RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

आज बनेगा रक्तदान का विश्व कीर्तिमान

शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के 90 वें शहादत दिवस 23 मार्च को आज पूरे देश में एक साथ विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हिंदुस्तान के वीर शहीदों के सम्मान में National integrated forum of artists and activists (NIFFA) की ओर से पूरे देश में 1500 रक्तदान शिविर के लगाकर 90 हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा।

जागरूकता के साथ सामाजिक सक्रियता हमारा कर्तव्य

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में अस्पतालों में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीन टीकाकरण के लिए आमजन को प्रेरित करने के जनजागरण अभियान जुटी हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्रीद्वय श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेन्दु तिवारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने भोपाल के जेपी अस्पताल में हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर आमजन को टीकाकरण कराने का आग्रह किया।

रेडक्रॉस मप्र का लाइंस क्लब वृद्धाश्रम में दूसरा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मानव सेवा के क्षेत्र में तत्परता, निष्ठा व सेवा भाव ही रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य है। मध्य प्रदेश रेडक्रॉस ने शहर के दो वृद्धाश्रम और बाल निकेतन में रह रहे करीब 150 बुजुर्ग और बच्चों की सेहत की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया था, इसी तारतम्य में रेडक्रॉस अस्पताल के डॉक्टर्स और सहयोगी स्टाफ ने गुरुवार को दूसरे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लायंस क्लब के चूनाभट्टी वृद्धाश्रम में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक लगाया गया।

दमोह के फरार आरोपी गोविंद सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार का ईनाम घोषित

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने थाना हटा जिला दमोह के फरार आरोपी गोविंद सिंह पिता रब्‍बी सिंह निवासी हिनौता हाल गौपुरा थाना दमोह देहात, जिला दमोह को गिरफ्तार करनेया गिरफ्तार कराने पर अथवा गिरफ्तार कराने के लिए सही सूचना देने वाले को पचास हजार रूपये का नगद पुरस्‍कार देने की उद्घोषणा की है। पुरस्‍कार के संबंध में पुलिस महानिदेशक, मध्‍यप्रदेश भोपाल का निर्णय अंतिम होगा।

कर्मचारियों व अधिकारियों ने की अभूतपूर्व हड़ताल, बंद रहे कार्यालय

भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा केंद्र सरकार द्वारा अपने 2021 के बजट प्रस्तावों के माध्यम से एलआईसी के आईपीओ जारी कर इसे शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध करने, बीमा उद्योग में एफ़डीआई की सीमा को 49 से 74% बढ़ाने के एलआईसी अधिनियम में परिवर्तन करने के कदमों के खिलाफ तथा कर्मचारियों व अधिकारियों के लगभग 4 साल से लंबित वेतन समजौते के शीघ्र निराकरन की मांग पर आज इस देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया गया था था। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन, एलआईसी क्लास 1 ऑफिसर्स फेडरेशन, विकास अधिधारी महासंघ एनएफआईएफडब्ल्यूआई व एल आई सी एम्प्लॉईज़ फेडरेशन के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित यह हड़ताल मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी शतप्रतिशत रही और एलआईसी कार्यालय पूर्णतः बंद रहे तथा कामकाज ठप्प रहा। 

भोपाल के सभी मंडलों में कोरोना हेल्प डेस्क प्रारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान पर पूरे देश और प्रदेश में कोविड 19 टीकाकरण जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी के चलते आज भोपाल शहर के उत्तर विधानसभा के रानी कमलापति मंडल डीआईजी बंगला स्थित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के प्रांगण में कोविड-19 टीकाकरण अभियान सहायता केंद्र लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित की तीन समितियां

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय गिरीश गौतम ने विधानसभा सचिवालय के कर्मचरियों की मांग पर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए 3 समितियों का गठन किया है।

महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज की हुई आमसभा

महाराष्ट्रीयन कुनबी पाटिल समाज की आम सभा मनोनीत अध्यक्ष महेश पाटिल की अध्यक्षता में चिनार पार्क में रखी गई. बैठक में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी सहित पूर्व अध्यक्ष व समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व सदस्य मौजूद थे.

सांची विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट का लोकार्पण

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट का लोकार्पण प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर द्वारा किया गया। आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला अंतर्गत संस्कृति मंत्री महोदया द्वारा माऊस को क्लिक कर वेबसाइट के नए‌ संस्करण को जारी किया गया। 

विश्वविद्यालय वेबसाइट लोकार्पण अवसर पर मंत्री महोदया ने कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता को बधाई दी। कुलपति महोदया ने संस्कृति मंत्री को अवगत कराया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों एवं शिक्षा जगत तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसे अंग्रेज़ी में तैयार किया गया है। 

आतंकी आरिज को फांसी की सजा स्वागत योग्य, देश से माफी मांगें सोनिया-दिग्विजय : विष्णुदत्त शर्मा

दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आईएम के आतंकी आरिज खान को दी गई फांसी की सजा स्वागत योग्य है। कोर्ट के इस निर्णय से बेकसूर नागरिकों का खून बहाने वाले आतंकियों को तो संदेश मिलेगा ही, इससे यह भी साबित हो गया है कि कांग्रेस और विरोधी दल सिर्फ अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते बाटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे थे और एक बहादुर पुलिस अधिकारी की शहादत का अपमान कर रहे थे। अपने इस पाप के लिए सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today