MP: हारे हुए नेताओं को कमान सौंपने में बढ़ा एक और कदम, Mahila Congress भी हारी हुई नेता के हाथ में

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में संगठन की कमान चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को सौंपने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश कांग्रेस की कमान हारे हुए जीतू पटवारी को More »

सिविल जज इंटरव्यू में ST छात्रों के चयन नहीं होने पर जयस ने उठाया सवाल, कहा Reservation बस दिखावा

मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आवाज उठाने वाले संगठन जयस ने सिविल जज इंटरव्यू को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। जयस ने कहा है कि इंटरव्यू में एक भी आदिवासी छात्र More »

CBI जांच के बाद भी नर्सिंग कॉलेजों का फर्जीवाड़ा जारी, अब होशंगाबाद के नर्सिंग कॉलेज की Cyber Police में शिकायत

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों के फर्जीवाड़े को लेकर सीबीआई द्वारा जांच की गई थी मगर इस जांच के बाद भी नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियां नहीं थम रही हैं। ऐसा एक और More »

Bhopal में नहीं रुक रहा लव जिहाद, कॉलेज Students के बाद अब Model शिकार, जान गंवाई

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले थम नहीं रहे हैं, खासकर भोपाल में एक मामला शांत नहीं होता और दूसरा सामने आ जाता है। अभी शारिक मछली और उसके साथियों के More »

Daughters को पढ़ाने के नारा नारे तक सिमटा, Bhopal में ही एक Faimly बेटी को पढ़ाई से दूर करने वाला निकला

दस साल पहले जिस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ भारत सरकार ने योजना को लांच किया था, उसकी जमीनी हकीकत को भोपाल में एक परिवार ने आईना दिखाया है। यहां More »

टीकमगढ़ में कोषालय अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले में एक महिला जिला कोषालय अधिकारी को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। वे जीपीएफ, जीआईएस, ग्रेच्यूटी के बिल के भुगतान के बदले यह राशि ले रही थीं तभी उन्हें लोकायुक्त पुलिस स्थापना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

ब्राजील के अमेजन जंगल की एक जाति के अंतिम व्यक्ति की मौत से विलुप्त

आदिवासियों की कुछ जनजातियां धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हैं। ऐसी ही एक अनुसूचित जनजाति ब्राजील के अमेजन जंगल में पिछले दिनों समाप्त हो गई। इस जाति का अंतिम व्यक्ति जंगल में मृत हालत में मिला।

विदिशा में 11 करोड़ तीन लाख की राहत राशि सिंगल क्लिक से बंटी

पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में कई लोग प्रभावित हुए थे। विदिशा जिले में स्थिति काफी बिगड़ी थी और वहां जितना सर्वे हो गया है, उनके लाभार्थियों को सिंगल क्लिकसे राहत राशि दी गई। 11 करोड़ तीन लाख15 रुपए की राशि का वितरण हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से यह राशि लाभार्थियों को दी गई।

5जी सर्विस पर जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का ऐलान

मोबाइल कंपनियां अब 5जी सर्विस की लांचिंग को लेकर धीरे-धीरे अपनी प्लानिंग का खुलासा कर रही हैं। सोमवार को जियो की एजीएम में अक्टूबर से 5जी सर्विस शुरू करने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के भी अक्टूबर में 5जी सर्विस शुरू करने को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्टस सामने आई हैं।

श्रीलंका के बाद इराक मेंअराजकता, राष्ट्रपति भवन-सरकारी इमारतों में घुसी भीड़

श्रीलंका में जिस कदर राजनीतिक संकट के हालात बने थे, उसी तरह इराक में भी परिस्थितियां बन गई हैं। लोगों ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों में घुसकर उत्पात मचाया तो अमेरिका ने दूतावास खाली करा लिया है। आज भी हालात में सुधार नहीं बताया जा रहा है। अब तक हिंसा में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

सीएम राइज स्कूलों में 2,40,818 विद्यार्थियों का नामांकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कम समय में प्रदेश में 274 सीएम राइज स्कूलों का संचालन और इनमें 2 लाख 40 हजार 818 विद्यार्थियों का नामांकन राज्य शासन की गौरवमयी उपलब्धि है। सीएम राइज स्कूल का वातावरण पालक और विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहा है। इस आकर्षण को बनाए रखना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सर्वांगीण विकास तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिये तैयार करना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को राज्य शासन, शिक्षक और पालक टीम भावना से लेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। आगामी त्यौहारों के दिनों में हर स्तर और हर क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें। साप्ताहिक आधार पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

इंदौर में 9 से 11 जनवरी को होगी ग्लोबल इंवेस्टर समिट: चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए विकसित रोडमेप में निर्धारित सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन समय-सीमा निर्धारित कर सुनिश्चित करें। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 9 से 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगी।

देवास में फेरीवाले की पुलिस पिटाई में मौत, थाने के सीसीटीवी फुटेज जप्त

आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पथ विक्रेताओं के साथ सीधी बात करने का अपने सीएम हाउस में कार्यक्रम रखा था और देवास में ऐसे ही एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे पुलिस रात को थाने लाई थी जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में मृतक के साथ लाए गए एक अन्य स्ट्रीट वेंडर ने मीडिया को दिए बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गई।

शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस नेता अरुण यादव को ऑफर

भाजपा की शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को भाजपा में आने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके साथ कभी भी अपमान का व्यवहार कर दिया जाता है। वहीं, यादव ने मंच पर ही मंत्री के ऑफर को ठुकरा दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today