Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

नेमावर की घटना सामाजिक कलंक, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपीः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने नेमावर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जघन्य हत्या की निंदा करते हुए उसे सामाजिक कलंक बताया है। उन्होंने कहा कि बर्बर हत्याकांड के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

आशाओं की अनिश्चितकालीन हडताल जारी

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर वेतन वृद्धि सहित मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हडताल आज 30 वें दिन भी जारी है। सरकार समर्थित संगठन द्वारा की जा रही तमाम कोशिशो के बावजूद आज प्रदेश भर में प्रदर्शन जारी री।

21 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 21  कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक श्री जौहरी ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।

एक ही आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों को मार दिया गया, पुलिस के संज्ञान के बावजूद दो महीन तक छुपाये रखा: कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी ने आज प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में एक ही परिवार के पांच आदिवासी सदस्यों को मार दिया गया और घटना को पुलिस के संज्ञान में लाने के बावजूद इसको पौने दो महीन तक छुपाये रखा गया, यहाँ तक कि कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गमक में आज बिरसा मुंडा नाटक का मंचन

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गतगमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  1 जुलाई को शाम 7 बजे “बिरसा मुंडा” का नाट्य मंचन किया जाएगा. ये नाट्य मंचन रंग मोहल्ला सोसायटी फ़ार परफार्मिंग आर्ट, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

पुलिस अभिरक्षा में मारपीट का मामला: पीड़ितों को दस-दस हज़ार रूपये एक माह में अदा करें, आयोग ने की अनुशंसा

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस द्वारा चार व्यक्तियों को विधि विरूद्ध अभिरक्षा में रखने एवं प्रताड़ना देने से उनके जीवन के अधिकार, सुरक्षा के अधिकार के हनन होने के कारण राज्य शासन को प्रत्येक पीड़ित को दस-दस हज़ार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि एक माह में अदा करने की अनुशंसा की है। शासन चाहे, तो यह राशि संबंधित दोषी पुलिस अधिकारियों से वसूल कर सकता है। मामला डिण्डोरी जिले का है।

आयोग द्वारा आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिये आवेदन एक जुलाई तक मान्य किये जायंेगे

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा आगामी एक से 21 जुलाई तक (तीन सप्ताह का) विधि संकाय के विद्यार्थियों के लिये इंटर्नशिप कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमित अवधि का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया है। आवेदन एक जुलाई 2021 तक ही मान्य होंगें।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्योंटी नहर क्रासिंग के लिए मिली अनुमति

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के प्रयासों से भू-तल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बाण सागर की क्योंटी नहर की 5 स्थानों पर क्रांसिंग की अनुमति प्राप्त हो गई है। क्रांसिंग निर्माण से लंबे समय से सिंचाई से वंचित विंध्य के किसानों के खेतों तक पानी पहुंच पाएगा और इससे उन्हें खेती में भरपूर लाभ प्राप्त होगा। अनुमति प्रदान किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने केंद्रीय भू-तल, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी जी का आभार व्यक्त किया है। 

बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक नियुक्त करेगी पार्टी: सबनानी

मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी द्वारा दिये गये नारे ‘प्रत्येक बूथ, वैक्सीन युक्त’ को साकार करने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराना है, जिसके लिए मंडल स्तर तक इकाई बनाकर एक महिला, एक युवा एवं एक डॉक्टर का चयन किया जायेगा। इन्हें समुचित प्रशिक्षण तथा आवश्यक उपकरण भी दिए जायेंगे। इस स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान को संचालित करने के लिए हमें वार्ड और बूथ स्तर तक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति करना है। इसलिए तीन-तीन प्रभारी घोषित कर 3 जुलाई तक जिला कार्यालय को सूची प्रेषित कर दी जाए।

आशाओं का आशा एवं सहयोगियों की 24 घंटे का प्रदर्शन चालू

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं सहयोगियों के वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में शासन को भेजे गये प्रस्ताव की मांग को लेकर आज प्रदेश भर में आशा आशा आशा सहयोगियों का आंदोलन व्यापक रूप से जारी। आज प्रदेश भर  के जिला मुख्यालयों में आशा एवं सहयोगियों ने की विशाल धरना जारी है जो कल सुबह तक जारी रहेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today