेके लगातार युवाओं के रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट हेतु कार्य कर रहा है। आईसेक्ट भारत की बड़ी कौशल विकास प्रदाता संस्था है। इसी तारतम्यता को स्थापित करते हुए युवा दिवस पर 12 जनवरी से आईसेक्ट के द्वारा भोपाल जिले के कुशल एवं अकुशल युवाओं के लिए रोजगार पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जो कि 17 जनवरी तक चलेगा। इसके तहत गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश सहित कई राज्यों से भारतीय कंपनियां इस रोजगार पखवाड़े में शामिल होकर प्रदेश एवं जिले से उम्मीदवारों का चयन कर रही हैं।

ग्रामीण ऋण मुक्ति योजना को कैबिनेट की मंजूरी

मध्यप्रदेश की शिवराज कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश ग्रामीण ऋण मुक्ति योजना को कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई है। भूमिहीन कृषि श्रमिक सीमांत किसान और छोटे किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। 15 अगस्त 2020 तक जिन्होंने अवैध साहूकारों से लिया है यह योजना उन पर लागू होगी।

सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा हटाए जाने का कांग्रेस द्वारा विरोध

भोपाल के प्रभात पेट्रोल पंप चौराहे स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हटाने को लेकर कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व महापौर विभा पटेल, महेंद्र सिंह चौहान, मनोज शुक्ला ने प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा पर पहुंचकर विरोध जताया।

मध्यप्रदेश में पांच लाख कोविड वैक्सिन 13 को आएंगे

मध्यप्रदेश में कोविड वैक्सिन बुधवार को आएंगे जिनका वैक्सिनेशन 16 जनवरी से किया जाएगा। बुधवार को पांच लाख कोविड वैक्सिन मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वैक्सिनेशन के लिए भोपाल में हमीदिया अस्पताल भी सेंटर है जहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने लिया।

देश भाजपा के षड्यंत्र को नहीं समझेगा तो दूसरी गुलामी की ओर बढ़ते जाएँगेः अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने मंगलवार को रीवा में किसान कानून के विरोध में किसान महा पंचायत में कहा कि धिक्कार है ऐसी मोदी सरकार को कि सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेना पड़ा कि फिलहाल कृषि कानून लागू नहीं होगा। लोकसभा और राज्यसभा में बिना चर्चा के यह कानून बना। यह कोई साधारण बात नहीं है कि 50 दिनों से देश का अन्नदाता दिल्ली में पड़ा है। हमारे पूर्वजों ने पहले अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी। अब यह दूसरी आजादी की लड़ाई है जो किसान लड़ रहे हैं, वह भी अपनों से।

सर्वदलीय बैठक के फैसलों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक

मध्यप्रदेश विधानसभा में पिछले दिनों हुई सर्वदलीय बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के साथ संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने चर्चा की। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह भी उपस्थित थे ।

भार्गव ब्राह्मण समाज को योग का प्रशिक्षण

श्रीभृगु भार्गव ब्राह्मण समाज की मंगलवार को शिवाजी नगर में बैठक हुई। इसमें योग का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें योगाचार्य मनोज छाबड़ा ने समाज के बंधुओं को योग का प्रशिक्षण दिया। बैठक में समाज के परिचय सम्मेलन के आयोजन तथा भोपाल जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर विचार किया गया।

झाबुआ जिले में कड़कनाथ मुर्गी में मिला बर्डफ्लू वायरस

झाबुआ जिले के ग्राम रूंदीपाडा में कड़कनाथ मुर्गी में H5N1 वायरस मिला है। झाबुआ कलेक्टर को भारत सरकार के बर्डफ्लू एक्शन प्लान 2021 के अनुसार निस्तारण, चारा-दाना, अण्डे आदि को नष्ट और प्रभावित स्थल को सेनिटाइज और डिसइन्फेक्ट करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभावित स्थल से एक किलोमीटर की परिधि को संक्रमित क्षेत्र मानते हुए सभी प्रकार के कुक्कुट की कलिंग की जायेगी। वहीं एक से नौ किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन मानते हुए सेम्पल कलेक्शन किया जायेगा।

किसानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी: अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा की पूरे देश के किसान मोदी द्वारा लाये गए तीन काले कृषि क़ानूनों को रद्द करने के लिए कई दिनों से कड़कती ठंड और बरसात में आंदोलित हैं| लेकिन मोदी किसानों और मजदूरों की नहीं, अडानी- अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों की सुनते हैं| उन्होंने किसानों के पेट में लात मारी है| जब पेट पर लात पड़ती तब गुस्सा और खतरनाक हो जाता है| मुझे पूरा भरोसा है कि किसानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी| आज नहीं तो कल, उन्हें अपना हक जरूर मिलेगा क्योंकि किसान भाइयों के साथ पूरा हिन्दोस्तान है|

रामेश्वर शर्मा ने किया कजलीखेड़ा पुलिस चौकी का शुभारम्भ

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कोलार थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया गया. इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कोलार थाना के अंतर्गत कजलिखेड़ा-बोरदा-गोल अमरावत-बोदखो आदि नागरिको की सुरक्षा एवं इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाएं रखने की दृष्टि से कजलिखेड़ा मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी की स्थापना की गयी है.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today