Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

दैनिक भास्कर मीडिया समूह पर आयकर छापे

दैनिक भास्कर मीडिया समूह के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर गुरुवार को आयकर के छापे मारी हुई। भोपाल में प्रेस काम्पलेक्स, अरेरा कॉलोनी स्थित निजी निवास और इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद सहित कई अन्य स्थानों पर भी आयकर की टीमों ने छापे मारे। बताया जाता है कि यह छापे दैनिक भास्कर द्वारा कुछ महीनों से कोरोना की वास्तविक रिपोर्टिंग को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से चल रहे मतभेदों के कारण मारे गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस व आयकर के कई दर्जन अधिकारी कर्मचारी लगे रहे। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को सरकार के सामने सच्चाई रखे जाने का नतीजा बताया और कहा कि मीडिया की आवाज को दबाने का यह प्रयास है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने इसको लेकर ट्वीट भी किए हैं।

पेगासस जासूसी मामले में संसद में हंगामा, विपक्षी सांसद ने मंत्री का बयान फाडा

नेताओं, अफसरों और पत्रकारों की जासूसी कराए जाने के पेगासस मामले में गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने मिलकर संसद नहीं चलने दी। टीएमसी सांसद शांतनु ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के संसद में पेश किए जाने वाले बयान को फाड़ दिया तो भाजपा सांसद ने विपक्ष के रवैये की आलोचना की। अब भाजपा टीएमसी सांसद के निलंबन की मांग करने जा रही है।

नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की पद्धति से अवगत कराएं : सुमित पचौरी

भाजपा की मंडल कार्यसमिति अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसके सदस्यों पर बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यसमिति सदस्य जहां एक तरफ लगातार काम करके, बहुआयामी भूमिकाओं का निर्वाह करके पार्टी संगठन को सुदृढ़ बना सकते हैं, वहीं वे संगठन के कार्यक्रमों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की मॉनीटरिंग और उन्हें जमीन पर उतारने का काम भी कर सकते हैं। आने वाले पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की पद्धति से अवगत कराना होगा। जिससे कार्यकर्ता एक वॉलिंटियर की तरह काम करेंगे।

झूठ बोलने से दुनिया नहीं चलती कमलनाथ जी, हिम्मत है तो मैदान में आओः विष्णुदत्त शर्मा

कमलनाथ कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को नंगा कर दूंगा, तो कहां है वह लिस्ट और कहां है पेनड्राइव ? चाहे पेनड्राइव हों या सूचियां हों, ये सब कमलनाथ के पास ही क्यों आती हैं? अगर ये आपके पास आती हैं तो इसका आधार क्या है ? कांग्रेस के नेता देश के खिलाफ हैं और केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं। समाज को गुमराह करने के लिए झूठ बोलना और प्रेशर टेक्टिक्स अपनाना, यही इनकी प्रवृत्ति बन गई है।

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि, भ्रष्टाचार को लेकर शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ की साइकिल रैली

मप्र कांग्रेस कमेटी परिवहन प्रकोष्ट, मप्र अध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे ने बताया डीजल-पेट्रोल, गैस सिलेण्डर की बेतहाशा मूल्य वृद्धि, आर.टी.ओ. बैरियर, पुलिस थानों के बढ़ते भ्रष्टाचार से होने वाली घोर आार्थिक परेशानियों एवं कोरोना काल में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को सर्वाधिक हो रही परेशानी को लेकर मप्र की शिवराज सरकार के खिलाफ 22 जुलाई को सीहोर से भोपाल तक साईकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। साईकिल रैली में प्रदेश कांगे्रस के पदाधिकारी और प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

पन्ना, विदिशा में जिला कांगे्रस अध्यक्ष और भिण्ड में जिला एवं शहर अध्यक्ष मनोनीत

अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी की सहमति पर अभा कांगे्रस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा मध्यप्रदेश कांगे्रस की जिला इकाई पन्ना एवं विदिशा में जिला कांगे्रस अध्यक्ष और भिण्ड में जिला एवं शहर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि श्रीमती शारदा पाठक को पन्ना, निशंक जैन को विदिशा और मानसिंह कुशवाह को भिण्ड जिला कांगे्रस कमेटी एवं राधेश्याम शर्मा को भिण्ड शहर कांगे्रस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

संस्कृति विभाग एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ अंतर्गत उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा कमलेश तिवारी और साथी, भोपाल का ध्रुपद गायन एवं सुश्री नेहा जैन और साथी, जबलपुर द्वारा ‘कथक नृत्य’ प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/-pygKZZtlBw और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/220864596606252/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दो अलग-अलग पत्र लिखे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दो अलग-अलग पत्र लिखे. पत्र में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियो को तत्काल महंगाई भत्ते व वेतन वृद्धि का लाभ देने और  ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों करने की माँग की।

जासूसी की झूठी कहानी भारत को बदनाम करने की गहरी साजिशः शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर से जासूसी कराने का मामला देश विरोधी ताकतों और कांग्रेस द्वारा भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने की गहरी साजिश है। भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से कांग्रेस के तथ्यहीन, निराधार और बेबुनियाद आरोपों का खंडन करती है और इस कृत्य की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जासूसी कराने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस खुद अपने नेताओं और सहयोगियों की जासूसी और फोन टेप कराती आयी है। इसलिए वह केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है। चौहान मुख्यमंत्री निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

फिशिंग/ स्पूफिंग मेल कर मेल आईडी हेक करने सायबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सायबर जालसाजों के द्वारा विभिन्न शासकीय/अशासकीय मेल आईडी पर फिशिंग ई-मेल भेजे जाते हैं जिनमें लिखा होता है कि आपका मेल आईडी सस्पेंड हो गया है तथा दी गयी लिंक के माध्यम से पासवर्ड चेंज करने के लिये कहा जाता है। लिंक पर क्लिक करके जब पासवर्ड चेंज करते हैं तो कुछ ही देर बाद आपका मेल हेक हो जाता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today