RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी

लखनऊ से एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। 15 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह का मास्टर माइंड और राईज ग्रुप का डायरेक्टर सौरभ गुप्ता , जनरल मैनेजर विकास सोनी और यूनिवर्सल कंसेलिटिंग सर्विसेज का डायरेक्टर अजिताभ मिश्रा गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू: विधायक गोविंद सिंह

कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है। जो लोग भाजपा से राजनीतिक मतभिन्नता रखते है उनकी संपत्ति बिना नियमो के ही तोड़ दी जा रही है।

देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करें युवा

आज देश का दृश्य बदल गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हो गईं हैं तो अब कुछ लोग सोशल मीडिया पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पर देश को लगातर बदनाम कर रहे हैं। इसलिये युवाओं पर आज एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। युवाओं को देशहित में सोशल मीडिया का उपयोग करना है। जिस दिन हम सोशल मीडिया का उपयोग देश विरोधी ताकतों को जवाब देने का करने लगेंगे, उस दिन देश को बदनाम करने वाले लोगों को इस प्लेटफार्म से भी भागना पड़ेगा।

इंदौर के विकास के लिए महत्वपूर्ण होंगे प्रबुद्धजनों के सुझाव : विष्णदत्त शर्मा

देश में इंदौर की एक अलग पहचान है और एक अलग स्थान है। उसका श्रेय यहां की जागरूक जनता और प्रबुद्धजनों को जाता है। आगामी समय में शहर का विकास और किस तरह से हो इसमें प्रबुद्धजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर संकल्प-पत्र बनाएगी। इंदौर का विकास प्रबुद्धजनों के सुझाव के आधार पर ही होगा।

विंध्य के विकास के लिए हूं सदैव समर्पित – गौतम

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार अपने गृह जिला रीवा पहुंचने पर उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनसीसी परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वागत समारोह को संबाधित करते हुए अध्यक्ष गौतम ने कहा कि वे विंध्य के विकास और यहां जन-जन के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यह अंचल विकास की दौड़ में सबसे आगे पहुंचे और यहां की समस्याएं समाप्त हों।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम का रीवा प्रवास कार्यक्रम

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 6 से 8 मार्च तक अपने गृह नगर के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। गिरीश गौतम द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका गृह नगर का पहला दौरा है। रीवा जिले के प्रवास के दौरान गिरीश गौतम का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा और वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर सीसी.टी.एन.एस. क्रियान्वयन में मप्र को प्रथम’ स्थान प्राप्त

भोपाल,05 मार्च2021/राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर
सी.सी.टी.एन.एस.क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग प्रगतिसमीक्षा के रूप में की जाती है।’प्रगति
समीक्षा’के आधार पर माह दिसम्बर 2020 की प्रगति समीक्षा में मध्यप्रदेश को द्वितीय स्थान
प्राप्त हुआ था किन्तु मध्यप्रदेश सी.सी.टी.एन.एस. टीम के निरंतरत परिश्रम तथा सतत प्रयासों
से आज मध्यप्रदेशमाह फ़रवरी 2021 की प्रगति समीक्षा में प्रथम स्थान पर रहा।

शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश विधानसभा में पौधा लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्मदिन पर आज मध्यप्रदेश विधानसभा में पौधा लगाया. इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष मा. गिरीश गौतम सहित मंत्रिमंडल सदस्य एवं विधायक तथा प्रमुख सचिव, विधानसभा उपस्थित थे । विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी.सिंह ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सेवा दिवस के रूप में मनायेंगे मुख्यमंत्री का जन्मदिन

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनायेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन पर कार्यकर्ता पौधारोपण कर सेवा कार्य में जुटेंगे।

सुधांशु त्रिपाठी प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

अभा कांगे्रस के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी शुक्रवार, 5 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांगे्रसजनों से मुलाकात करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today