Digvijay Singh ने कहा SIR के माध्यम से vote छीनने के बाद नागरिकता को छीनेंगे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के माध्यम से वोट छीना जा रहा है और इनका दूसरा कदम एसआईआर से More »

बौद्ध विद्वानों का Sanchi में जमघट, वक्ताओं ने कहा internet हमसे जानकारी लेकर AI के जरिये हमें जानकारी परोस रहा

सांची के सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वानों ने कहा कि इंटरनेट हमसे ही जानकारी लेकर एआई के जरिये हमें ही जानकारी परोस रहा है। इसलिए एआई का More »

‘‘सांची परिवार’’ ने दुग्ध उत्पादक की बेटियों की शादी में सौंपा ‘‘मायरा’’

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने राजगढ़ और सीहोर जिले के सांची दुग्ध उत्पादक किसान की दो बेटियों रूकमणि और रितु के शुभ विवाह में ‘‘सांची मायरा’’ (भात) का थाल सौंपा है। मायरे More »

BJP में प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन के बाद Yuva-Mahila मोर्चा में बदलाव, मालवा-महाकौशल को कमान मिली

मध्य प्रदेश भाजपा में नेतृ्त्व परिवर्तन के बाद संगठन में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा में प्रदेश नेतृत्व ने मालवा और महाकौशल के नेताओं को More »

Uma Bharti ने बराबरी पर बड़ा बयानः reservation के अलावा government-administration में सबको बराबरी का स्थान मिले

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड महिला नेता उमा भारती ने सत्ता, शासन-प्रशासन में सभी की बराबर की भागीदारी होने की बात कही है। कहा कि यह आरक्षण के More »

भारत की GI ही है सोने की चिड़िया: जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत

जनजातीय कार्य विभाग के वन्या प्रकाशन द्वारा शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल सेंटर में जियोग्राफिक इंडिकेशन (जी.आई.) पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘जियोग्राफिक इंडिकेशंस चैलेंजेस एंड द वे फॉर्वर्ड’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार में दिल्ली से आए जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत ने कहा कि भारत की जीआई ही सोने की चिड़िया है। यही जीआई भारत की आत्मा भी है जिसे संरक्षित व संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमने देशभर के 75 उत्पादों का जीआई रजिस्ट्रेशन किया है। यही जीआई प्रोडक्ट्स पहले देश की जीडीपी का बड़ा हिस्सा हुआ करते थे जिसका व्यापार करने के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर आती थी।

छतरपुर में सवा सौ साल पुरानी रामलीलाछ दूसरे दिन मनुसतरूपा और रावण जन्म का मंचन

छतरपुर जिले में सवा सौ साल पुरानी लाल कड़क्का रामलीला का आयोजन शुरू हो गया जिसकी शुरुआत महाराज विश्वनाथ सिंह जू देव ने की थी। छतरपुर के महलों के पास भव्य मंच पर चल रही लाल कड़क्का रामलीला के दूसरे दिन मनुसतरूपा, रावण जन्म एवं मेघनाद द्वारा दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया।

पाक्सो में कटनी पुलिस की लापरवाही, सालभर फोरेंसिक रिपोर्ट पेश नहीं, HC की फटकार

मध्य प्रदेश पुलिस की पास्को एक्ट के मामले में लापरवाही सामने आने पर हाईकोर्ट ने एसपी कटनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने एसपी कटनी को लापरवाही को लेकर जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

PFI के खिलाफ देश में छापे, इंदौर-उज्जैन में चार सहित 106 गिरफ्तार, आज केरल बंद

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ गुरुवार को देशभर में नेशनल इवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापे मारी दी। दिल्ली से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज अहमद को हिरासत में भी लिया गया। छापे में करीब 106 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मध्य प्रदेश में ATS ने कारवाई की और चार को गिरफ्तार किया. आज इस छापे मारी के खिलाफ केरल बंद का आव्हान किया गया है।

पुस्तक यात्रा के तहत देशभर के 4 राज्यों में 11 यात्राएं हुईं रवाना

पुस्तकों के बारे में भारत का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान “विश्वरंग पुस्तक यात्रा” का आयोजन मप्र में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसी के साथ देशभर के चार राज्यों में 11 यात्राएं भी रवाना की गईं।

टॉयलेट साफ कराने पर मानव अधिकार आयोग का एक्शन, पीएस-डीईओ गुना से जवाब मांगा

गुना जिले के एक स्कूल परिसर में बच्चों से टॉयलेट की सफाई कराए जाने की तस्वीरें समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी गुना राज्य मानव अधिकार आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने एक महीने में पीएस और डीईओ से जवाब मांगा है।

सुरक्षा निधि वापस देने के लिए 15 हजार की रिश्वत, ईओडब्ल्यू टीम ने ऐसे धरा

जल संसाधन विभाग के जबलपुर स्थित हिरन डिवीजन के एक ऑडिटर को आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने एक ठेकेदार की सुरक्षा निधि लौटने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। ऑडिटर को उनके कार्यालय से ही रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में वेस्ट जोन में मध्य प्रदेश टॉप, भोपाल टॉप डिस्ट्रिक्ट

स्वच्छता को लेकर मध्य प्रदेश ने वेस्ट जोन के कई राज्यों को पछाड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के परिणामों को आज जारी किया गया जिसमें मध्य प्रदेश ने वेस्ट जोन में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

लंपी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश, गोपालक-पशुपालकों को संबोधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंपी वायरस को लेकर आज गोपालकों और पशुपालकों को संदेश दिया गया। इसमें गोपालकों व पशुपालकों से बीमारी से संक्रमित गाय या पशुओं को दूसरे पशुओं से दूर करने, टीका लगवाने, कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव आदि उपाय अपनाने की अपील की गई।

भोपाल जिले में अब तक 1634.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में गुरुवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1634.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। भोपाल जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिलीमीटर है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today