Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

एएसपी से मारपीट करने वाले चार कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर

भोपाल में पुलिस रेडियो के एडिशनल एसपी डीएम शाक्य के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच करने वाले 4 पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ टीटी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने निवास पर किय सुंदरकांड, सीएम भी पहुंचे

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के निवास पर सोमवार को सुंदरकांड का आयोजन किया गकया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम के घर पहुँचे. विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने स्वयं ने भी सुंदर कांड का पाठ किया.

आईआरएडी एप परियोजना के क्रियान्वयन में प्रदेश अग्रणी : सागर

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान डीसी सागर ने बताया कि मध्यप्रदेश आईआरएडी परियोजना के क्रियान्वयन में सबसे आगे है। प्रदेश में अब तक 14 हजार सड़क दुर्घटनाओं का डाटा उक्त एप में दर्ज किये जा चुके हैं। इससे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। सागर में सर्वाधिक एक हजार दुर्घटनाओं की प्रविष्टियाँ की गई हैं।

पेट्रोल डीजल से एक्साईज ड्यूटी घटाये सरकार: कांग्रेस

जब दांत हैं तब चने नहीं, जब चने हैं तब दांत नहीं ।भारत सरकार इस दोहरी नीति पर चलकर जनता को राहत पहुंचाने का अभिनय कर रही है । प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने जीएसटी की नई नीति को अपरिपक्व बताते हुए सरकार से जानना चाहा कि पिछले 3 महीने से जब देश का आम आदमी मर रहा था लोगों के पास पैसे नहीं थे तब आक्सीजन, दवाई, इंजेक्शन ,एम्बूलेंस पर जीएसटी लदा हुआ था। आज जब इनकीआवश्यककता कम हो गई है तो जीएसटी हटा लिया गयाहै।अब देश की जनता को अपने प्राणों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन की जरूरत है तो वैक्सीन पर से जीएसटी नहीं हटाया गया है आखिर यह कौन सी नीति है? जब जनता को राहत की जरूरत है तब उस पर वजन डाला जा रहा है और जब स्वाभाविक रूप से बाजार में खपत कम हो गई है तो उस पर से जीएसटी हटा लिया। यह दोहरी नीति देश के लिए और देश की जनता के कल्याण के लिए अनुकूल नहीं है ।

प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांटों का काम अधूरा, दावे हवा-हवाई : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि यह हम सभी जानते है कि कोरोना की दूसरी लहर की कई माह पूर्व से मिल रही तमाम चेतावनियो के बावजूद प्रदेश की शिवराज सरकार ने इससे निपटने की कोई तैयारी प्रदेश में नहीं की ?

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के सदस्यों से वर्चुअली चर्चा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना फैलाने के लिए नही अपितु मानवीय जीवन की सुरक्षा को सर्वोपरी मानते हुए बंद की गई सामाजिक आर्थिक गतिविधियों एवं सामाजिक जनजीवन को फिर से शुरू करने के लिए कोरोना में छूट दी गई है लेकिन आम नागरिक कोविड नियंत्रण के अनुरुप व्यवहार नही कर रहे हैं जिससे समाज में इस आपदा का बने रहने का खतरा भी सामने आ रही है। जरुरी है कि हर-एक व्यक्ति आगे होकर कोरोना नियंत्रण का व्यवहार करें और जिससे इस आपदा पर नियंत्रण बना रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना के महाविकट संकटकाल में जिले से लेकर खण्ड एवं ग्राम और वार्ड स्तरीय आपदा प्रबंधन समितियों ने अदभुत् कार्य किया है।
प्रदेश के कोविड नियंत्रण, प्रबंधन एवं आपदा समितियों के कार्यों की चर्चा देश भर में सराही गई।

बक्सवाहा के जंगल बचाने होगा राष्ट्रीय कोर कमेटी का गठन

बक्स्वाहा के समृद्धि जंगल बचाने बक्स्वाहा जंगल बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने बताया कि पर्यावरण बचाओ अभियान द्वारा 12 जून को देशभर के पर्यावरण प्रेमियों की गूगल मीट की गयी। गूगल मीट में पर्यावरणविद, वैज्ञानिक, सामाजिक चिंतक, लेखक सहित पर्यावरण प्रेमी नामी-गिरामी हस्तियों ने भाग लिया। तथा सबने बक्स्वाहा के समृद्ध जंगलों को बचाने की प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते बक्स्वाहा जंगल बचाओ आंदोलन की राष्ट्रीय स्तर पर कोर कमेटी गठित करने की बात कही।

सिया के चेयरमैन बने पूर्व आईएएस अधिकारी अरूण भट्ट

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी सागर निवासी अरूण भट्ट को मध्य प्रदेश स्टेट एनवायरर्मेंट इम्पैक्ट एसेसमैमट अथॉरिटी( सिया) का चेयरमैन नियुक्त किया है । राज्य सरकार ने राकेश श्रीवास्तव की कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था । जिसके बाद श्री भट्ट की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

575 लोगों ने पूर्वजों की याद में लगाए पौधे और 85 ने पौधारोपण कर मनाई जन्म दिन व शादी की सालगिरह

राजधानी की सबसे घनी आबादी और क्रांक्रीट के जंगल के बीच शहर को श्रीराम वन के रूप में ऑक्सीजन बैंक देने का प्रयास शनिवार से मूर्त रूप लेने लगा है। जिसका शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे से छोला विश्राम घाट पर हुआ। श्री विश्राम घाट ट्रस्ट के साथ मिलकर यहां जापानी तकनीक मियावाकी से एक लाख वर्गफीट जगह में 35 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। रमेश शर्मा ( गुट्टू भैया) ने बताया कि पौधारोपण के पहले चरण में 6500 पौधे लगाने का काम शनिवार से शुरू हुआ। दो दिवसीय इस चरण के पहले दिन ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा 700 लोगों ने पौधरोपण के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इनमें 575 लोगों ने पूर्वजों की याद में पौधे रोपे और 85 ने जन्म दिन व शादी की सालगिरह की खुशी में पौधारोपण किया।

“डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के महत्व” विषय पर बेविनार

ऋषिराज कॉलेज आफ डेंटल साईन्स एंड रिसर्च सेंटर द्वारा डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के महत्व” विषय पर बेविनार का आयोजन किया गया। बेविनार के मुख्य वक्ता  मुंबई के डॉ. राजीव वर्मा ने डेंटल कोर्स में इंटर्नशिप के प्रशिक्षण का महत्व बताया। डॉ. वर्मा ने बताया कि छात्र बीडीएस में स्पेशलाइजेशन और गहन ज्ञान के लिए इंटर्नशिप करना बहुत जरुरी है। डॉ. वर्मा ने अपने इंटर्नशिप के अनुभव और महत्व को भी समझाया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today