RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

बुरहानपुर में स्थित गृह ग्राम शाहपुर में बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लाई गई। जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान को अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी समेत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट का बयान बजट आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का है । किसी तरह के टेक्स में व्रद्धि नही की गई है ।

सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

खंडवा के सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया है। चौहान का दिल्ली के मेदांता में इलाज चल रहा था। नंदकुमार लंबे समय से बीमार थे। चौहान की पार्थिव देह दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी लाई गई और वहाँ से बुरहानपुर ले जाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने स्व. नंदू भैया को सहज, सरल और मिलनसार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प की कड़ी में आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में स्वर्गीय श्री नंदकुमार चौहान की स्मृति में पौधारोपण किया। उन्होंने आज करंज का पौधा लगाया।

महिला विकास सेल तथा शिक्षा एवं विज्ञान विभाग द्वारा वेबिनार का आयोजन

आज हर तरफ हमें हमारे आस-पास बच्चों पर हो रहे अत्याचार तथा शोषण की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि हमारी आंखों के सामने गलत काम होता रहता है और चुप रहते हैं। हमें लगता है कि अगर हम कुछ बोलेंगे तो मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुसीबत से बचने की यह सोच हमारी संवेदनाओं के मर जाने का प्रमाण है।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा

थाना कोतवाली में 22 फरवरी को श्रीमती रानी जैन उम्र 48 वर्ष निवासी घमण्डी चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शाम के समय वह अपनी बेटी मुस्कान जैन के साथ बड़ा फुहारा मक्रवाहिनी मंदिर के पास से होकर अपनी ननंद के घर पारिजात बिल्डिंग के पास जा रही थी, शाम 4:30 बजे जैसे ही मक्रवाहिनी मंदिर के सामने पान दरीबा पहुंची, तभी पीछे तरफ से एक मोटर सायकिल पर तीन लोग आये, बीच में बैठे लड़के ने उसके गले में झपट्टा मारा एवं गले में पहनी हुई सोने की चेन खींचकर गुरू तिराहे की तरफ से तेजी से भागने लगे, भागते समय चैरसिया किराना दुकान के पास टकराकर रूके थे, फिर गुरू तिराहे तरफ भाग गये, राजू नेमा ने तीनों का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाया तीनों तेजी से भाग गये। तीनों अज्ञात बदमाश ब्लैक स्प्लैण्डर बाईक पर बैठे थे, जिनकी उम्र 25 से 30 वर्ष रही होगी। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विमुक्त जातियों के प्रति भ्रांतियों का विखण्डन जरूरी : श्री भीकू रामजी इदाते

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आदिवासी लोककला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा 26 से 28 फरवरी, 2021 तक आयोजित मप्र की विमुक्त जातियों पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में आज विमुक्त जातियों की प्रति हमारी मानसिकता स्वतंत्र नहीं है। हम विमुक्त जातियों और उनकी संस्कृति को भारतीय दृष्टिकोण से न देखकर पाश्चात्य दृष्टिकोण से देखने के आदी हो गए हैं।

मणिपुरी, ओडिसी एवं भरतनाट्यम की हुई प्रस्तुति

47वें खजुराहो महोत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को मां जगदंबा और कंदरिया महादेव मंदिर के प्रांगण में मणिपुरी, ओडिसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुति हुई। पहली प्रस्तुति जवाहरलाल नेहरू मणिपुरी डांस अकादमी-मणिपुरी समूह द्वारा प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति में मणिपुरी संकीर्तन रखी गई, जिसमें बसंतरास, वैष्णों संप्रदाय  में रासलीला तथा ढोलचोलक (पुंगचोलक) की प्रस्तुति की गई।

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में डीजल और पेट्रोल की बिक्री घटी

मध्य प्रदेश में डीजल पेट्रोल के ऊपर टेक्स्ट अधिक होने के कारण उत्तर भारत में सर्वाधिक महंगा पेट्रोल डीजल मध्यप्रदेश में ही मिलता है इस कारण मध्य प्रदेश के रीवा सतना पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ दतिया भिंड मुरैना ग्वालियर बुरहानपुर खंडवा खरगोन बालाघाट छिंदवाड़ा जिलों में 2,000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है बताया जाता है कि मध्य प्रदेश में कुल 42 सौ पेट्रोल पंप जिनसे मध्य प्रदेश सरकार को 11000 करोड़ पर का टैक्स मिलता है परंतु सीमावर्ती राज्यों में पेट्रोल डीजल सस्ता होने के कारण इन जिलों के उपभोक्ता सीमावर्ती राज्यों से डीजल पेट्रोल ले रहे हैं जिससे मध्य प्रदेश में डीजल पेट्रोल की खपत 30% से अधिक कम हो गई है

खजुराहो नृत्य महोत्सव में गीत गोविन्दम में “सखी हे” की प्रस्तुति

47 वें खजुराहो नृत्य महोत्सव 2021 के अंतर्गत आज की पहली प्रस्तुति में गीत गोविन्दम में “सखी हे”प्रस्तुत किया गया जिसमें राधा अपनी सखियों के साथ थी जब उन्होंने कृष्ण को देखा तो वे कृष्ण से मिलने को लालायित हो गईं और अपनी सखियों से अनुरोध करती हैं कि वे उन्हें कृष्ण से एकाकार करवा दें, जिसको काल्पनिक पात्र के रूप में नृत्य के माध्यम से भाव भंगिमाओं से प्रस्तुत किया गया.

नगरीय निकाय चुनाव का मतदान मतपत्रों से हो: कांग्रेस

प्रदेश में आसन्न नगरीय निकाय चुनाव 2021 का मतदान, मतपत्रों से कराए जाने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष त्रय सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया एवं अरूण यादव द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की अगुआई में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को सौंपा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today