Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

विवाह-निकाह में अधिकतम 250, अंतिम संस्कार में 50 की रहेगी अनुमति

मध्यप्रदेश शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के
लिये नवीन निर्देश जारी किये हैं। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने
बताया कि अब से सक्षम अनुमति पश्चात् विवाह आयोजनों में दोनों पक्षों के
अधिकतम 250 लोग कोरोना गाइड-लाइन का पालन करते हुए उपस्थित रह सकेंगे।
अंतिम संस्कार, उठावना इत्यादि में अधिकतम 50 लोगों की ही अनुमति मिलेगी।

प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 36 लाख 17 हजार 266

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 को 1 जनवरी 2022 अर्हता तिथि के मान से कार्यक्रम अनुसार फोटो युक्त
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया गया। प्रारूप प्रकाशन 1 नवंबर 2021 के समय प्रदेश की सभी 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में
कुल 5 करोड़ 31 हजार मतदाता के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 11 लाख 30 हजार
नए मतदाता जोड़े गए और 6 लाख 7 हजार मतदाताओं के नाम मृत्यु / स्थान परिवर्तन /
दोहरे पंजीकरण इत्यादि के कारण हटाए गए है। इस प्रकार कुल 5.23 लाख मतदाताओं की
बढ़ोतरी हुई है, जो प्रारूप प्रकाशित मतदाताओं का 1% है।

जीतने के लिये खेलें, विजय तुम्हारी होगी – गृह मंत्री

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा हरदा के नेहरू स्टेडियम में कमल युवा खेल महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सदैव जीतने के लिये खेलें, विजय तुम्हारी होगी। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों की उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये हरदा में सर्व-सुविधायुक्त इण्डोर स्टेडियम बनाया जायेगा। मंत्रीद्वय ने नेहरू स्टेडियम में 48 लाख रूपये की 6 हाई मॉस्ट लाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-28 में 3 करोड़ 2 लाख रुपये लागत से बनने वाली सीमेंट- कांक्रीट रोड का भूमि-पूजन किया।

सारंग ने आरओवी पर खुद गाड़ी चलाकर किया ट्रॉयल रन

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल शहर में सुभाष नगर रेल्वे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेल्वे ओव्हर ब्रिज पर खुद गाड़ी चलाकर ट्रॉयल रन किया। ब्रिज पर कई बार भारी वाहन, हल्के मोटरयान सहित टू-व्हीलर वाहनों की आवाजाही कर आ रही तकनीकी दिक्कतों को
देखा गया।

कला होती है भगवान का वरदान : अनूप जलोटा

संस्कृति विभाग एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में देश के श्रेष्ठ पत्थर शिल्पियों को उनकी रचनाधर्मिता के प्रदर्शन के लिये होमगार्ड लाइन में “अनावृत” पन्द्रह दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है। शुक्रवार को ‘अनावृत’ का पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अवलोकन कर कलाकारों की सराहना की। शाम को सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अनूप जलोटा ने ‘अनावृत’ में शामिल शिल्पियों को सम्मानित किया। उन्होंने पत्थरों पर उकेरी गई अदभूत पत्थर-शिल्पों की तारीफ करते हुए कहा कि कला भगवान का दिया कलाकार को वरदान है।

नीति आयोग की बैठक को मुख्यमंत्री चौहान ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश को तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर
करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्म-निर्भर भारत बनाने के मंत्र में  मध्यप्रदेश का पूरा योगदान रहेगा। नीति आयोग के सुझावों पर अमल कर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने में कमी नहीं रहने देंगे। इलेक्ट्रानिक मेन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में नीति आयोग के सहयोग से प्रदेश में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में नीति आयोग की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  

विवाद से विश्वास योजना में बिना सम्मति के संचालित उद्योग ले सकेंगे सम्मति – प्रमुख सचिव पर्यावरण

प्रमुख सचिव पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री अनिरूद्ध
मुखर्जी ने बताया कि बिना सम्मति के संचालित उद्योग एक जनवरी 2022 से प्रारंभ होने जा रही
“विवाद से विश्वास योजना” के अंतर्गत उद्योग संचालन की सम्मति प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना
31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। श्री मुखर्जी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 158वीं बैठक ले
रहे थे।

मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा नहीं

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च
न्यायालय के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिये मतगणना का
सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा संबंधी कार्यवाहियाँ स्थगित रहेंगी। स्थगित की
गई मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा के संबंध में आयोग द्वारा
अलग से निर्देश जारी किये जायेंगे।

संबल योजना में अनुग्रह सहायता के आवेदन की समय-सीमा में हुई वृद्धि

मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना में अनुग्रह सहायता के लिए आवदेन करने की
प्रक्रिया को और अधिक सहज बनाया गया है। योजना में आवेदन देने की 90 दिवस की
अवधि को बढ़ाकर 180 दिवस किया गया है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा संभाग एवं
जिलों को परिपत्र जारी किया गया है।

मप्र हाउसिंग बोर्ड कोविड काल में देय किस्तों पर नहीं लगाएगा दांडिक ब्याज

मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड कोविड काल की अवधि की देय किस्त पर दांडिक ब्याज
नहीं लगाएगा। आयुक्त म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड श्री भरत यादव समय-सीमा के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री मॉनिटरिंग संबंधी प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवीन निर्माण के स्थान पर हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित संपत्तियों का विक्रय करना ज्यादा जरूरी है। संपत्ति विक्रय के लिए अधिकारियों को स्वयं भी आगे बढ़कर प्रयास करने होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today