RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

होली को अपने घरों तक सीमित करना जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है। अत: होली के त्यौहार को अपने घरों तक सीमित करते हुए “मेरी होली मेरे घर” के सिद्धांत का अनुसरण करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में गेर, चल समारोह अन्य सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्री परिषद की बैठक के उपरांत कोरोना पर हुए प्रस्तुतीकरण पर मंत्री परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार के लिए 316 करोड़ से अधिक स्वीकृत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रि-परिषद की वर्चुअल बैठक में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल एवं सम्बद्ध चिकित्सालय में भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के सहयोग से जनता को विशिष्ट चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार से संबंधित निर्माण कार्य करने के लिए 316 करोड 96 लाख रूपये की स्वीकृति दी।

पत्रकारों को श्रद्धा निधि देने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्वास्थ्य कारणों से संकट से जूझ रहे दो वरिष्ठ पत्रकारों को श्रद्धा निधि देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

अजा मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिलाया वन बूथ-फाइव यूथ का संकल्प

 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.कैलाश जाटव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवास कर जिला बैठकों में अजा बस्तियों को मजबूत करने का मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने बैठक में मोर्चा कार्यकर्ताओं को वन बूथ-फाइव यूथ का संकल्प दिलाया। डॉ. जाटव ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश के सभी बूथों पर मोर्चा के पांच पांच कार्यकर्ता तैनात कर आगामी नगर निगम, नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस को परास्त करने का काम करेगा।

चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जेल से रिहा हुये एवं पूर्व में पकड़े गये नकबजनों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा पूर्व में पकड़े गये लूट एवं वाहन चोरी के आरोपियों की दिन में तथा नकबजनी के आरोपियों की चैकिंग रात मे चैकिंग की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सलियों द्वारा जवानों की बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की

रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना में एक वाहन चालक सहित डीआरजी के 4 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। यह घटना नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज होगा।

77 शाला भवनों, 8 शिक्षा परिसरों व तीन छात्रावासों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं वैभवशाली,गौरवशाली, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए स्वयं को पूर्णत: समर्पित करता हूँ। हम सबको मिलकर नये मध्यप्रदेश का निर्माण करना है। प्रदेश में रोटी,कपड़ा और मकान दवाई,पढ़ाई और सबके लिए रोजगार के अवसर के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। पानी बचाने,वृक्षारोपण,स्वच्छता,बेटियों के सम्मान, नशा मुक्ति अभियान और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री चौहान अपने चौथे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर मिंटो हाल में आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शहीद दिवस पर रक्तदान करने सुबह से ब्लड बैंक पहुंचे रक्तदाता

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 90वे शहीद दिवस पर रक्तदान का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने मध्य प्रदेश की सभी रेडक्रॉस इकाइयों में एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी मध्य प्रदेश के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने इस रक्तदान शिविर में पहले तीन रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में मिर्जा अजमल बेग ने सबसे पहले रक्तदान किया। शिविर में NIFAA के प्रदेश संयोजक श्री एच आर प्रभाकर और एमपी रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रभारी महासचिव श्रीमती ऐलीजाबेथ जोस भी मौजूद रहीं।

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी. सिंह के नेतृत्व में मास्क-सेनेटाइजर का वितरण

कोविड -19 संक्रमण से बचाव हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये गए एक संकल्प,एक आव्हान जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी . सिंह  के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री आर. यस.तोमर, सहायक संचालक श्री संजय शर्मा और उनके विभाग के अन्य सदस्यों और वालेंटियर के साथ भोपाल के रोशनपुरा चौराहे  और आसपास आज 11 बजे  लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए मास्क औऱ सेनेटाइजर का वितरण  कर बचाव हेतु प्रेरित किया।

कांग्रेस नेताओं के चित्र प्रदर्शित कर छोड़े काले गुब्बारे

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी नरेला विधानसभा में भाजपा सरकार के एक वर्ष बनाम कांग्रेस सरकार के 15 माह के शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल की अवधि में कोरोना की विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए भरसक प्रयास किए हैं। इस अवसर पर श्री सूर्यकांत गुप्ता, श्री नितिन पाठक, श्री अशोक वाणी, श्री विमलेश ठाकुर सहित मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today