RAJAY SABHA की अप्रैल में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटें जून 2026 में रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। कांग्रेस के More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने माल्यार्पण कर किया नमन

 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब अम्बेडकर जी को याद किया. इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, आनंद तारण मौजूद रहे।

गुरइया माता में स्थापित है मां ब्रह्मचारिणी का अंश

नवरात्रि की दूसरी महाशक्ति को अद्भुत तपस्या के कारण ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा जाता है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या का चरम बिन्दु और चारिणी को आचरण करने वाली के रूप में समझा जाता है। कुल मिलाकर तपस्या के अनुशासन को चरम सीमा तक आचरण में उतारने वाली मां को ब्रह्मचारिणी कहते हैं। इस प्रकार विश्वास, एकाग्रता और लक्ष्यनिष्ठ होकर आज के दिन साधना करना चाहिए।

भाजपा डॉ. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चल रही हैः सुमित पचौरी

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में मनाई। डा. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा पर स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राघवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, महाराणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह, श्री जसवंत सिंह राजपूत, श्री महेश शाक्य, श्री कमलेश चौहान, श्री अरविंद वर्मा, श्री नितिन मालवीय, श्री शैलेंद्र सोलंकी, श्री निलेश राजपूत, श्री सुरेश चौहान, श्री सुनील कोरी के साथ आज अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।  

सरकार परोस रही है सफेद झूठ: मिश्रा

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा ने पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावहता, चिकित्सकीय सेवाओं,सुविधाओं,मौत के वास्तविक आंकड़ों को लेकर सरकार व नौकरशाहों पर निरन्तर सफेद झूठ परोसने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस स्थिति का लाभ लेकर निजी अस्पताल भी बीमित संक्रमित का केश लेश उपचार नहीं कर रहे हैं,मजबूरीवश निर्धन -मध्यमवर्गीय परिवार अपने गहने/मकान गिरवीं रख संक्रमितों की जान बचाने पर मजबूर हैं! उन्होंने यहां तक कहा है कि सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता ही इस भयावहता और सैकड़ों निर्दोष मौतों की जवाबदार हैं।

मानवीय संकट के दौर में भी अमानवीयता दिखा रहे कांग्रेसी: भगवानदास सबनानी

 ऐसे समय में जबकि देश और प्रदेश के साथ-साथ पूरी मानवीयता एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है, कांग्रेस के नेता इसे भी अपनी राजनीति चमकाने और अपना अहंकार दिखाने का अवसर मान रहे हैं। सबसे अधिक शर्मनाक तो यह है कि खुद को कांग्रेस का छत्रप मानने वाले इन नेताओं के झूठे अहंकार के शिकार वे कोरोना योद्धा हो रहे हैं, जो अपनी परवाह न करते हुए लोगों की सेवा और सुरक्षा में लगे हुए हैं।

कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था : सिंधिया

कांग्रेस के नेता इस उपचुनाव में सौदेबाजी की बात करके जनता को भ्रमित कर रहे है। कांग्रेस की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की इस जोड़ी ने मध्यप्रदेश को लूट प्रदेश बना दिया था। प्रदेश में अगर सबसे बड़ा कोई सौदेबाज है तो वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी है। 15 महीने जब प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता रही तो इन्होनें मध्यप्रदेश के तबाह और बर्बाद कर लूटने का काम किया था। और आज वही जोड़ी दमोह की जनता के बीच झूठ बोलने का काम कर रही है।

कलचुरी सेना ने सोशल मीडिया पर चलाया “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान

कलचुरी सेना परिवार हर वर्ष नववर्ष के प्रथम दिन बोर्ड आफिस चौराहे पर आम लोगों को नि:शुल्क सकोरा (पानी का पात्र) बांटकर घर की छत पर लोगों से पक्षियों के लिए पानी और भोजन रखने की अपील करता है ताकि भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी और भोजन मिल सके। इस वर्ष कोरोना महामारी और कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए कलचुरी सेना परिवार ने सोशल मीडिया पर इस मुहिम को छेडकर सभी सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों, व अन्य समाजों के नागरिकों से बेजुबान पक्षियों को पानी, भोजन उपलब्ध कराने के लिए अपने-अपने आवास पर सकोरा लगाने का आग्रह किया है।

झनझन देवी ही है शैलपुत्री का शक्ति स्वरूप

बुंदेलखण्ड में नवरात्रि के शक्ति पर्व पर वैदिक उपासना की परम्परा लम्बे समय से रही है। महाराज छत्रसाल की नगरी के उत्तरी छोर पर मां दुर्गा के पहले स्वरूप यानी शैलपुत्री का स्थापना मां झनझन देवी के रूप में है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 86 पर छतरपुर से 4 किलोमीटर पहुंच कर पश्चिम की ओर 2 किलोमीटर जाना पडता है। दुर्गम इलाके में त्रिकूट पर्वत पर मां विराजमान हैं। जनप्रतिनिधियों तथा शासन-प्रशासन की घोर उपेक्षा के कारण यहां पर आधारभूत सुविधाओं का नितांत अभाव है। जंगल के मध्य से गुजरने वाला कटीला मार्ग आज कष्टसाध्य यात्रा का जीता जागता उदाहरण बना हुआ है।

अभाना में हुई ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा

दमोह विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव मेें भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्राम अभाना में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह, भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

दलितों के घोर अपमान पर मौन क्यों हैं विपक्ष के नेताः विष्णुदत्त शर्मा

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले, अपने-आपको दलितों का मसीहा बताने वाले कांग्रेसी, वामपंथी और अन्य विपक्षी नेताओं की दलितों के अपमान पर चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। आज हर देशवासी और विशेषकर दलित समुदाय के लोग इस सवाल का जवाब चाहते हैं कि क्या इन दलों और नेताओं के लिए दलित सिर्फ चुनाव जीतने के औजार हैं? कांग्रेस और अन्य दलों की इस बर्बर अपमान पर चुप्पी यह सवाल खड़े करती है कि वो दलितों को इंसान भी मानते हैं या नहीं? 

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today