BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के More »

INC के वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन पर MP में BJP का हिंसक विरोध, PCC चीफ को काले झंडे दिखाते-दिखाते गाड़ी में तोड़फोड़

वोट चोरी के आरोपों से जहां बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा गर्माया हुआ है वहीं मध्य प्रदेश में किसी तरह के चुनाव नहीं होने के बाद भी यहां कांग्रेस के वोट चोर More »

Khargaonमें RI-सिपाही विवाद में पुलिस प्रशासन की नींदहराम हुई, उसका एक किरदार कुत्ता था, जानिये उसके बारे में….

मध्य प्रदेश पुलिस में बंगला ड्यूटी के नाम पर सिपाहियों से सुरक्षा नहीं बल्कि घरेलू काम कराए जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह का है। आरआई के पालतू More »

JAYS का टारगेट बना पुलिस का RI सौरभ कुशवाह, वही जो KHANDWA में सालभर पहले सुर्खियों में आया था

पुलिस में यूं तो हजारों वर्दीधारी होते हैं मगर कुछ ही होते हैं जो चर्चा में बनते रहते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस में इन दिनों सौरभ कुशवाह का नाम सुर्खियों में है More »

CM HOUSE में OBC RESERVATION पर ALL PARTY MEETING में सहमति बनी दिखावा, बाहर निकलते ही विपक्ष की BJP सरकार की घेराबंदी

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर चली आ रही राजनीति मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तथाकथित सहमति More »

बड़ा मलहरा भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पर एफआईआर, रुपए बांटे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रुपए देवस्थान पर सामग्री और उसके साथ रुपए बांटने पर प्रत्याशी की पत्नी पर एफआईआर दर्ज। यह मामला बुंदेलखंड के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह लोधी की पत्नी का है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मौजूदा 192 विधायक फिर मैदान में हैं, जाने कौन अरबपति-कौन करोड़पति

मध्य प्रदेश विधानसभा के मौजूदा 230 विधायकों में से 192 फिर से चुनाव मैदान में उतरे हैं और इनमें से ज्यादातर करोड़पति हैं। आठ विधायक तो ऐसे हैं जो अरबपति हैं तो शिवराज कैबिनेट की एक महिला सदस्य उषा ठाकुर अभी तक लखपति क्लब में हैं। 18 साल मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे शिवराज सिंह चौहान ने अपनी और अपनी पत्नी की संपत्ति आठ करोड़ रुपए बताई है जिसमें पांच साल में 96 लाख की बढ़ोतरी हुई है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की संपत्ति 134 करोड़ रुपए हो गई है और उनकी पांच साल में नौ करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधियों पर कांग्रेस में मुंह देखकर एक्शन, निष्कासन के चंद दिन में बहाली

छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के साथ चुनाव प्रचार करने के आरोपों पर निधि चतुर्वेदी का निष्कासन किया गया था। मगर सोमवार की शाम को निधि को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहाल कर दिया।

मध्य प्रदेश के चीफ इलेक्शन ऑफिसर अनुपम राजन बता रहे हैं कितनी एफआईआर और कितनी जप्ती हुई

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब मतदान को केवल चार दिन शेष रह गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस की मदद ली जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से चर्चा में बताया है कि प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी कह रहे गुंडागर्दी-दादागिरी रोकना है तो भाजपा को जिताओ, देखिये वीडियो

कांग्रेस के खातेगांव से प्रत्याशी दीपक जोशी गुंडादर्दी-दादागिरी रोकने के लिए भाजपा को जिताने की बात करते-करते अपनी भूल पर माथा पीटते दिखे। देखिये वीडियो।

चुनाव के बीच फिर अरबों की डीलिंग का केंद्रीय मंत्री पुत्र का वीडियो वायरल, फरवरी का वीडियो कॉल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अरबों की डीलिंग का एक और वीडियो वायरल। यह वीडियो एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र का है जो इस समय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भी हैं। इस व्हाट्सअप वीडियो कॉल के वीडियो की खबरसबकी न्यूज पुष्टि नहीं करता है।

इंदौर में दीपावली पर कचरे के ढेर में धमाका, तीन साल का मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित लसूड़िया में एक परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। कचरे में फेंके गए पटाखे में धमाका हो गया। इसकी चपेट में तीन साल का मासूम बच्चा आ गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत।

उमा भारती ने चुनाव प्रचार से फिर बनाई दूरी, सुरखी में बुलाने पर भी व्यवस्था नहीं होने पर ट्वीट किया

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। सुरखी में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए बुलाने के बाद भी उन्हें फोन पर सभा को संबोधित करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दूसरी जगह भी उनके साथ ऐसा नहीं हो, इसलिए वे अब किसी भी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की सभा में नहीं जाएंगी। मगर उन्होंने यह अवश्य कहा है कि वे देश या राज्य और मोदी का अहित कभी नहीं करेंगी।

पृथक विंध्य जनता पार्टी मैदान में तो बुंदेलखंड के लिए कलाई पर राम बंधन

विधानसभा चुनाव में विंधय और बुंदेलखंड राज्यों को बनाने की मांग पर कई जिलों में नेता-संगठन सक्रिय हैं। विंध्य राज्य के लिए भाजपा से विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाकर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं तो बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने अब वादा खिलाफी आंदोलन शुरू कर दिया है। मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने राम राजा सरकार के चरणों से पूजे गए राम बंधनों को बुंदेलखंड के लोगों कलाई में बांधे जा रहे हैं और उन्हें बुंदेलखंड राज्य का वादा करने के बाद अब तक राज्य बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं करने वालों को हराने का संकल्प दिलाया जा रहा है।

ऑटो ड्राइवर सुरेंद्र कुमार के इंडियन आइडल 14 के शीर्ष 15 में पहुंचने पर कुमार सानू ने ‘सुर’ से जोड़ा ‘सुरेंद्र’

इस वीकेंड, दिवाली उत्सव का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, ‘इंडियन आइडल सीज़न 14’ प्रसिद्ध गायकों – अरमान मलिक और शिल्पा राव की उपस्थिति में ‘दिवाली फैमिली वाली’ मनाएगा। संगीत उद्योग में अपने सराहनीय काम के लिए प्रसिद्ध, शिल्पा राव और अरमान मलिक शो के जज – कुमार सानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ शो की शोभा बढ़ाएंगे और शीर्ष 15 प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें समर्थन देंगे। वे अपने दमदार गायन से मनोरंजन का तत्व भी बढ़ाएंगे, जिससे यह ‘ज़रूर देखने लायक’ एपिसोड बन जाएगा!

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today