Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

जीवन नहीं जीवनी हो सकती है अमर-प्रह्लाद पटेल

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पंडित श्रीनिवास शुक्ल को गुरुवार को उनके जन्म शताब्दी  समारोह में उनके व्यक्तिव और कृतित्व को शिद्दत से याद किया गया। आडिटोरियम में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर कहा कि जीवन नहीं जीवनी अमर हो सकती है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक सोहनी थे।

बेरोजगार युवाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज, सीटू ने किया तीव्र निंदा

राजधानी भोपाल में  रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये निर्मम लाठीचार्ज की सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीटू)ने तीव्र निंदा की है। सीटू ने आरोप लगाया कि सरकार देश व प्रदेश में बेरोजगारी को बढाने वाली नीतियों को लागू कर रही है, जिसके चलते रोजगार का अवसर लगातार घट रही है। इस स्थिति में रोजगार की उम्मीद लगाकर बैठे युवाओं का अपने भविष्य को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। प्रदेश में शासकीय सेवाओं की सवा लाख के करीब पद  रिक्त होने के बावजूद सरकार इन रिक्त पदों को भरने के लिये कोई कदम नही उठा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर और एंबुलेस नहीं, बच्ची की मौत

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में रहने वाली डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुधवार दोपहर 3 बजे खेलत-खेलते पानी में डूब जाने से मौत हो गई। बच्ची को समय पर ईलाज और वाहन नहीं मिलने पर परिवार ने एक बेटी को खो दिया। परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडागांव धसान पंहुचे। यहां पर एक भी डाॅक्टर भी नहीं मिला। जिस पर परिजन डाॅक्टर अंकित जैन के रूम पर बच्ची को लेकर पंहुचे। यहां बच्ची को जिला अस्पताल ले जाने की बात कही गई। जब डाॅक्टर से अस्पताल द्वारा साधन उपलब्ध कराने के लिये बोला तो एक घंटे इंतजार करने की बात कही गई। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस मुख्‍यालय में भी मना सद्भावना दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में पुलिस मुख्यालय में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराते हुए सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

अफगानिस्तान में अमेरिका की जीत या हार पर बहस बेकार ? – डॉ विश्वास चौहान

अंतरराष्ट्रीय विचारक ,लेखक ,कूटनीति के जानकार अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटाने और तालिबानी शासन पुनः कायम होने पर अमेरिका की भूमिका का अपने अपने नजरिये से विश्लेषण कर रहे हैं ।लेकिन अंतरराष्ट्रीय विधि के प्रोफेसर की हैसियत से मैं आपको बताना चाहता हूं कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी घट रहा है ,वह विधिवत अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर हुए समझौते के अनुसार ही किया जाना है ,समझौते का उल्लंघन अलग विषय है.

भाजपा कर रही है किसानों का दमन: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहंकार रावण से भी ज्यादा हो गया है। अहंकार के मद में चूर होकर वह किसानों पर हमला कर रहे हैं। एक तरफ किसान एक साल से अधिक समय से तीन काले कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे, तब सरकार ने किसानों को मरने के लिए विवश कर दिया है। नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चैहान मिलकर मध्य प्रदेश के किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं।मध्यप्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा किसान हैं। इनमें से 65 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे काश्तकार हैं।

धर्म-जाति के आधार पर नहीं, देश के लिए काम करती है भारतीय जनता पार्टीः सिंधिया

भारतीय जनता पार्टी किसी धर्म या जाति के आधार पर काम नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी देश के लिए काम करती है। देश के गरीबों, किसानों, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए काम करती है। अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए काम करती है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार में पिछड़ा वर्ग के 27 मंत्री शामिल किए हैं। महिलाओं को, युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिस तरह से भारत की छवि एक गुलदस्ते की है, प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी कैबिनेट में भी उस छवि को बनाए रखा है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को जनआशीर्वाद यात्रा के अवसर पर रोड शो के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान बुधवार को खरगोन पहुंचे थे।

उच्च न्यायालय ने CS, गृह एवं जेल के PS, DGP एवं DG जेल से मांगा जवाब

उच्च न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिवों  सहित डीजीपी एवं डीजी जेल से 6 सितम्बर तक मांगा जवाब. मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की अनुशंसा का पालन करने से इंकार कर देने पर आयोग द्वारा राज्य शासन व अन्य के विरूद्ध मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में एक रिट याचिका लगायी गई थी।

तीन शातिर नकबजन जबलपुर पुलिस की गिरफ्त में

लूट, डकैती, नकबजनी व चोरी इत्‍यादि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने वरिष्‍ठ अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के तारतम्‍य में थाना कोतवाली एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले फरार तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही चार लाख रूपये नगद, दो देशी पिस्टल, 31 नग जिंदा कारतूस, दो नग खाली कारतूस, एक चाकू एवं मोटर सायकिल   भी पुलिस ने जब्‍त की है। इनके नौ साथि‍यों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।

ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित

गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  दिनाँक 19 अगस्त 2021 को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए ग़ज़ल ” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today