Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

प्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउण्ड में होगा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विकास और प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के अभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए एक अभियान संचालित कर प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाए। प्रदेश आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर हो रहे राज्य स्तरीय दिवस के मुख्य समारोह में सभी कार्यक्रम गरिमामय रूप से सम्पन्न किए जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास पर हुई बैठक में प्रदेश के 66 वेंस्थापना दिवस समारोह के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए ये निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे। 

चौहान ने की महंगाई भत्ते में 8% वृद्धि की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मेरे प्रदेश के कर्मचारी सच्चे अर्थों में कर्मयोगी हैं। कोरोना-काल में कर्मचारियों ने जो सेवा की है, वह निश्चय ही अभिनंदनीय है। पिछले डेढ़ साल में राज्य को कोरोना की दो भीषण लहरों का सामना करना पड़ा था। इसकारण एक ओर सरकार का खर्च बढ़ा, वहीं दूसरी ओर राजस्व आय में भारी कमी आई। इसीलिए सरकार ने उस कठिन समय में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन-वृद्धि को कुछ समय के लिए स्थगित किया था। अब हमने महंगाई भत्ता बढ़ाने और वेतन-वृद्धि देने का निर्णय लिया है।

भारत ने 100 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाकर नया रिकार्ड बनाया – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के लिए आज उपलब्धि का दिन है। कोविड के
भारत में 100 करोड़ टीके लगा लिए गए हैं। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्टेट हैंगर पर मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

मंत्री सिंह 22 को करेंगे सोन चिरैया आजीविका उत्सव का शुभारंभ

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह 22 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे 6 नम्बर बस
स्टॉप, शिवाजी नगर भोपाल में नूतन कॉलेज के सामने महिला हाट-बाजार में राज्य-स्तरीय सोन चिरैया आजीविका उत्सव-2021 का शुभारंभ करेंगे। यह उत्सव 22 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगा। जिलों में भी यह उत्सव मनाया जायेगा।

संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर 24 अक्टूबर को करेगी शुभारंभ

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर उज्जैन में 24 अक्टूबर 2021 को पाँच
दिवसीय ‘विक्रमोत्सव-21’ का शुभारंभ करेंगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव उत्सव की अध्यक्षता करेंगे। महाराज विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव का आयोजन पंडित सूर्यनारायण व्यास कला संकुल, कालिदास अकादमी में प्रतिदिन सायं 7 बजे से किया जायेगा।  उत्सव का शुभारंभ गणनायक की स्तुति स्वरूप चित्र प्रदर्शनी के साथ किया जायेगा।

तीजन बाई ने किया मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण एवं राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

सुप्रसिद्ध पण्डवानी गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई ने आज मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया| उन्होंने संग्रहालय की सभी दीर्घाओं में प्रदर्शित शिल्पों, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया| उन्होंने संग्रहालय की दीर्घाओं में स्थापित हर एक प्रादर्श एवं उससे जुड़ी कथाओं की जानकारी प्राप्त।

कठपुतली कलाओं पर एकाग्र पुतुल समारोह में श्रवण कुमार की कथा एवं जय श्रीकृष्णा की प्रस्तुति हुई

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्र पुतुल समारोह का आयोजन 20 से 24 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। कठपुतली के माध्यम से ऐतिहासिक और पौराणिक चरितों एवं कथा-कहानियों को दिखाया जाता है। वर्तमान समय में इस कला में समकालीन विषयों को भी आधार रूप में ग्रहण किया गया है जिससे युवा पीढ़ी को सदियों से चली आ रही इस विधा और इसके माध्यम से जीवन मूल्यों को संरक्षित करने की विधि को बताया जा सके। समारोह में प्रस्तुतियां प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से हो रही है।

साइकिल यात्रा से जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे विधानसभा अध्यक्ष

मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, रीवा के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए 7 दिन की साइकिल यात्रा पर निकलेंगे।  24 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली साइकिल यात्रा के दौरान दौरान वे लगभग 72 गांवों का भ्रमण करेंगे। यात्रा में वे हर गांव में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का फीडबैक लेंगे और लोगों की समस्यायों का त्वरित निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

तीन दिवसीय शोध संगोष्ठी 19 से

जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद् की ओर से तीन दिवसीय शोध संगोष्ठी “घुमन्तू समुदायः वाचिक परम्पराएँ” विषय पर आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी 19 से 21 अक्टूबर तक जनजातीय संग्रहालय के सभागार में आयोजित की जायेगी। शोध संगोष्ठी की जानकारी देते हुए अकादमी निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे ने बताया कि नागर, लोक और आरण्यक समुदायों की संस्कृति, ज्ञान, परम्परा, कला बोध पर विमर्श होते आ रहे हैं, किन्तु घुमन्तू समुदायों और उनकी संस्कृति पर न के बराबर अध्ययन उपलब्ध है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सैलिंग खिलाड़ियों ने 8 पदक जीते

नेशनल सैलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यूथ नेशनल सैलिंग चैंपियनशिप-2021 में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन मलाड, मुंबई में 11 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुआ। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए इन खिलाड़ियों का पदक जीतना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today