Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

राधारमण में छह दिवसीय इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड व्हीकल्स पर ट्रेनिंग कार्यक्रम

राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज, भोपाल में ’इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों में सरल और नवीन विकास’ विषय पर एक सप्ताह का शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। देश के विभिन्न शहरों से आए विषय विशेषज्ञों ने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। समूह की ओर से इन विशेषज्ञों का स्वागत डॉ. अनुराग जैन ने किया। आमंत्रित विशेषज्ञों में अजय वर्मा, पूर्व महाप्रबंधक, भेल, भोपाल; डॉ. अनिल कुमार, प्रोफेसर, एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा और डॉ अभिषेक शर्मा, प्रोफेसर, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर थे।

गमक में दास्तान-ए-दारा शिकोह और शाम-ए-मौसीक़ी 9 को आनलाइन

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा गमक के अंतर्गत 9 सितम्बर, 2021 को शाम 7ः00 बजे दास्तानगोई और शाम-ए-मौसीक़ी का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डाॅ0 नुसरत मेहदी ने बताया कि दारा शिकोह की 362वीं पुण्यतिथि पर दास्तानगोई का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भोपाल के विख्यात हिस्टोरियन सिकन्दर मलिक दास्तान पेश करेंगे जिसका विषय है “दारा शिकोह-भारतीय सांझा संस्कृति के वाहक” दास्तानगोई के बाद शाम-ए-मौसीक़ी में भोपाल की उपासना सारंग त्यागी ग़ज़लों की सांगितिक प्रस्तुति देंगी।

मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान से भी वंचित हैं पीड़ित नागरिक: भूपेन्द्र गुप्ता

मध्य प्रदेश सरकार के लघु उद्यम मंत्री ओम सकलेचा ने विगत दिनों आरोप लगाया था कि 80 परसेंट सरकार नौकरशाहों ने हाईजैक कर रखी है,जिसकी पुष्टि स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा ही उनकी हिदायतों में की जा रही है।बाढ़ की त्रासदायी समस्यायों से जूझते पीड़तों को 45 दिन बाद भी राहत राशि न पहुंचने की स्वीकरोक्ति ही सरकार के नाकारा होने का प्रमाण है। बाढ से प्रभावित पूरे 52 हजार पीड़ितों को ही खाद्यान्न नहीं पहुंचा है।यह शर्मनाक स्थिति है।प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने जीएडी विभाग द्वारा जारी सरक्यूलर की कापी जारी करते हुये आश्चर्य व्यक्त किया कि स्वयं मुख्यमंत्री के स्वेच्छानुदान की राशि भी हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रही है और सरकार को कलेक्टरों को हिदायत जारी करना पड़ रही है।

पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों की बैठक 8 को राजगढ़ में

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की एक दिवसीय बैठक 8 सितंबर को प्रातः 10 बजे राजगढ़ में प्रारंभ होगी।

कमलनाथ आज आदिवासियों के लिए झूठे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे: सिसोदिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि कमलनाथ प्रदेश में 15 महीने सत्ता में रहे तब आदिवासियों के हितों के लिए काम कर लेते तो आज उन्हें अधिकार यात्रा निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आदिवासियों के अधिकारों की हमेशा चिंता की है। कमलनाथ आज आदिवासियों के लिए केवल झूठे मगरमच्छ के आंसू बहा रहे है।

आईपीएस अमग जैन रीथ सेरेमनी में हुए शामिल

 मध्यप्रदेश  कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी श्री अगम जैन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रीथ सेरेमनी में शामिल हुए।  केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में प्रत्येक वर्ष ऑल इंडिया पुलिस पार्टी का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश  के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है कि यहां  के  आईपीएस श्री अगम जैन को रीथ सेरेमनी में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हुआ। हॉट स्प्रिंग में शौर्य स्मारक पर शहीद हुए   जवानों की स्मृति में ऑल इंडिया पुलिस पार्टी द्वारा सलामी देकर उनके बलिदान को याद किया गया।

विधायक पीसी शर्मा निकालेंगे जन आक्रोश पदयात्रा

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश आज बुधवार को जनआक्रोश पदयात्रा निकालने जा रहे है। जनआक्रोश यात्रा बोर्ड आफिस स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरु होकर पुरानी विधानसभा स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन होगा। पूरी यात्रा का मार्ग 15 किलोमीटर लंबा होगा। यात्रा से पहले सभी धर्मो के धर्मगुरु विधायक पीसी शर्मा को माला पहनाकर स्वागत करेंगे तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर जनआक्रोश पदयात्रा को रवाना करेंगे।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। शृंखला के अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से सागर के श्री प्रभू सिंह और साथियों द्वारा आल्हा गायन, डिण्डोरी के श्री दिलीप कुमार रठुरिया एवं साथियों द्वारा बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/wBH8ysUNdmQ और फेसबुक पेज https://fb.me/e/126gljWXA पर लाइव प्रसारित किया गया।

सागर-शहडोल संभाग, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

मध्यप्रदेश महिला कांगेस की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. अर्चना जायसवाल सागर-शहडोल संभाग, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की लेंगी बैठक, पी.सी. शर्मा द्वारा आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा में शामिल होंगी.

2023 में कांग्रेस सरकार बनेगी और आदिवासियों के साथ न्याय होगा: कमलनाथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने बड़वानी में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोगांे को किसी से डरने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के हितों के लिए पूरा संघर्ष कर रही है और हर मोर्चे पर डटी हुई है। कांग्रेस पार्टी ने आज बड़वानी में आदिवासी अधिकार जन आक्रोश रैली का आयोजन किया।प्रदेश में लगातार आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार, आदिवासी दिवस के अवकाश को समाप्त किए जाने और आदिवासी वर्ग के अधिकारों के हनन के खिलाफ कांग्रेसी पार्टी की रैली में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कांग्रेस की रैली को देखकर प्रशासन इस कदर डर गया कि 25 हजार से ज्यादा लोगों को रैली स्थल के बाहर ही दूसरे इलाकों में रोक दिया गया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today