Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में NSS द्वारा सामाजिक समागम का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समागम 2022 का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमे समाजसेवा, साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण इत्यादि क्षेत्रों में कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया‌।

हर गरीब को पक्का मकान हमारा संकल्प है : शिवराज सिंह

हर गरीब का पक्के घर का सपना साकार करना हमारा संकल्प है। जिन परिवारों के पास घर के लिए प्लॉट नहीं हैं, उन्हें हम प्लॉट देंगे। स्व सहायता समूहों के माध्यम से गरीब बहनों की आमदनी 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचे, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। विकास और जनकल्याण के ये काम लगातार चलते रहें, इसके लिए जरूरी है कि आप भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें। आप नगर की सरकार बनाएं और विकास की जिम्मेदारी हम पर छोड़ दें।

जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश एवं फोटोग्राफी शुल्क में 1 जुलाई से वृद्धि

मध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध पर एकाग्र स्थापित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश एवं फोटोग्राफी शुल्क में 1 जुलाई, 2022 से वृद्धि की गई है जिसमें भारतीय दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिये) रुपये 20, विदेशी दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिये) रुपये 400, फोटोग्राफी प्रति कैमरा / मोबाइल (अव्यवसायिक बिना स्टैण्ड, ट्रायपॉड, सेल्फीस्टिक) के रुपये 100 निश्चित किया गया है, जो 1 जुलाई से लागू होगा।

विभा पटेल ने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन मांगा

नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याषी श्रीमती विभा पटेल ने गुरूवार को वल्लभ भवनए मंत्रालय, विंध्याचल और सतपडा भवन के कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से समर्थन मांगा। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याषी विभा पटेल को चुनाव में समर्थन देने का बात कही है।

भाजपा का ग्रीन संकल्प कार्यक्रम शुक्रवार एक जुलाई को

भाजपा का ग्रीन संकल्प कार्यक्रम एक जुलाई को आयोजित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 1 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी पार्क में भोपाल महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय और समस्त पार्षद प्रत्याशियों के साथ वृक्षारोपण करेंगे।

महाराष्ट्र के हाईवोल्टेज ड्रामा का एकनाथ शिंदे के CM बनने के बाद खात्मा

महाराष्ट्र में कुछ दिनों से चल रहा हाईवोल्टेड राजनीतिक ड्रामा आज शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनाए जाने के ऐलान के साथ समाप्त हो गया। कल रात को उद्धव ठाकरे के रात को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के पहले ही इस्तीफा दे दिए जाने के बाद यह चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे लेकिन उन्होंने शिंदे के सीएम बनाए जाने का ऐलान किया।

12 साल पहले की अनियमितता में अध्यक्ष, सीओ को कारावास-जुर्माना

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा नगर परिषद में 12 साल पहले खरीदी में करीब सवा पांच लाख रुपए की अनियमितता का मामला हुआ था। इसमें विशेष अदालत ने परिषद अध्यक्ष वर्षा केवट, सीओ नित्यनारायण पांडे सहित भोपाल के दो संस्थानों के मालिक नीलम गुप्ता और सतवीर सिंह मेहंतीरत्ता को दोषी पाते हुए सश्रम कारावास व जुर्माना किया है।

राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प पुस्तक का विमोचन

विद्याभारती के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी द्वारा  लिखित पुस्तक “राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प” का विमोचन श्री कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष तथा श्री चमू कृष्ण जी शास्त्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती के कर कमलों से हुआ।

दूसरे चरण में 106 जनपद की 7655 ग्राम पंचायतों में 1 को मतदान

त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में एक जुलाई को 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। इन क्षेत्रों में एक जुलाई को स्‍थानीय अवकाश रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्‍द्र में ही मतगणना होगी। मतदान के लिए कुल 23 हजार 967 मतदान केन्‍द्र बनाये गए हैं। दूसरे चरण में एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

छतरपुर में फिर बच्चा बोरवेल के गड्ढे में फंसा, रेस्क्यू जारी

छतरपुर जिले में एक और बच्चा बोरवेल के गड्ढे में फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्कूय ऑपरेशन चल रहा है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकाले जाने के निर्देश दिए हैं.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today