Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

कोरोना वारियर और फ्रंटलाइन वर्कर को भी नहीं मिली पर्याप्त सहायता: भूपेन्द्र

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना से उजड़े परिवारों के लिए कई योजनाओं की बहुप्रचारित घोषणायें तो कर दीं लेकिन आज भी योजनायें पूरी तरह जमीन पर राहत नहीं दे पा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि वह घोषणाओं को जमीन पर उतारे ताकि उजड़े हुए परिवारों ,अनाथ हुए बच्चों और बिखर रहे कोरोना वारियर्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स का सामाजिक पुनर्व्यवस्थापन हो सके।

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद के तत्वावधान में ऑनलाइन मुशायरा

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन 5 एवं 6 जुलाई को पप्रतिदिन रात 8 बजे किया जाएगा। मुशायरे में प्रदेश के विभिन्न शहरों से शायर शायरात अपना कलाम पेश करेंगे।

भाजपा ने तालाबों, बावडियों एवं कुओं में चलाया स्वच्छता अभियान : सुमित

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल सभी 29 मंडलों में जल स्त्रोतों में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने उत्तर विधानसभा के जल स्त्रोतों की सफाई की एवं प्लास्टिक कचरा बाहर निकाला। राजाभोज मंडल की शिरीन नदी से सभी मंडल अध्यक्षों के साथ प्लास्टिक कचरा निकाला एवं पौधारोपण किया। नरेला विधानसभा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय युवा मंथन बैठक

मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय युवा मंथन बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर काम करने के गुर सिखाए गए इस बैठक में भा जा पा के पेड़ सोशल मीडिया वर्कर से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी गई इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस सोश मीडिया विभाग के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री अभय तिवारी द्वारा की गई उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई जिस तरीके से प्रदेश की आईटी टीम भाजपा के युवा मोर्चा की पेड आईटी टीम को सोशल मीडिया पर पछाड़ रही है वो तारीफ का विषय है,

आशाओं की हडताल 33 वें दिन भी जारी

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं आशा सहयोगियों की प्रदेशव्यापी हडताल आज 33 वें दिन भी जारी है। संयुक्त मोर्चा ने अब 10000 रुपये वेतन की केवल एक सूत्रीय मांग को लेकर इसकी घोषणा होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। हडताल आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में आशा एवं सहयोगियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुये प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा विभाग में जमीनी स्तरपर काम करने वाले आशाओं की उपेक्षा की आलोचना की।

शहर को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें : सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक मानस भवन में आयोजित की गयी। बैठक में पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) से उनकी जन्म जयंती (6 जुलाई) तक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान पखवाड़े के कार्यक्रम हेतु जल स्रोत की सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त भोपाल बनाने के लिए चर्चा की गयी। बैठक में जिला पदाधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर रहने के लिए कार्य सौंपे।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर न्यु मार्किट में प्लास्टिक की दिवार बनाकर समाजिक प्रयोग किया गया

भोपाल में हर साल प्लास्टिक कचरे की मात्रा बढती जा रही है, जिसमे प्लास्टिक के बैग रिसायकल नही हो सकते और इसे पुर्णतः नष्ट होने में 500 साल से अधिक समय लगता है। यह सारा प्लास्टिक यातो नदीयो नालो के माध्यम से समुद्र मे जाता है या जमीन में सालो तक गढा रहता है। जिससे समुद्र मे रहने वाले जिवो के जीवन को प्रभावित करता है और जमीन पर जानवार उसे भोजन समझ कर खा लेते है। हर साल लाखो जिव-जन्तु मर जाते है। प्लास्टिक के द्वारा हुए प्रदुषण से हम इन्सानो को भी बहुत नुकसान होता है। इस विषय पर लोगो को जागरूक करने के लिए द कबाडीवाला, ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल, आई क्लीन, महाशक्ती सेवा केंद्र और नगर पालिक निगम भोपाल ने मिल कर जागरूकता कार्यक्रम न्यु मार्किट मे किया।

कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को मदद पहुंचाने वालों को सम्मानित करेगी कांगे्रस

अभा कांग्रेस कमेटी के सचिवद्वय और प्रदेश सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी और सी.पी. मित्तल ने आज भोपाल, शाजापुर, देवास एवं अन्य जिलों से आये कांग्रेसजनों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की। नेताद्वय ने कहा कि संगठन स्तर पर आयोजित गतिविधियों को मजबूती के साथ जनता के बीच पूरी हमें पहुंचना है। बीते कोरोना काल की भयावह स्थितियों से प्रदेश की जनता अभी तक उबर नहीं पा रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरा देश-प्रदेश हलाकान है। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है, प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है।

जिस तरह मां बच्चे को पालती है, वैसे ही पेड़ों को बचाएंगे हम भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने ऑक्सीजन के लिए एक जन आभियान चलाया और ऑक्सीजन के लिए पौधारोपण की आवश्यकता बताई है। सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत हमारा मुख्य उद्देश्य है प्रदेश को हरा-भरा बनाना। अपना शहर हरा भरा होना चाहिए और इसी उद्देश्य से आज का पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया है। जिस तरह मां बच्चे को पालने का काम करती है, उसी प्रकार हम भाजपा के कार्यकर्ता पेड़ों को बचाने का काम करेंगे।

डॉ मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता : शर्मा

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जो स्वप्न देखा था उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहें है। डॉ. मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान दिवस से जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण करने और उनका संरक्षण करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कोरोना संकट की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में सेवा कार्य करते हुए जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया है वह सराहनीय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आमजन को संबल देने का काम किया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today