Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

नागरिकता संशोधन बिल पर संघीय व्यवस्था की परम्परा का पालन नहीं किया

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार ने संघीय व्यवस्थाओं की परम्परा का पालन न करते हुए बहुमत के बल पर संशोधन बिल पास करवाया है। उससे देश की एकता और अखण्डता को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि बहुमत से लोकसभा चलाई जा सकती है लेकिन देश नहीं। श्री नाथ शीतकालीन सत्र शुरू होने के पूर्व अपने निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा खुद तय कर ले वह माफिया के साथ है या पीड़ित के साथ: नरेंद्र सलूजा

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश भर में माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान जनता को न्याय दिलाने के लिये प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश को माफिया मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प के साथ शुरू इस अभियान का जनता खुलकर समर्थन कर रही है, इन माफियाओ के खिलाफ मुखर होकर अपनी शिकायतें दर्ज करवा रही है।
वर्षों से माफियाओं से त्रस्त आम जनता न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी, इस कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की आस जाग गयी है और वह खुले मन से इस कार्रवाई का समर्थन ब स्वागत कर रही है।

एनएचडीसी का डीजीएम एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नर्मदा हाइड्रोलिक डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचडीसी) के उप महाप्रबंधक राजीव शर्मा को सीबीआई ने दिल्ली में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। राजीव शर्मा भोपाल में एनएचडीसी में पदस्थ है और भोपाल के कोलार रोड स्थित एजी क्लासिक कॉलोनी में रहता है। उसने एक सुरक्षा एजेंसी से सुरक्षा ठेके को निरस्त करने की धमकी देकर पांच लाख की रिश्वत मांगी थी और दिल्ली में एक लाख लेते हुए पकड़ाया।

अब्दुल जब्बार को इन्दिरा गाँधी समाज सेवा पुरस्कार

राज्य शासन द्वारा स्थापित इन्दिरा गाँधी समाज सेवा पुरस्कार वर्ष 2019-20 स्वर्गीय श्री अब्दुल जब्बार, भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अन्तर्गत प्रशस्ति-पत्र एवं दस लाख रूपये की राशि सम्मानस्वरूप प्रदान की जाती है। ज्ञातव्य है कि श्री जब्बार 33 वर्षों तक गैस पीड़ित व्यक्तियों के हक के लिए सघंर्षरत रहे।

देश को सुरक्षित रखने के लिए सच्चाई को पहचानें और उसका साथ दें

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि देश को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है कि हम सच्चाई को पहचानें और उसका साथ दें। श्री नाथ 48 वर्ष पूर्व भारत द्वारा 16 दिसंबर को पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने पर विजय दिवस पर आयोजित ‘आवाज दो, हम एक हैं’कवि सम्मेलन में बोल रहे थे।

भारत न पहले कमजोर था और न आज: कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शौर्य स्मारक में 1971 के  भारत-पाकिस्तान युद्ध के विजय दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि भारत  न पहले कमजोर था और न ही आज कमजोर है। श्री कमल नाथ ने जनता को विजय दिवस का संदेश जारी करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सब को यह याद रखना चाहिए कि सभी नागरिकों को, चाहे वे किसी भी मजहब, जाति  अथवा पंथ को मानने वाले हों, सबका यह कर्तव्य है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएँ। अपने शहीदों का गुणगान करें। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आह्वान किया है कि हम सब भारत के विकास, खुशहाली और अमन-चैन के लिए मिलकर प्रयास करें।

मंत्री इमरती देवी अचानक पहुँचीं वन स्टाप सेंटर और संप्रेषण गृह

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने आज शासकीय जे.पी. अस्पताल के पास स्थित वन स्टाप सेंटर पर अचानक पहुँचकर रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिये कि संस्था के सभी कर्मचारी अपना पहचान-पत्र अथवा नाम का टेग जरूर लगाएं। उन्होंने काउंसलर से कहा कि किसी भी प्रकरण में केवल एक पक्ष की बात को न सुनें। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर प्रकरण का निपटारा करें।

रायपुर: राज्यपाल से राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य नायक ने की सौजन्य भेंट

रायपुर में राज्यपाल अनुसूइया उइके से छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य गिरधारी नायक ने राजभवन में सौजन्य भेंट की।

रायपुर: मुख्यमंत्री 17 को पंधी में पंच-सरपंच सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंधी में आयोजित पंच-सरपंच एवं कृषक उन्मुखीकरण सम्मेलन में शामिल हांेगे। इस कार्यक्रम मंे लगभग 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।

सावरकर पर बोले दिग्विजय सिंह – हम उनका सम्मान तो करते हैं

महाराष्ट्र चुनाव के बाद फिर वीर सावरकर का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है. दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान के बाद फिर सियासी विवाद छिड़ गया है. शिवसेना और बीजेपी के नेता राहुल गांधी को घेरने में जुटे हुए हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सावरकर का सम्मान करते हैं.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today