Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

दस साल के बच्चे को ढाई घंटे तक लाॅकअप में रखा

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने चार मामलों में स्वसंज्ञान लेकर संबंधितों से समय-सीमा में जवाब मांगा है।

पुलिस स्‍मृति दिवस पर होगा गरिमामय आयोजन

पुलिस स्‍मृति दिवस 21 अक्‍टूबर को गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एसएएफ श्री मिलिंद कानश्‍कर ने मंगलवार को पुलिस स्‍मृति दिवस की तैयारियों के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्‍होंने समय-सीमा में सभी तैयारियां मुकम्‍मल करने के लिए विभिन्‍न अधिकारियों को जिम्‍मेदारियां सौंपीं।

गृहमंत्री ने किया होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन अधिकारियों से वर्चुअल संवाद

गृहमंत्री डॉ० नरोत्तम मिश्रा ने होमगार्डस, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष में वीडियों कॉफ्रेंस के माध्‍यम से चर्चा की। इस कॉफ्रेंस में महानिदेशक होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पवन कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.पी. गुप्ता, अति पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी, गृह सचिव रवीन्द्र सिंह, एडीशनल कमाण्डेन्ट जनरल डॉ० विशद तिवारी, पुलिस उप महानिरीक्षक आपदा प्रबंधन राजेश शर्मा एवं प्रदेश के समस्त डिवीजनल कमाण्डेन्ट सम्मिलित हुए। साथ ही प्रदेश के समस्त होमगार्डस/एसडीईआरएफ इकाई के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट भी वर्चुअल शामिल हुए।

किसानों के अदानो के अनुदान में व्यक्तिगत अंशदान के कारण किसानों के भुगतान में देरी

मध्यप्रदेश कांग्रेस के कृषि और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष केदार सिरोही ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसान है परेशान. मध्य प्रदेश की सरकार नहीं सुन रही. उनकी बात कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को मार्च 2021 ग्रीष्मकालीन बीज खाद कल्चर जो किसानों को उपलब्ध कराया. उसका उसका सब्सिडी के पैसे एवं जीन एवं जीन बीज संस्थाओं ने मूंग एवं उड़द का एवं अन्य बीज संस्थाओं ने कृषि कल्याण विभाग को जो बीज उपलब्ध कराया उन खाद बीज की राशि संस्थाओं को 6 महीने होने पर उन्हें राशि का आज तक आवंटन नहीं हुआ. बीज संस्थाएं उनसे जुड़े किसान सब परेशान हो रहे हैं जैसे एनएससी नाफेड बीज निगम एवं ग्रामीण सहकारी संस्थाएं उनसे जुड़े किसान परेशान है क्यों कि उनका आज तक बीज का कोई भुगतान नहीं हुआ. कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई.

महाराजा कालेज के अस्तित्व को लेकर सर्वदलीय बैठक

महाराजा कालेज का अस्तित्व समाप्त?आप क्या सोचते हैं. बुधवार 15 सितंबर को स्थानीय शहनाई गार्डन में शाम 4 बजे ऐतिहासिक महाराजा कालेज के अस्तित्व को लेकर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, छात्रसंघ के पदाधिकारी, साहित्यकार, कालेज के रिटायर्ड प्रोफेसर, पत्रकार और आम नागरिक सादर आमंत्रित हैं।

आचार्य परम ऋतेशवर “आनंदधाम” के अमृत संचरण शिविर का समापन

परम पूज्य सदगुरू आचार्य परम ऋतेशवर “आनंदधाम” वृंदावन के अमृत संचरण शिविर का तुलसी मानस भवन भोपाल में गरिमामय समापन हुआ।

खस्ताहाल सड़कों में हुई प्रदेश की पहली महिला मामा गड्डा गिनो प्रतियोगिता

भोपाल में सड़कों की जर्जर हालात पर सरकार को घेरने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित कराने प्रदेष कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने महिलाओं के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। करोंद सब्जी मंडी के सामने से गुजरने वाली भोपाल की सबसे व्यस्ततम सड़क के गड्डां को गिनने के लिए यहां महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगित में सबसे ज्यादा गड्डे ढूंढने वाली महिलाओं को पुरस्कार बांटे गए। बरसते पानी में भीगते हुए महिलाओं ने यह प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने यहां कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह कहते हुए तनिक भी शर्म नहीं आई भोपाल की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। भोपाल की सड़कें कैसी हैं, यह जानने के लिए मुख्यमंत्री को एक बार शहर में घूमना चाहिए। वास्तव में इन सड़कों पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।

असद भोपाली की याद में “प्यार बांटते चलो” आयोजित

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा मशहूर शायर एवं गीतकार असद भोपाली के शताब्दी वर्ष पर स्मृति समारोह “प्यार बांटते चलो” 13 सितंबर को रात 8 बजे आयोजित किया गया । कार्यक्रम का लाईव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल पर किया गया।

विकास ऐसा हो, जो धारण किया जा सके: मुख्य न्यायाधिपति मो. रफीक

तेरह सितम्बर को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का केंद्रीय विषय ’’संवहनीय विकास-मानव अधिकार’’ रखा गया था। वेबीनार के जरिए आयोग के सभागार में हुए कार्यक्रम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुये।

वर्तिका कविता संग्रह का विमोचन

विगत दिवस प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भोपाल ज़ोन के तत्वावधान में अयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राज योग़िनी  आशा दीदी के मुख्य आतिथ्य में केंद्रीय विद्यालय नीमच में पदस्थ स्नातकोत्तर शिक्षिका , इतिहास , श्रीमती रागिनी सिंह द्वारा विरचित हिन्दी कविता संग्रह  ‘ वर्तिका ‘ का विमोचन किया गया .इस अवसर पर रोहित नगर संस्थान की संचालिका डॉक्टर रीना दीदी के अतिरिक्त संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य गन उपस्थित थे.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today