Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

पत्रकार राजकुमार केसवानी का निधन

देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार केसवानी का शुक्रवार को निधन हो गया। केसवानी 72 साल के थे और भोपाल गैस कांड के पूर्व उन्होंने अपनी कलम से रिपोर्ट प्रकाशित कर शासन को चेताया था कि भोपाल में कभी यूनियन कार्बाइड से मिक गैस लीक हो सकती है।

इस रिपोर्ट के बाद भी शासन नहीं चेता और 1984 में गैस हादसा हुआ और हजारों जानें गईं, लाखों प्रभावित हुए। आज भी लोग इसके कारण बीमारी झेल रहे हैं। गैस हादसे के बाद राजकुमार केसवानी सुर्खियों में आए।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मसर्रत शाहिद का निधन

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसर्रत शाहिद अल्प बीमारी के बाद आज सुबह एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया, वह लगभग 65 साल की थीं। परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी है, उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था।

आयोग ने चार मामलों में लिया संज्ञान

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा मानव अधिकार हनन से जुड़े चार मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से प्रतिवेदन मांगा गया है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग को 20 मई 2021 को वाट्स-एप्प पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें मास्क न पहनने पर एक महिला को उसकी बेटी के सामने पुलिस द्वारा अमानवीय रूप से सडक पर बाल पकड़कर घसीटने और उसे पीटने की घटना होना दृष्टिगोचर हो रहा है।

सार्थक पहल कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके स्कूली छात्रों की शिक्षा का का खर्च वहन करेगी

कोरोना काल में लगातार उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति द्वारा प्रदेश के नागरिको को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक ओर सजग करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है, संस्था ने इस महामारी से लड़ने में सहयोग के लिए कई सराहनीय प्रयास किये है,ओर संस्था अब कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके लाचार बच्चों की स्कूल की पढ़ाई का बीड़ा उठाया है जो भी बच्चे बेसहारा हो गये उनकी पूरी शिक्षा का खर्च संस्था वहन करेगी |

कांग्रेस विधायकों ने अध्यक्ष कमलनाथ के सामने रखा उमंग सिंघार का मामला

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के मामले को उनके सामने रखा। विधायकों ने अध्यक्ष कमलनाथ जी मांग की है कि इस मामले में सरकार से बात की जानी चाहिए। विधायकों ने कहा कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

हौसला, हिम्मत और दृढ इच्छा शक्ति कोरोना को हराने में सार्थक है – डॉ. सुरभि राय

चिरायु अस्पताल भोपाल में कार्यरत डॉ सुरभि राय ने एक छोटे से बच्चे के हौसले को साझा करते हुए उसके जज्बें को सलाम किया और कोरोना मरीजों से बच्चे के हौसलेऔर दृढ इच्छा शक्ति से सबक लेने की अपील की है।

नर्सिंग काउंसिल बनी दलालो का अड्डा रजिस्ट्रार स्वयं बढावा दे रही – परमार

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार का आरोप है कि प्रदेश में शिवराज सरकार में नर्सिंग शिक्षा माफिया सक्रिय है और इसके चलते नर्सिंग कालेजों को मान्यता देने में भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में यह सब रजिस्ट्रार चन्द्रकला के संरक्खुषण में हो रहा है। परमार ने कहा कि रजिस्ट्रार की भी मिलीभगत है।

किल कोरोना अभियान पूरी शक्ति से संचालित करें: सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सागर संभाग के सागर, दमोह, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले की कोविड संक्रमण की अद्यतन स्थिति की जिला कलेक्टर के साथ वर्चुअल समीक्षा की। उन्होनें निर्देश दिए कि किल कोरोना अभियान पूरी शक्ति एवं गति से संचालित करें, इसमें ढिलाई नही बरतें प्रथम चरण के पूर्ण होने पर दूसरा चरण शुरु करें। घर-घर सर्वे में पाए गए संक्रमित व्यक्ति का आरंभ से ही उपचार शुरु हो संक्रमण को किसी भी स्थिति में फैलने न दें और प्रयास करें की आगामी दिनों में एक्टिव केस की दर में और तेजी से कमी आए। उन्होनें कहा कि ऐसे परिवार के बच्चे जिनके मुखिया कोविड संक्रमण में नही रहेे है उनकी सूची शीघ्र तैयार करें ताकि ऐसे परिवार को पेंशन का लाभ दिया जा सके।

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गौमूत्र

मै रोज गौमूत्र पीती हू इसलिए मुझे कोरोना नही हुआ भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद मप्र के पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को एक पत्र लिखकर गौमूत्र की शीशी कोरियर से भेजी है। पत्र के जरिए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पूछा है कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर भाजपा की वरिष्ठ नेता है तो क्या DRDO और ICMR ने यह वैज्ञानिक तौर पर यह मान लिया है कि गौमूत्र से कोरोना का इलाज हो सकता है?

माधव सेवा केंद्र से चार मरीज स्वस्थ होकर लौटे परिजनों के पास

माधव सेवा केंद्र लाल परेड ग्राउंड में कोरोनटाइन सेंटर से बुधवार को 4 मरीज श्री विजेंद्र सोनी 30 वर्ष  संजय कुमार मंडराई 45 वर्ष, जयचंद सिंह 48 वर्ष एवं ओम प्रकाश शाक्य 59 वर्ष स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। स्वस्थ हुए लोगों ने माधव सेवा केंद्र की सराहना करते हुए इस केंद्र के प्रबंधक व कर्मवीर योद्धा चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी स्वस्थ मरीजों के परिजनों ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं माधव सेवा केंद्र की समस्त टीम को धन्यवाद दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today